• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, September 16, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Latest News

Delhi Election 2025 : चुनाव में आधी आबादी की दावेदारी होगी मजबूत, 21 सीटों पर महिलाओं का नामोनिशान नहीं

इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या अब तक के सभी चुनावों की तुलना में सबसे ज्यादा है।

by Gulshan
January 23, 2025
in Latest News, दिल्ली
0
Delhi Election 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Related posts

Akhilesh Yadav, Om Prakash Rajbhar

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: “जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे”

September 16, 2025
Mayawati

Mayawati के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती की बड़ी रणनीति, लखनऊ रैली से 2027 चुनावी तैयारी का आगाज़

September 16, 2025

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में भले ही प्रमुख पार्टियों ने महिलाओं को टिकट देने में संकोच दिखाया हो, लेकिन इसके बावजूद महिलाएं अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं। इस बार के विधानसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या अब तक के सभी चुनावों में सबसे ज्यादा है।

इस बार 96 महिलाएं विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव मैदान में उतरी हैं। 2008 के विधानसभा चुनाव में 81 महिला उम्मीदवारों के साथ अब तक की सबसे ज्यादा भागीदारी देखी गई थी। इसके बाद 2013 और 2015 के चुनावों में महिला उम्मीदवारों की संख्या घट गई थी। 1993 में 59, 1998 में 57, 2003 में 78, 2008 में 81, 2013 में 71, 2015 में 66, और 2020 में 79 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था।

21 विधानसभा सीटों पर नहीं है कोई महिला उम्मीदवार

हालांकि, मौजूदा चुनाव में 96 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, लेकिन 70 विधानसभा क्षेत्रों में से 21 ऐसी सीटें हैं जहां कोई भी महिला प्रत्याशी नहीं है। इनमें अंबेडकर नगर, बाबरपुर, बदरपुर, बादली, चांदनी चौक, दिल्ली कैंट, द्वारका, गांधी नगर, जंगपुरा, रोहिणी, संगम विहार, शाहदरा, तिमारपुर, बुराड़ी, मोती नगर, माॅडल टाउन, और राजिंदर नगर जैसी सीटें शामिल हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में 79 महिलाओं ने चुनाव लड़ा था और उस समय 23 विधानसभा सीटों पर कोई महिला उम्मीदवार नहीं थी।

2013 के बाद सबसे ज्यादा उम्मीदवार मैदान में

इस बार 2013 के बाद सबसे ज्यादा उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। 2013 में कुल 810 उम्मीदवार थे, जिनमें 739 पुरुष और 71 महिलाएं थीं। इसके बाद 2015 में 673 उम्मीदवार (606 पुरुष और 66 महिलाएं) और 2020 में 672 उम्मीदवार (593 पुरुष और 79 महिलाएं) चुनाव लड़े। इस बार कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 603 पुरुष और 96 महिलाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : Government employees के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट नियमों में हुआ बदलाव ,जानिए…

दिल्ली के पहले विधानसभा चुनाव, जो 1993 में हुआ था, में सबसे ज्यादा 1315 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे। यह रिकॉर्ड अब तक कायम है। हालांकि, इस बार 1522 नामांकन दाखिल हुए थे, लेकिन नामांकन की जांच और नाम वापसी के बाद कुल 699 उम्मीदवार ही बच गए।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों की संख्या

  • 1993: 1315 (1257 पुरुष, 59 महिलाएं)
  • 1998: 815 (758 पुरुष, 57 महिलाएं)
  • 2003: 817 (739 पुरुष, 78 महिलाएं)
  • 2008: 875 (794 पुरुष, 81 महिलाएं)
  • 2013: 810 (739 पुरुष, 71 महिलाएं)
  • 2015: 673 (606 पुरुष, 66 महिलाएं)
  • 2020: 672 (593 पुरुष, 79 महिलाएं)
  • 2025: 699 (603 पुरुष, 96 महिलाएं)
Tags: Delhi Election 2025
Share196Tweet123Share49
Previous Post

Government employees के लिए खुशखबरी रिटायरमेंट नियमों में हुआ बदलाव ,जानिए कितना हुआ आपका फायदा

Next Post

Thumb sucking habit : बच्चों की प्यारी सी लगने वाली यह आदत हो सकती है कितनी खतरनाक , इसको तुरंत छुड़ाएं

Gulshan

Gulshan

Next Post
thumb sucking habit in children

Thumb sucking habit : बच्चों की प्यारी सी लगने वाली यह आदत हो सकती है कितनी खतरनाक , इसको तुरंत छुड़ाएं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

UPCA
Akhilesh Yadav, Om Prakash Rajbhar

अखिलेश पर राजभर परिवार का तीखा हमला: “जरूरत पड़ी तो खेत का अनाज और सब्जी देंगे”

September 16, 2025
Mayawati

Mayawati के परिनिर्वाण दिवस पर मायावती की बड़ी रणनीति, लखनऊ रैली से 2027 चुनावी तैयारी का आगाज़

September 16, 2025
Siddharthnagar BJP

Siddharthnagar BJP उपाध्‍यक्ष पर गिरी गाज, अश्लील वीडियो विवाद के बाद पार्टी से निकाले गए गौरीशंकर अग्रहरि

September 16, 2025
delhi bmw accident news today

Delhi BMW Accident: तेज रफ्तार कार ने लील ली थी एक अधिकारी की जान, जांच में उठे कौन से सवाल,आरोपी गगनप्रीत कौर गिरफ्तार

September 16, 2025
Monsoon Retreat and Rain Forecast: कब मिलेगी उमस से राहत,मानसून की वापसी क्या बन रहे बारिश के आसार

Monsoon Retreat and Rain Forecast: कब मिलेगी उमस से राहत,मानसून की वापसी क्या बन रहे बारिश के आसार

September 16, 2025
India Pakistan match fixing allegations

IND vs PAK Match In Asia Cup: भारत में सियासी हंगामा जारी,किसने किया मैच फिक्सिंग का सनसनीखेज दावा

September 16, 2025
Delhi-NCR: अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा,मेरठ और मवाना से हथियार लाकर गैंगस्टरों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

Delhi-NCR: अवैध हथियारों की तस्करी का खुलासा,मेरठ और मवाना से हथियार लाकर गैंगस्टरों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश

September 16, 2025
Jitiya Vrat 2025: माताओं का विशेष पर्व, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना का व्रत जानिए पूजा विधि का सही तरीका

Jitiya Vrat 2025: माताओं का विशेष पर्व, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना का व्रत जानिए पूजा विधि का सही तरीका

September 16, 2025
lectricity prices reduced for consumers

Electricity Prices क्यूं बिजली की कीमतों में गिरावट की उम्मीद जागी,जीएसटी में बदलाव से आम लोगों को कैसे मिलेगी राहत

September 16, 2025
Nitish Kumar

Nitish Kumar : जब नीतीश कुमार को आधी रात में दौड़ानी पड़ी थी बाइक, पढ़िए ये दिलचस्प कहानी…

September 15, 2025
news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version