रविवार, सितम्बर 6, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Kolkata Doctor Case: 59 दिनों में आया लेडी डॉक्टर से रेप-मर्डर पर फैसला, संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप-हत्या के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, पीड़ित पक्ष ने कहा हम ऊपरी अदालत में दायर करेंगे केस और फांसी की करेंगे मांग।

by Vinod
जनवरी 20, 2025
in Breaking, क्राइम, राष्ट्रीय
Kolkata doctor Rape-murder case
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। Kolkata Doctor Rape-Murder Case: कोलकाता की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सोमवार को आरजी कर अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप-हत्या के मामले में दोषी सिविक वालंटियर संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई है। विशेष अदालत के न्यायाधीश अनिर्बान दास ने 18 जनवरी को रॉय को दोषी ठहराया था। जज अनिर्बान दास ने संजय रॉय को भारतीय न्याय संहिता की धारा- 64 (बलात्कार के लिए सजा), 66 (मृत्यु का कारण बनने के लिए सजा) और 103 (हत्या) के तहत दोषी ठहराया। सियालदह कोर्ट के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिर्बान दास ने मुकदमा शुरू होने के 59 दिन बाद फैसला सुनाया।

क्या है पूरा मामला

पिछले साल 9 अगस्त को महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में अर्धनग्न अवस्था में मिला था। कोलकाता पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और क्राइम सीन से मिले साक्ष्यों के आधार सिविक वालंटियर संजय रॉय को गिरफ्तार किया था। कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश पर सीबीआई ने इस केस को अपने हाथों में ले लिया था और जांच शुरू की थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने भी अपनी चार्जशीट में संजय रॉय को ही मुख्य आरोपी माना था और उसके लिए कोर्ट से सजा-ए-मौत की मांग की थी। करीब 57 दिनों तक कोर्ट में सुनवाई चली। कोर्ट ने दो दिन पहले आरोपी को दोषी करार देते हुए फैसला सुरक्षित कर लिया था।

RELATED NEWS

Kolkata hotel fire

Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी भीषण आग मे 9 मौतों के बाद अग्निसुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

अगस्त 19, 2026
Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

अगस्त 11, 2026

कुछ इस तरह से बोला आरोपी

रॉय को सुबह करीब 10.15 बजे जेल से कोर्ट लाया गया। कोर्ट और आसपास के इलाके में सुरक्षा के लिए 2 डिप्टी कमिश्नर, 5 असिस्टेंट कमिश्नर, 14 इंस्पेक्टर, 31 सब-इंस्पेक्टर, 39 असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर, 299 कॉन्स्टेबल और 80 महिला पुलिसकर्मी तैनात की गई हैं। संजय रॉय की सजा के लिए 160 पेज का फैसला लिखा गया है। फैसले के बाद दोषी संजय ने कहा, मुझे इस मामले में फंसाया गया है। मैंने यह काम नहीं किया। जिन्होंने ये काम किया है, उन्हें जाने दिया गया। एक आईपीएस इसमें शामिल है। मैं रुद्राक्ष की माला पहनता हूं और अगर मैंने अपराध किया होता तो यह टूट जाती।

दो आरोपियों को मिली जमानत

सियालदह कोर्ट में केस का ट्रायल 12 नवंबर 2024 को शुरू हुआ था, इसके 57 दिन बाद संजय को दोषी करार दिया गया। अदालत ने फोरेंसिक रिपोर्ट को सजा का आधार बनाया। घटनास्थल और पीड़ित डॉक्टर की बॉडी पर भी संजय का डीएनए मिला था। वहीं संजय रॉय के अलावा मामले में मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को भी आरोपी बनाया गया, लेकिन सीबीआई 90 दिन के अंदर घोष के खिलाफ चार्जशीट दायर नहीं कर पाई, जिस कारण सियालदह कोर्ट ने 13 दिसंबर को घोष को इस मामले में जमानत दे दी। ताला थाने के पूर्व प्रभारी अभिजीत मंडल को भी चार्जशीट दायर न करने के कारण जमानत दी गई।

