रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य उत्तराखंड

U C C Uttarakhand देश का पहला राज्य बना जहां यूसीसी लागू होगा , नए कानून की पूरी जानकारी

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने से विवाह, तलाक और संपत्ति के मामलों में समान कानून लागू होंगे। यह सभी धर्मों के लिए एक जैसे नियम बनाकर समानता और न्याय को बढ़ावा देगा। नई व्यवस्था में पंजीकरण अनिवार्य होगा।

by SYED BUSHRA
जनवरी 26, 2025
in उत्तराखंड
Uniform Civil Code in Uttarakhand
Share on FacebookShare on Twitter

Uniform Civil Code in Uttarakhand : करीब ढाई साल की मेहनत और तैयारी के बाद आखिरकार उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू होने का वक्त आ गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 26 जनवरी 2025 को इस कानून का औपचारिक ऐलान करेंगे। इसके साथ ही उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन जाएगा, जहां यूसीसी लागू होगा।
इस कानून के तहत विवाह, तलाक, गुजारा भत्ता, संपत्ति और लिव-इन जैसे मामलों में सभी धर्म और समुदायों के लिए एक समान कानून होगा। यह कदम प्रदेश में कानून व्यवस्था को सरल और निष्पक्ष बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव लाएगा।

यूसीसी की घोषणा से लागू होने तक का सफर

12 फरवरी 2022: विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री ने यूसीसी लागू करने का वादा किया।
मई 2022
सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में विशेषज्ञ समिति बनी।
02 फरवरी 2024 विशेषज्ञ समिति ने अपनी रिपोर्ट सौंपी।
07 फरवरी 2024 विधेयक विधानसभा से पास हुआ।
11 मार्च 2024
राष्ट्रपति ने विधेयक को मंजूरी दी।
20 जनवरी 2025 नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिली।

RELATED NEWS

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जून 13, 2026
Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

मई 22, 2026

इस दौरान हुई खास तैयारियां

43 अहम बैठकों में 72 बार गहन चर्चा की गई।49 लाख एसएमएस,
29 लाख व्हाट्सएप और 24 हजार ईमेल से सुझाव मिले।
2.50 लाख लोगों से समिति ने सीधे बातचीत की।
सऊदी, तुर्की, नेपाल, फ्रांस और कनाडा जैसे 10 देशों के यूसीसी का अध्ययन किया गया।

यूसीसी लागू होने से क्या बदलेगा

विवाह और तलाक पर समान कानून
लड़के की शादी की उम्र 21 साल और लड़की की 18 साल होगी
संपत्ति के अधिकार
बेटा और बेटी को समान अधिकार मिलेंगे।
लिव-इन रिश्तों के लिए नियम
लिव-इन में रहने वाले सभी लोगों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा।
महिलाओं के अधिकार महिलाएं भी पुरुषों की तरह तलाक के लिए समान कारणों का इस्तेमाल कर सकती हैं।हलाला और इद्दत जैसी प्रथाओं पर रोक।
जायज और नाजायज बच्चों में कोई भेदभाव नहीं होगा।

पंजीकरण के नियम

विवाह, तलाक और लिव-इन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा।बिना रजिस्ट्रेशन किए शादी करने पर ₹25,000 तक का जुर्माना लग सकता है।
लिव-इन जोड़ों के बच्चों को जैविक संतान माना जाएगा और संपत्ति में अधिकार मिलेगा।
नियमों का उल्लंघन करने पर 6 महीने की जेल या जुर्माना हो सकता है।

यह कदम क्यों है अहम

उत्तराखंड में यूसीसी लागू होने से सभी धर्मों और समुदायों के लिए एक समान कानून होगा, जो न्याय और समानता को बढ़ावा देगा। यह प्रदेश के सामाजिक और कानूनी ढांचे को और मजबूत बनाएगा।जिससे सामाजिक बदलाव आएंगे।

Tags: legal reformUniform Civil CodeUttarakhand News
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

नौशेरा सेक्टर में शहीद हुए टिहरी के अग्निवीर रोहित सिंह, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

by Sadaf Farooqui
जून 13, 2026

Agniveer Rohit Singh: उत्तराखंड के टिहरी जनपद से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। भिलंगना ब्लॉक के मेंडू सिंदवालगांव निवासी...

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

Bhavali accident update: खुशियों का सफर मातम में बदला , नई कार ले बेटी आई थी मायके, पूरा परिवार हुआ हादसे का शिकार

by SYED BUSHRA
मई 22, 2026

Family Trip Turns Into Tragedy: नैनीताल की खूबसूरत वादियां इस बार एक परिवार के लिए दर्द की याद बन गईं।...

Uttarakhand Bus Accident Almora

Uttarakhand Bus Accident: अल्मोड़ा में दर्दनाक हादसा ,खाई में गिरी बस, 6 की मौत कई घायल, राहत-बचाव कार्य जारी

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 30, 2025

Uttarakhand Bus Accident Almora:उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले से मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। भिकियासैंण-विनायक...

Banana Purchase Scam in Uttarakhand

Uttarakhand में 35 लाख के केले का झमेला, हाई कोर्ट ने BCCI को क्यों भेजा नोटिस, क्या है पूरा मामला

by SYED BUSHRA
सितम्बर 10, 2025

Bananas in Uttarakhand: अगर कोई कहे कि खिलाड़ियों के लिए 35 लाख रुपये के केले खरीदे गए हैं तो आपको...

Uttarakhand News

पहले Youtube पर डाला वीडियो फिर पिता के सामने खुद का किया कत्ल, हल्द्वानी की इस कहानी ने सबको किया हैरान

by Gulshan
सितम्बर 9, 2025

Uttarakhand News : उत्तराखंड के हल्द्वानी से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ एक 24 वर्षीय युवक ने अपने...

Next Post
Republic Day 2025

बाइक पर दूध बेचती लड़की ने खींची सबकी निगाहें, पशुपालन विभाग की झांकी ने लूटी महफिल

Maha Kumbh 2025

Maha Kumbh 2025: पीलीभीत के विधायक बने महामंडलेश्वर, जानें स्वामी प्रवक्ता नंद का राजनीतिक सफर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist