बुधवार, अगस्त 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Donald Trump oath: ट्रम्प के शपथ से पहले ही वाइट हाउस में मची हलचल, फाइलों में बदलाव शुरू

डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति पद की शपथ लेकर पहले ही दिन हलचल मचाने की तैयारी में हैं। वह 100 फाइलों पर साइन करेंगे, जिनमें चुनावी वादों को पूरा करने और बाइडेन के फैसलों को पलटने के आदेश शामिल हैं।

by Mayank Yadav
जनवरी 20, 2025
in Latest News, विदेश
USAID
Share on FacebookShare on Twitter

Donald Trump oath: डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर आज शपथ लेने जा रहे हैं और पहले ही दिन बड़े बदलावों की तैयारी कर चुके हैं। ट्रंप ने वादा किया था कि उनके कार्यकाल का पहला दिन ऐतिहासिक होगा। इस दौरान वे 100 फाइलों पर हस्ताक्षर करेंगे, जिनमें अधिकतर उनके चुनावी वादे शामिल हैं। शपथ के बाद ट्रंप व्हाइट हाउस पहुंचते ही कार्यकारी आदेश जारी करेंगे। इनमें देश की दक्षिणी सीमा को सील करना, अवैध प्रवासियों को निकालना और महिलाओं की खेल प्रतिस्पर्धाओं में ट्रांसजेंडर्स की भागीदारी रोकना शामिल है। साथ ही वे 6 जनवरी 2021 को कैपिटल हिल हमले के दोषियों को माफी देने का फैसला भी ले सकते हैं।

बाइडेन के फैसलों को पलटने की तैयारी

Donald Trump की कार्यकारी योजनाओं में जो फाइलें शामिल हैं, उनमें कई बाइडेन प्रशासन के निर्णयों को पलटने की कोशिशें होंगी। इनमें पेरिस क्लाइमेट एग्रीमेंट से अमेरिका को अलग करना, जीवाश्म ईंधन पर प्रतिबंध हटाना और तेल की ड्रिलिंग बढ़ाने जैसे कदम शामिल हैं। ट्रंप के एक करीबी सहयोगी स्टीफन मिलर ने बताया कि ये सभी आदेश राष्ट्रपति द्वारा एकतरफा लिए जाएंगे, जिन्हें संसद की मंजूरी की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि, इन फैसलों को अदालत में चुनौती दी जा सकती है।

RELATED NEWS

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Hormuz Clash: होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान का पलटवार ,बोला- शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा रास्ता

अगस्त 13, 2026
Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

अगस्त 11, 2026

डिपोर्टेशन प्रोग्राम बनेगा प्राथमिकता

Donald Trump की नीतियों में इमिग्रेशन का मुद्दा हमेशा प्रमुख रहा है। 2016 में राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने मेक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण करवाया था। इस बार वे इतिहास का सबसे बड़ा एंटी-इमिग्रेंट प्रोग्राम शुरू करने की योजना बना रहे हैं। इसके तहत लाखों अवैध प्रवासियों को डिपोर्ट करने की तैयारी की जाएगी। ट्रंप ने चुनाव प्रचार के दौरान साफ कहा था कि वे अमेरिका की सीमाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देंगे और अवैध तरीके से रह रहे प्रवासियों को निकालने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

जैक स्मिथ पर गिर सकती है गाज

Donald Trump अमेरिका के ऐसे पहले राष्ट्रपति होंगे जो आपराधिक मामलों में दोषी ठहराए जाने के बावजूद फिर से चुने गए हैं। लेकिन व्हाइट हाउस पहुंचने के बाद न्याय विभाग की पॉलिसी के तहत उनके खिलाफ कार्रवाई पर रोक लग सकती है। ट्रंप ने पहले ही संकेत दिया है कि वे स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ को बर्खास्त कर देंगे। स्मिथ ने ट्रंप के खिलाफ क्लासीफाइड दस्तावेज और चुनावी गड़बड़ी के मामलों को दर्ज कराया था।

क्या ‘तानाशाह’ बनेंगे ट्रंप?

अपने प्रचार के दौरान ट्रंप ने कहा था कि वे शपथ लेने के पहले दिन “एक दिन के तानाशाह” बनकर कई फैसले लेंगे। उनका मोटो रहेगा- देश की सेवा करना और इसके लिए किसी भी कदम से पीछे न हटना। हालांकि, उनके इस रवैये को लेकर अमेरिकी राजनीति में अलग-अलग राय है। कई लोगों का मानना है कि ट्रंप के फैसले देश में नई बहस को जन्म देंगे।

ट्रंप का शपथ ग्रहण न केवल अमेरिका बल्कि पूरी दुनिया की नजरों में है। उनका हर कदम अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा सकता है।

यहां पढ़ें: Donald Trump की जीत के पीछे क्यों Elon Musk को कहा जा रहा है किंग मेकर?
Tags: Donald Trump
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

Dead OR Alive: मौत की अफवाह पर पाक सेना का खंडन, सेहत पर बढ़ी चिंता, PTI ने दी बड़े प्रदर्शन की चेतावनी

Hormuz Clash: होर्मुज पर ट्रंप के दावे को ईरान का पलटवार ,बोला- शर्तें माने बिना नहीं खुलेगा रास्ता

by Kirtika Tyagi
अगस्त 13, 2026

Iran Rejects: ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने...

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

Trump Media: ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ का घाटा , क्यों Truth Social की कमाई हुई बेहद कम

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

Trump Media financial loss 2026: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से जुड़ी मीडिया कंपनी Trump Media & Technology Group (TMTG) को इस...

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

Secret Flight: किसके डर से ट्रम्प ने तुर्किये से किया सीक्रेट सफर, कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में चढ़े, क्या दूसरे सैन्य विमान से ब्रिटेन पहुंचे

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

Trump Secret Flight From Turkey: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पिछले महीने तुर्किये में NATO सम्मेलन के बाद ब्रिटेन जाने...

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Strategic Shift: अमेरिका एक बार फिर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अपना ध्यान बढ़ा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप प्रशासन भारत...

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

Russia-Ukraine War : युद्ध फिर भड़का, ट्रंप पर जेलेंस्की का बड़ा आरोप, रूस ने दागी 27 मिसाइल, काला सागर में यूक्रेन का पलटवार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 2, 2026

Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध एक बार फिर बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। यूक्रेन...

Next Post
UP ration card

UP ration card: राशन लेने वालों के लिए राहत, अब 'गरीबों' का हक मारने वाले 'अमीरों' को ऐसे पकड़ेगी सरकार

Vishakh G. Ayyar new district magistrate Lucknow

Uttar pradesh : योगी सरकार का बड़ा फैसला लखनऊ को मिला नया जिलाधिकारी क्यों है यह महाराज जी का सबसे भरोसेमंद अधिकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist