मंगलवार, सितम्बर 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Health tips : रोज नहाना आपकी त्वचा के लिए सही है या ग़लत, जानिए हफ्ते में कितनी बार नहाएं

रोज नहाना सभी के लिए जरूरी नहीं। सामान्य त्वचा वाले हफ्ते में 3-4 बार, तैलीय त्वचा वाले 4-5 बार और सूखी त्वचा वाले 2-3 बार नहाएं। रोज नहाने से त्वचा का तेल खत्म हो सकता है, जिससे खुश्की और झुर्रियां आ सकती हैं। अपनी त्वचा के अनुसार सही आदत अपनाएं।

by SYED BUSHRA
जनवरी 23, 2025
in Uncategorized
daily bathing benefits and harms
Share on FacebookShare on Twitter

Daily bathing benefits and harms : अक्सर हम सोचते हैं कि रोज नहाना जरूरी है, लेकिन क्या वाकई ऐसा है विशेषज्ञों का कहना है कि रोज नहाना हर किसी के लिए जरूरी नहीं। बल्कि यह आपकी त्वचा और शरीर के अनुसार तय करना चाहिए। आइए जानते हैं, हफ्ते में कितनी बार नहाना सही है और रोज नहाने के फायदे और नुकसान।

हफ्ते में कितनी बार नहाएं सामान्य त्वचा वाले लोग

अगर आपकी त्वचा न तो ज्यादा तैलीय है और न ही सूखी, तो हफ्ते में 3 से 4 बार नहाना सही रहेगा। रोज नहाने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है और खुश्की बढ़ सकती है।

RELATED NEWS

Besan Face Pack: चेहरे पर बेसन लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें,हर स्किन टाइप के लिए है अलग तरीका

Besan Face Pack: चेहरे पर बेसन लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें,हर स्किन टाइप के लिए है अलग तरीका

सितम्बर 9, 2026
Skin Care Tips: नीम-तुलसी की ताकत से त्वचा की गहराई से सफाई और ताजगी का दावा

Skin Care Tips: नीम-तुलसी की ताकत से त्वचा की गहराई से सफाई और ताजगी का दावा

जुलाई 14, 2026

तैलीय त्वचा वाले लोग

जिनकी त्वचा तैलीय होती है, उन्हें हफ्ते में 4 से 5 बार नहाना चाहिए। इससे त्वचा पर जमी गंदगी और अतिरिक्त तेल साफ हो जाता हैसा

सूखी त्वचा वाले लोग

अगर आपकी त्वचा सूखी है, तो हफ्ते में सिर्फ 2 से 3 बार नहाएं। ज्यादा नहाने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है, जिससे त्वचा और ज्यादा रूखी हो सकती है।

रोज नहाने के नुकसान

त्वचा का प्राकृतिक तेल खत्म होना

रोज नहाने से त्वचा पर मौजूद नेचुरल ऑयल धुल जाते हैं, जो आपकी त्वचा को नमी और सुरक्षा देते हैं। इससे त्वचा सूख सकती है और खुजली हो सकती है।

त्वचा में जलन होना

गर्म पानी से रोज नहाने पर त्वचा की नमी खत्म हो जाती है। इससे रैशेज, खुजली या जलन हो सकती है।

त्वचा की उम्र बढ़ना

बार बार नहाने से त्वचा की कोशिकाएं कमजोर हो सकती हैं। झुर्रियां और त्वचा का ढीलापन जल्दी आने का खतरा बढ़ जाता है।

न नहाने के फायदे

त्वचा को प्राकृतिक नमी मिलती है

अगर आप रोज नहाने से बचते हैं, तो त्वचा का प्राकृतिक तेल बरकरार रहता है। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनी रहती है।

बालों का पोषण

रोज नहाने से बचने पर बालों में मौजूद नेचुरल ऑयल बालों को मजबूत और घना बनाए रखते हैं।

संक्रमण से बचाव

त्वचा पर मौजूद प्राकृतिक तेल बैक्टीरिया और संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं।

शरीर को आराम मिलता है

हर रोज नहाने से शरीर थकान महसूस कर सकता है। कभी-कभी आराम करना शरीर को तरोताजा करता है।

न नहाने के नुकसान

हालांकि न नहाने के कुछ फायदे हैं, लेकिन अगर बहुत लंबे समय तक न नहाया जाए, तो त्वचा पर गंदगी और बैक्टीरिया जमा हो सकते हैं। इससे संक्रमण और बदबू की समस्या हो सकती है। इसलिए, हफ्ते में कम से कम 2
से 3 बार जरूर नहाएं।

सही आदत अपनाएं

नहाने की आदत आपकी त्वचा और शरीर के अनुसार तय होनी चाहिए। अगर आप रोज नहाना पसंद करते हैं, तो गर्म पानी की बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें और साबुन का कम उपयोग करें। इससे आपकी त्वचा और बाल लंबे समय तक स्वस्थ रहेंगे।

रोज नहाना जरूरी नहीं है। अपनी त्वचा और शरीर के अनुसार नहाने का तरीका अपनाएं। सही संतुलन बनाए रखें ताकि आप हमेशा स्वस्थ और ताजगी भरा महसूस करें।

डिस्क्लेमर: यहां बताई गई बातें सिर्फ जानकारी के लिए है। News1India किसी भी जानकारी की पुष्टी नहीं करता है। इनको इस्तेमाल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Tags: bathing tipsHealthy LifestylSkin Care
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Besan Face Pack: चेहरे पर बेसन लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें,हर स्किन टाइप के लिए है अलग तरीका

Besan Face Pack: चेहरे पर बेसन लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें,हर स्किन टाइप के लिए है अलग तरीका

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 9, 2026

Besan Face Pack: बेसन से बना फेस पैक चेहरे की सफाई के लिए घरेलू तौर पर इस्तेमाल किया जाता है।...

Skin Care Tips: नीम-तुलसी की ताकत से त्वचा की गहराई से सफाई और ताजगी का दावा

Skin Care Tips: नीम-तुलसी की ताकत से त्वचा की गहराई से सफाई और ताजगी का दावा

by Sadaf Farooqui
जुलाई 14, 2026

Neem Tulsi Face Wash: धूल, प्रदूषण और रोजमर्रा की भागदौड़ का असर सबसे पहले त्वचा पर दिखाई देता है। इससे...

Beauty Tips: ये खाने आदतें बढ़ा सकती हैं एजिंग का खतरा,समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है त्वचा,

Beauty Tips: ये खाने आदतें बढ़ा सकती हैं एजिंग का खतरा,समय से पहले बूढ़ी दिख सकती है त्वचा,

by Sadaf Farooqui
जुलाई 10, 2026

Beauty Tips:  हर कोई चाहता है कि उसकी त्वचा लंबे समय तक चमकदार और जवां बनी रहे। हालांकि बढ़ती उम्र...

anti-ageing-truth skincare

चेहरे पर भूलकर भी न लगाएँ ये चीजें पहुँचा सकती हैं नुकसान

by Kanan Verma
नवम्बर 14, 2025

त्वचा विशेषज्ञों का अलर्ट :आधुनिक जीवन में हम अक्सर त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने के लिए विभिन्न Skincare प्रोडक्ट्स...

Suntan Removal Tips : गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्ख़े,धूप और सनबर्न से भी मिलेगी राहत

Suntan Removal Tips : गर्मियों में टैनिंग से बचने के लिए अपनाए ये घरेलू नुस्ख़े,धूप और सनबर्न से भी मिलेगी राहत

by Sadaf Farooqui
अप्रैल 22, 2025

Sun tan Removal Tips : गर्मी के मौसम में धूप का असर हमारी त्वचा पर साफ़ दिखाई देता है। लंबे...

Next Post
foods that damage liver and affect your overall health

Health tips : किडनी और लीवर को स्वस्थ रखने के लिए घर पर ही कैसे बनाएं यह जादुई पानी

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं… 26 जनवरी से यूपी के इस शहर में नियम तोड़ने पर कटेगा चालान

हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं... 26 जनवरी से यूपी के इस शहर में नियम तोड़ने पर कटेगा चालान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In