Monday, November 2, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » विदेश » Lethal injection : सबसे पहले कहां दी गई जहरीला इंजेक्शन लगाकर सजाएं मौत, डॉक्टर ने क्यों किया था इसका विरोध

Lethal injection : सबसे पहले कहां दी गई जहरीला इंजेक्शन लगाकर सजाएं मौत, डॉक्टर ने क्यों किया था इसका विरोध

दुनिया में मौत की सजा देने के लिये,अमेरिका में 1982 में जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया था, जिससे विवाद हुआ। कई डॉक्टरों ने इसका विरोध किया था, आज कई देशों में यह तरीका अपनाया जा रहा है, हालांकि मौत की सजा को लेकर दुनियाभर में बहस जारी है।

by SYED BUSHRA
28/01/2025
lethal injection execution method

Murderers Get Death By Injection : दुनिया भर में अलग अलग अपराधों के लिए अलग सजाएं दी जाती हैं, लेकिन जब बात सबसे गंभीर अपराध की होती है तो सबसे बड़ी सजा मौत की सजा होती है। इसे देने के लिए भिन्न भिन्न देशों में अलग तरीके अपनाए जाते हैं। भारत समेत 58 देशों में फांसी दी जाती है। लेकिन कुछ देशों में और भी तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है, जैसे अमेरिका में। वहां गोली मारने के अलावा मौत की सजा देने के लिए जहरीला इंजेक्शन भी दिया जाता है। इसे लेकर बहुत विवाद हुआ था और आज भी इसपर बहस जारी है।

पहली मौत अमेरिका में इंजेक्शन से दी गई

अमेरिका में पहली बार 7 दिसंबर 1982 को किसी को मौत की सजा देने के लिए जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल किया गया था। उस समय एक हत्या के मामले में चार्ल्स ब्रूक्स को मौत की सजा सुनाई गई थी। ब्रूक्स के लिए खास तरह की दवाओं का एक मिश्रण तैयार किया गया था, जिसके बाद उसे इंजेक्शन के जरिए मौत की सजा दी गई। इसके बाद दुनियाभर में इस मामले पर चर्चा शुरू हो गई थी। सवाल उठने लगे थे कि क्या यह तरीका मानवीय है और इस पर बहस छिड़ गई थी।

कैसे दी गई सजा

ब्रूक्स को मौत की सजा देने के लिए कुछ दवाओं का मिश्रण तैयार किया गया था। टेक्सास में यह इंजेक्शन उसे दिया गया। इस मिश्रण में दवाएं ऐसी थीं जो उसके शरीर और दिमाग को सुन्न कर देती थीं। इससे ब्रूक्स के शरीर में पूरी तरह से लकवा मार गया और उसका दिल रुक गया। इस प्रक्रिया में ब्रूक्स को दर्द महसूस नहीं हुआ, लेकिन सवाल उठने लगे थे कि क्या यह तरीका वाकई इंसानियत के मुताबिक है

RELATED NEWS

मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की जगह नहीं लगेगा जानलेवा इंजेक्शन

मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की जगह नहीं लगेगा जानलेवा इंजेक्शन

August 18, 2026

डॉक्टर इस प्रतिक्रिया के खिलाफ क्यों थे

डॉक्टरों का मानना था कि इस तरह का इंजेक्शन लगाना सही नहीं है। उनका कहना था कि यह प्रक्रिया बहुत ज्यादा जोखिम भरी है क्योंकि इसका असर शरीर पर तुरंत नहीं होता। डॉक्टरों का यह भी कहना था कि ऐसा तरीका जितना दर्द रहित हो सकता है, उतना ही गलत भी हो सकता है क्योंकि इसमें दोषी को हमेशा के लिए खत्म कर दिया जाता है, बिना उसके दर्द को महसूस किए।

इंजेक्शन देने वाला व्यक्ति डॉक्टर नहीं था

साल 1983 में एक अमेरिकी पत्रकार डिक रिएविस ने रिपोर्ट प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया कि ब्रूक्स को मौत का इंजेक्शन देने वाला व्यक्ति डॉक्टर नहीं था। यह व्यक्ति न तो डॉक्टर था, न फार्मासिस्ट। यह स्थिति चिंता का कारण बनी क्योंकि जब किसी को मौत की सजा दी जाती है तो उस प्रक्रिया को ठीक से करने के लिए मेडिकल प्रशिक्षण होना जरूरी माना जाता है।

दुनिया पर इसका असर

अमेरिका के इस कदम के बाद कई अन्य देशों ने भी जहरीले इंजेक्शन का इस्तेमाल शुरू कर दिया। अब यह तरीका दुनिया के पांच देशों में उपयोग किया जाता है, जिनमें अमेरिका, चीन, और फिलीपींस शामिल हैं। वहीं 58 देशों में अब भी फांसी दी जाती है। इन देशों में भारत समेत 33 ऐसे देश हैं, जहां केवल फांसी दी जाती है और मौत की सजा देने के लिए कोई दूसरा तरीका नहीं है। कुछ देशों में गोली मारने की सजा भी दी जाती है, और कुछ देशों में पत्थर मारने की सजा का प्रावधान है।

मौत की सजा खत्म करने वाले देश

अगर बात करें उन देशों की जिन्होंने मौत की सजा खत्म कर दी है तो 73 देशों में अब तक मौत की सजा का प्रावधान खत्म कर दिया गया है। वहीं, अफगानिस्तान और सूडान जैसे देशों में मौत की सजा देने के कुछ बेहद कठोर तरीके हैं। इन देशों में अपराधी को पत्थर मारकर या गोली मारकर सजा दी जाती है। यह तरीका भी विवादास्पद है।

मौत की सजा पर दुनिया भर में बहस

मौत की सजा को लेकर दुनियाभर में बहस जारी है। कुछ लोग इसे अपराधों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई मानते हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह एक अक्षम और अमानवीय तरीका है। ऐसे लोग मानते हैं कि कोई भी इंसान अपनी जिंदगी की कीमत चुका सकता है, लेकिन इस तरीके से सजा देना पूरी तरह से गलत है।

Related Posts

मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की जगह नहीं लगेगा जानलेवा इंजेक्शन

मौत की सजा पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: फांसी की जगह नहीं लगेगा जानलेवा इंजेक्शन

August 18, 2026
Next Post
Delhi News

दिल्ली के बुराड़ी में बड़ा हादसा, बिल्डिंग गिरने से बच्ची की जान गई.. 12 घायल

Robert Kiyosaki stock market prediction

कौन है Rich Daddy Poor Daddy के लेखक जिन्होंने की है भारतीय बाजार को लेकर खौफनाक भविष्यवाणी

lethal injection execution method controversy worldwide

Health tips : घुटने का दर्द और कमजोरी एक आम समस्या कैसे पाएं इससे छुटकारा ,राहत पाने के कुछ घरेलू उपाय

POPULAR POST

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
Panchkula School Attack

School Violence : 35 घंटे बाद आया होश, चेहरे की होगी सर्जरी; तीसरी कक्षा के बच्चे ने क्यों किया इतना खौफनाक हमला?

October 31, 2026
Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

Food Safety Alert: इन बड़े ब्रांड समेत कई मसाले जांच में निकले असुरक्षित, यूपी में लगी बिक्री पर रोक

October 30, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

Plastic Currency : भारत में आएंगे प्लास्टिक के नोट, कब से शुरू हो सकता है ट्रायल; क्या ATM में करना होगा बदलाव

October 31, 2026

LATEST

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

Delhi Metro Extra Trips: दिल्ली में प्रदूषण से बिगड़े हालात, GRAP-2 लागू; 3 नवंबर से मेट्रो लगाएगी कई Extra Trip

November 2, 2026
India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

India Defeat : सीरीज जीती, सामने आई टीम इंडिया की कमजोरियां, टॉप ऑर्डर से गेंदबाजी तक कहां हुई बड़ी चूक?

November 2, 2026
IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

IND vs NZ : वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, कौन हुआ बाहर; किसे मिला मौका?

November 2, 2026
Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

Luxury SUV : राजस्थान के शहरों के नाम पर आई करोड़ों की शाही गाड़ी, क्या है इसमें खास… क्यूँ सिर्फ 18 लोगों को मिलेगा मौका?

November 2, 2026
Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

Security Alert : संडे दर्शन मे बुलेटप्रूफ केबिन में क्यों नज़र आए अमिताभ बच्चन? जलसा के बाहर बढ़ाई गई सुरक्षा

November 2, 2026
Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

Bigg Boss Support : काजी तौकीर के लिए वोट करेंगे उमर अब्दुल्ला, क्या जम्मू-कश्मीर को मिलेगी एक और ट्रॉफी?

November 2, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India