डीएनए साबित हुआ अहम

संजय की जींस और जूतों पर पीड़िता का खून पाया गया था। संजय का डीएनए मौके पर मिले सबूतों से मैच हुआ था। संजय के शरीर पर चोट के जो 5 निशान मिले थे, वे उसे 24 से 48 घंटे के दौरान लगे थे। यह ब्लंट फोर्स इंजरी हो सकती है, जो पीड़ित से अपने बचाव के दौरान हुई होगी। इसी के जरिए पुलिस संजय को पकड़ने में कामयाब रही। हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में संजय रॉय 9 अगस्त की सुबह 4ः03 मिनट पर वार्ड में आता दिखा था। उसने टी-शर्ट और जींस पहनी थी। बाएं हाथ में हेलमेट पकड़ा था।

कौन है संजय रॉय

संजय ने 2019 में कोलकाता पुलिस के तहत डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप के लिए वॉलंटियर के तौर पर काम करना शुरू किया था। इसके बाद वह वेलफेयर सेल में चला गया। अच्छे नेटवर्क की बदौलत उसने कोलकाता पुलिस की चौथी बटालियन में आवास ले लिया। इस आवास की वजह से आरजी कर अस्पताल में नौकरी मिली। वह अक्सर अस्पताल की पुलिस चौकी पर तैनात रहता था, जिससे उसे सभी विभागों में एक्सेस मिली थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय की कई शादियां असफल रहीं। रॉय ने पूछताछ करने वाले अधिकारियों को बताया कि कथित तौर पर युवा डॉक्टर के साथ क्रूरता से कुछ घंटे पहले वह दो बार रेड-लाइट एरिया में गया था।

 

Tags: Kolkata Doctor Rape Murder Casekolkata news
Share196Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

Kolkata hotel fire

Kolkata Hotel Fire: होटल में लगी भीषण आग मे 9 मौतों के बाद अग्निसुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

 Kolkata hotel fire:कोलकाता के न्यू मार्केट इलाके की मिर्जा गालिब स्ट्रीट स्थित एक होटल में मंगलवार रात भीषण आग लगने...

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

Threat Alert: सौरव गांगुली को कौन दे रहा जान से मारने की धमकी, छह महीने से आ रहे पत्र, पुलिस में शिकायत दर्ज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 11, 2026

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना को कथित...

Kolkata News

Kolkata News: आर जी कर मेडिकल कॉलेज में मिला संदिग्ध लावारिस बैग, खोलने पर क्या हुआ बरामद?

by Akhand Pratap Singh
सितम्बर 12, 2024

Kolkata News: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक संदिग्ध लावारिस बैग मिलने से हड़कंप मच गया...

Kolkata

Kolkata: कोलकाता रेप केस के विरोध में हिंसा, साल्टलेक में लाठीचार्ज, कई घायल

by Mayank Yadav
अगस्त 18, 2024

Kolkata: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे फुटबॉल समर्थकों पर Kolkata...

Kolkata

Kolkata: दांतों से काटने के निशान, प्राइवेट भाग में जख्म, कोलकाता रेप-मर्डर केस की पीड़िता की भयानक पोस्टमार्टम रिपोर्ट

by Mayank Yadav
अगस्त 13, 2024

Kolkata Doctor Rape Murder Case: कोलकाता में एक डॉक्टर की हत्या के मामले में हाल ही में कुछ नया खुलासा...

Next Post
Baba Dhirendra Shastri

महाकुंभ में किस बयान को लेकर वायरल हुए बाबा धीरेंद्र शास्त्री ? जिससे चर्चा में IIT वाले बाबा और मोनालिसा

maha kumbh mela fire incident prayagraj authorities react

Uttar Pradesh:महाकुंभ में आग के बाद अखिलेश ने क्यों उठाएं इस पर सवाल कितना हुआ नुकसान हादसा या साजिश?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist