Tuesday, November 4, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Nigeria में हुआ भयानक टैंकर धमाका, मरने वालों की संख्या 86 के पार

उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में पिछले शनिवार को एक पेट्रोल टैंकर के पलटने और उसमें से बहकर निकले पेट्रोल के कारण हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या अब 86 तक पहुंच गई है। अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में मारे गए अधिकांश लोग गरीब स्थानीय निवासी थे।

Gulshan by Gulshan
January 20, 2025
in Latest News, विदेश
Nigeria
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED POSTS

नाइजीरिया में दिखा मौत का तांडव, बोको हरम ने उतारा 100 लोगों को मौत के घाट

नाइजीरिया में दिखा मौत का तांडव, बोको हरम ने उतारा 100 लोगों को मौत के घाट

September 4, 2024

Nigeria : उत्तरी नाइजीरिया के नाइजर राज्य में बीते शनिवार एक पेट्रोल टैंकर पलटने और उससे रिसे पेट्रोल की वजह से हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 86 हो गई है, जबकि 55 लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों के अनुसार, घायलों का इलाज सुलेजा क्षेत्र के तीन अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि कई लोग पूरी तरह जलकर राख हो गए। इससे मृतकों की संख्या 86 से भी ज्यादा हो सकती है, लेकिन इस संबंध में सटीक जानकारी फोरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगी।

क्या है घटना के पीछे की वजह ?

इस हादसे के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए थे। इनमें कुछ लोग टैंकर से पेट्रोल निकालने की कोशिश कर रहे थे, जबकि कुछ वहां तस्वीरें खींचने पहुंचे थे। इसी दौरान विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों की जान चली गई।

पेट्रोल सब्सिडी हटाने का असर

गौरतलब है कि नाइजीरिया में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने हालात और मुश्किल बना दिए हैं। राष्ट्रपति बोला टीनूबू के प्रशासन ने पेट्रोल पर दी जा रही सब्सिडी को हटाने का फैसला किया था, जिससे लोगों की आर्थिक परेशानियां और बढ़ गईं। इस घटना ने दिखा दिया कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतों और इसकी कालाबाजारी ने आम जनता को किस हद तक प्रभावित किया है।

यह भी पढ़ें : 59 दिनों में आया लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर केस का फैसला, कोर्ट ने संजय रॉय को…

नाइजीरिया में ऐसी घटनाएं आम

नाइजीरिया में पेट्रोल टैंकरों से गैसोलीन निकालने की घटनाएं आम हो गई हैं। लोग इसे मुफ्त का ईंधन समझकर इकट्ठा कर लेते हैं या बाजार में बेचकर लाभ कमाने की कोशिश करते हैं। लेकिन ऐसी घटनाएं अक्सर जानलेवा साबित होती हैं। पिछले साल अक्तूबर में जिगावा राज्य में भी ऐसी ही एक दुर्घटना हुई थी, जिसमें 147 लोगों की मौत हो गई थी।

Tags: Nigeria
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

नाइजीरिया में दिखा मौत का तांडव, बोको हरम ने उतारा 100 लोगों को मौत के घाट

नाइजीरिया में दिखा मौत का तांडव, बोको हरम ने उतारा 100 लोगों को मौत के घाट

by Neel Mani
September 4, 2024

नई दिल्ली: नॉर्थ ईस्ट नाइजीरिया में संदिग्ध बोको हराम चरमपंथियों ने एक घातक हमला किया है, जिसमें कम से कम...

Next Post
Mahakhumb 2025 : नागा साधु और अघोरी के भोजन में क्या है अंतर, जानें रहस्यमयी अंतर और किसकी जीवनशैली है सबसे हटकर

Mahakhumb 2025 : नागा साधु और अघोरी के भोजन में क्या है अंतर, जानें रहस्यमयी अंतर और किसकी जीवनशैली है सबसे हटकर

Tollywood news

Tollywood news: डायरेक्टर गौतम मेनन का खुलासा, इस एक्टर के कहने से बढ़ाए गए थे फिल्म में किसिंग सीन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version