Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति पर गंगा में इतने बजे तो घर पर कुछ ऐसे करें स्नान, इन 2 देवों की उपासना कर प्राप्त करें विशेष लाभ

Makar Sankranti 2025 News : मकर संक्रांति पर्व देश में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, गंगा घाटों पर आस्था का जलसैलाब उमड़ा है, भक्त पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर पुण्ण कमा रहे हैं।

Vinod by Vinod
January 14, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, कानपुर, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कानपुर ऑनलाइन डेस्क। महाकुंभ के आगाज के साथ मंगलवार को पूरे देश में मकर संक्रांति का पर्व बड़े धूमघाम के साथ मनाया जा रहा है। कानपुर के सभी गंगा घाटों पर सुबह से भक्तों का जनसैलाब उमड़ा है। बिठूर से लेकर परमठ में भक्त मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्ण कमा रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसबार करीब 10 लाख भक्त मकर संक्रांति पर गंगा स्नान में भाग लेंगे। जिसको लेकर पुख्ता तैयारियां की गई हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस विशेष दिन पर भगवान विष्णु और सूर्य देव की उपासना करने से विशेष लाभ प्राप्त होता है। साथ ही इस दिन पवित्र स्नान करने से भी अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।

इसलिए इसे मकर संक्रांति पर्व कहा जाता है

सनातन धर्म में मकर संक्रांति पर्व बहुत खास माना जाता है। विद्धान बताते हैं कि इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। विद्धान बताते हैं, इस साल मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। इसे खिचड़ी पर्व भी कहा जाता है। ज्योतिषाचार्य पंडित बलराम तिवारी बताते हैं कि मकर संक्रांति पर पवित्र नदियों में स्नान करने से पुण्ण मिलता है। खिचड़ी दान करने का भी विशेष महत्व है। बलराम तिवारी बताते हैं कि मकर संक्रांति पर खिचड़ी के प्रसाद का वितरण करना चाहिए। जो भी भक्त खिचड़ी का वितरण करता है, उसके घर पर कभी बीमारी नहीं आती और धन की कमी नहीं होती।

RELATED POSTS

Makar Sankranti

‘भूत बंगला’ के सेट पर परेश रावल के साथ दिखे अक्षय कुमार, मकर संक्रांति के मौके पर उड़ाई पतंग

January 14, 2025
Mahakumbh 2025 Live Updates: कितने बजे हुई महाकुंभ में ‘अमृत’ की बारिश, किस अखाड़े के संतों ने सबसे पहले लगाई पवित्र डुबकी

Mahakumbh 2025 Live Updates: कितने बजे हुई महाकुंभ में ‘अमृत’ की बारिश, किस अखाड़े के संतों ने सबसे पहले लगाई पवित्र डुबकी

January 14, 2025

जानें स्नान और पूजन का समय

पंडित बलराम तिवारी बताते हैं कि मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी में स्नान करना व दान करना बहुत ही शुभ व फलदायी माना गया है। पंडित बलराम तिवारी बताते हैं कि पंचांग के मुताबिक, 14 जनवरी 2025 को मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 3 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। गंगा में स्नान के बाद भक्त भगवान सूर्य देव को जल अर्पित करें, जिससे शुभ फल प्राप्त होगा। पंडित बलराम तिवारी बताते हैं कि संक्रांति तिथि के दिन गंगा, जमुना या अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति के सभी पाप मिट जाते हैं और उन्हें मृत्यु के बैकुंठ धाम की प्राप्ति होती है।

पवित्र नदियों में करें स्नान

पंडित बलराम तिवारी आगे बताते हैं, इस विशेष दिन पर पवित्र स्नान करने से जीवन में आ रही कई प्रकार की बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके साथ मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदी के किनारे पिंड दान, तर्पण या श्राद्ध कर्म करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है और जिन जातकों को पितृ दोष के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें भी लाभ मिलता है। पंडित बलराम तिवारी बताते हैं कि 144 वर्ष के बाद प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन चल रहा है। सबसे बड़ी बात है कि आज के ही दिन शाही स्नान हो रहे हैं। ऐसे संयोग अब दोबारा 144 साल बाद ही आएगा।

घर पर भी कर सकते हैं स्नान

पंडित बलराम तिवारी बताते हैं कि यदि आप मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान के लिए नहीं जा पा रहे तो इसके लिए भी शास्त्रों में विधान को बताया गया है। कोई व्यक्ति किसी कारणवश पवित्र नदी में स्नान करने में असमर्थ है तो वह घर में स्नान के समय पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकता है। इस दौरान पानी गंगाजल के साथ तिल अवश्य डालें। ऐसा करने से पवित्र स्नान के समान पुण्य की प्राप्ति होती है। भगवान विष्णु और सूर्यदेव की उपासना करें। छह पर जाकर सूर्यदेव को जल अपर्ण करें।

Tags: makar sankrantiMakar Sankranti 2025Makar Sankranti Festival
Share196Tweet123Share49
Vinod

Vinod

Related Posts

Makar Sankranti

‘भूत बंगला’ के सेट पर परेश रावल के साथ दिखे अक्षय कुमार, मकर संक्रांति के मौके पर उड़ाई पतंग

by Akhand Pratap Singh
January 14, 2025

Makar Sankranti: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म 'भूत बंगला' की घोषणा के बाद से फैंस की उत्सुकता...

Mahakumbh 2025 Live Updates: कितने बजे हुई महाकुंभ में ‘अमृत’ की बारिश, किस अखाड़े के संतों ने सबसे पहले लगाई पवित्र डुबकी

Mahakumbh 2025 Live Updates: कितने बजे हुई महाकुंभ में ‘अमृत’ की बारिश, किस अखाड़े के संतों ने सबसे पहले लगाई पवित्र डुबकी

by Vinod
January 14, 2025

प्रयागराज ऑनलाइन डेस्क। Prayagraj Mahakumbh Mela 2025 Live Updates संगमनगरी में महाकुंभ का शंखनाद हो चुका है। कड़ाके की ठंड...

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य की होगी बरसात!

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, धन-ऐश्वर्य की होगी बरसात!

by Kirtika Tyagi
January 14, 2025

Aaj Ka Rashifal 14 January 2025 : मकर संक्रांति का पर्व हर साल जनवरी माह के 14 तारीख को मनाया...

Makar Sankranti 2025 :  14 या 15 जनवरी? कब है मकर संक्रांति, यहां जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

Makar Sankranti 2025 : 14 या 15 जनवरी? कब है मकर संक्रांति, यहां जानें सही तारीख और शुभ मुहूर्त

by Kirtika Tyagi
January 13, 2025

Makar Sankranti 2025 : सनातन धर्म में मकर संक्रांति का काफी महत्व होता है। यह पर्व हर साल सूर्य देव...

Makar Sankranti 2025: सालों बाद बनेंगा इस मकर संक्रांति अद्भुत संयोग,कर ले ये काम तो होगी शनि देव की कृपा

Makar Sankranti 2025: सालों बाद बनेंगा इस मकर संक्रांति अद्भुत संयोग,कर ले ये काम तो होगी शनि देव की कृपा

by Sadaf Farooqui
January 10, 2025

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति इस साल 14 जनवरी 2025 को मनाई जाएगी। सुबह 8:54 बजे सूर्य देव अपने पुत्र...

Next Post
Mahila Naga Sadhu: महिला नागा साधू क्यों पहनती है ‘गंती’, पीरियड्स के वक्त कैसे करती हैं महाकुंभ में स्नान

Mahila Naga Sadhu: महिला नागा साधू क्यों पहनती है ‘गंती’, पीरियड्स के वक्त कैसे करती हैं महाकुंभ में स्नान

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में सिद्धार्थ निगम ने परिवार संग लगाई डुबकी, शेयर किया Experience

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ में सिद्धार्थ निगम ने परिवार संग लगाई डुबकी, शेयर किया Experience

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version