गुरूवार, अगस्त 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

यूपी के इस शहर में पूजी जाती है रावण की फैमिली की ये राक्षसी, मंदिर में भक्त चढ़ाते हैं बैंगन और मूली

Trijata Temple Varanasi: उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी वाराणसी में रासक्षी त्रिजटा का प्राचीन मंदिर है, जो सिर्फ एक दिन के लिए खुलता है, भक्त देवी रूवरूप में करते हैं पूजा-अर्चना।

by Vinod
जनवरी 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, धर्म, वाराणसी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। भारत में ऐसे कई मंदिर हैं, जिनमें रावण के अलावा उसके परिवार के लोग विराजमान हैं। भक्त विधि-विधान से पूजा करते हैं और मन्नत मांगते हैं। ऐसा ही एक प्राचीन मंदिर उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हैं। यहां पर रावण के छोटे भाई विभीषण की बेटी त्रिजटा का मंदिर है। दशानन की भतीजे त्रिजटा के मंदिर में भक्त मूली और बैंगन का भोग लगाकर मन्नत मांगते हैं।

कौन है त्रिजटा

जब रावण मां सीता को अगवा कर लंका ले गया तो उन्हें अशोक वाटिका में ठहराया था। रावण ने मां सीता की देखरेख के लिए राक्षसी त्रिजटा को अशोक वाटिका में तैनात किया था। त्रिजटा ने माता सीता का ख्याल अपनी पुत्री की तरह रखा, और उन्हें लंका में घटित होने वाली हर जानकारी से अवगत कराया। यहां तक की त्रिजटा ने पहले ही माता सीता से रावण के वध की भविष्यवाणी कर दी थी।

RELATED NEWS

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

जुलाई 17, 2026
Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

जनवरी 25, 2026

मुक्ति और मोक्ष मिल सके

मान्यताओं के अनुसार, रावण के वध के बाद माता सीता, त्रिजटा को अपने साथ भारत ले आई और बनारस जाकर रहने की आज्ञा दी, ताकि उन्हें राक्षस योनि से मुक्ति और मोक्ष मिल सके। इतना ही नहीं, माता सीता ने त्रिजटा को एक दिन की देवी बनने का भी वरदान दिया, जिसके बाद से काशी में हजारों मंदिरों के बीच साक्षी विनायक मंदिर के पास राक्षसी त्रिजटा का मंदिर बनाकर उन्हें पूजा जाने लगा।

लगता है मूली-बैगन का भोग

त्रिजटा का मंदिर धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अद्वितीय है, क्योंकि यह राक्षसी एक दिन के लिए देवी मानी जाती है। त्रिजटा को मूली और बैंगन का भोग लगाया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन पूरा मंदिर इनसे भर जाता है। त्रिजटा की पूजा सिर्फ साल में एक दिन, कार्तिक पूर्णिमा के अगले दिन की जाती है। मंदिर में पूरे कार्तिक मास के दौरान गंगा स्नान और भगवान विष्णु की पूजा के बाद त्रिजटा की पूजा को संकल्प पूरा करने के लिए अनिवार्य माना जाता है।

देवी स्वरूप में पूजा

त्रिजटा की पूजा के दिन मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगती हैं। अन्य दिनों में भी इस मंदिर को देखने भक्त आते हैं, लेकिन पूजा केवल तय दिन पर होती है। धार्मिक कथाओं के अनुसार, त्रिजटा अशोक वाटिका में माता सीता की सेवा करती थीं। माता सीता ने त्रिजटा को वरदान दिया था कि वे काशी में विराजमान होकर देवी स्वरूप में पूजा जाएंगी।

Tags: Rasakshi TrijataTrijata Temple VaranasiVaranasi
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Varanasi GST Bribery Case

Bribery Case: वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

Varanasi GST Bribery Case: वाराणसी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी विभाग की...

Varanasi

वाराणसी में मणिकर्णिका घाट विवाद: सपा सांसद वीरेंद्र सिंह का पुलिस से टकराव, कार्यकर्ताओं संग धरने पर बैठे

by Mayank Yadav
जनवरी 25, 2026

Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मणिकर्णिका घाट के पुनर्विकास कार्य को लेकर छिड़ा विवाद अब राजनीतिक संग्राम में...

Varanasi

वाराणसी दालमंडी में बुलडोजर का एक्शन: सड़क चौड़ीकरण के लिए ध्वस्तीकरण शुरू, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

by Mayank Yadav
जनवरी 7, 2026

Varanasi Dalmandi Demolition News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ऐतिहासिक दालमंडी क्षेत्र में बुधवार को प्रशासन का 'पीला पंजा' एक...

Varanasi

Varanasi में सत्ता का नशा: बीजेपी पार्षद के बेटे ने दरोगा को सरेराह कूटा, बरसाए थप्पड़!

by Mayank Yadav
जनवरी 2, 2026

Varanasi News: धर्मनगरी वाराणसी में नए साल के जश्न के बीच कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना सामने...

Varanasi

शर्मसार हुई शिव की नगरी: जापानी सांता को बीच घाट पर घेरा, सरेआम बेइज्जती ने देश का सिर झुकाया!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 29, 2025

Varanasi News: आध्यात्मिक राजधानी काशी के पवित्र दशाश्वमेध घाट पर 25 दिसंबर 2025 को हुई एक घटना ने भारत की...

Next Post
Tirupati Stampede

तिरुपति बालाजी मंदिर में मची भयानक भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, राष्ट्रपति मुर्मू ने जताया शोक

UP Weather

Weather Forecast: दिल्ली में इस दिन बारिश, UP-MP समेत कई राज्यों में प्रचंड ठंड, जानें मौसम का अलर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist