रविवार, अगस्त 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home विदेश

Space में फंसी सुनीता विलियम्स ने 5.5 घंटों तक की space walk कर बनाया नया रिकॉर्ड, जानिए क्या होता है स्पेस वॉक

भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स ने अपने साथी बुच विल्मोर के साथ 5.5 घंटे की स्पेसवॉक पूरी कर इतिहास रच दिया। उनके नाम अब 62 घंटे 6 मिनट की स्पेसवॉक का रिकॉर्ड है। हालांकि, वे 300 दिन से अंतरिक्ष में फंसी हैं और स्पेसएक्स अब उनके लिए नया यान तैयार कर रहा है।

by Sadaf Farooqui
जनवरी 31, 2025
in विदेश
Share on FacebookShare on Twitter

NASA News : नासा की भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने अपने साथी बुच विल्मोर के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से 5.5 घंटे की स्पेसवॉक पूरी की। यह उनकी नौवीं स्पेसवॉक थी, जबकि विल्मोर के लिए यह पांचवीं थी। इस नई उपलब्धि के साथ सुनीता के नाम अब कुल 62 घंटे 6 मिनट की स्पेसवॉक का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।इतना ही नहीं, नासा के मुताबिक, वह अब सबसे ज्यादा स्पेसवॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों की सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गई हैं। इस दौरान उन्होंने कई अहम काम किए, जिनमें स्पेस स्टेशन से एक एंटीना हटाना और लैब से वैज्ञानिक सैंपल लेना शामिल था।

8 दिन के मिशन पर गईं, लेकिन 300 दिन से फंसी हैं

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर जून 2024 में नासा के बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान से ISS पहुंचे थे। शुरुआत में यह मिशन सिर्फ 8 दिन का था, लेकिन तकनीकी खराबियों की वजह से उनकी वापसी लगातार टलती रही। अब उनकी वापसी के लिए स्पेसएक्स नया यान तैयार कर रही है।
ISS एक विशाल स्पेस स्टेशन है, जो 27,600 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी का चक्कर लगाता है। यह हर 93 मिनट में पृथ्वी की एक पूरी परिक्रमा कर लेता है।
स्पेसएक्स ने पहले कहा था कि फरवरी 2025 में वे दोनों को वापस लाएंगे, लेकिन अब यह मिशन Crew-9 मिशन के तहत आगे बढ़ाया गया है। अगर सब कुछ सही रहा, तो जब तक वे वापस आएंगे, तब तक वे करीब 300 दिन अंतरिक्ष में बिता चुके होंगे।

RELATED NEWS

ISRO में वैज्ञानिकों के इस्तीफों की लगी झड़ी, गगनयान मिशन और डेटा लीक विवाद पर सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

ISRO में वैज्ञानिकों के इस्तीफों की लगी झड़ी, गगनयान मिशन और डेटा लीक विवाद पर सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

जुलाई 17, 2026
Sunita Williams NASA retirement news

NASA: रिकॉर्ड स्पेस वॉक,आईएसएस पर नौ महीने की कठिन परीक्षा, नासा की किस दिग्गज एस्ट्रोनॉट ने लिया रिटायरमेंट

जनवरी 21, 2026

क्या होता है स्पेसवॉक

जब कोई अंतरिक्ष यात्री अपने स्पेसक्राफ्ट से बाहर निकलकर शून्य गुरुत्वाकर्षण में काम करता है, तो उसे स्पेसवॉक कहा जाता है। इसे EVA (Extravehicular Activity) भी कहते हैं।स्पेसवॉक के दौरान अंतरिक्ष यात्री अपने स्पेसक्राफ्ट से केबल से बंधे रहते हैं, ताकि वे बहकर दूर न चले जाएं।अगर उन्हें ज्यादा दूरी तक जाना हो, तो वे रोबोटिक आर्म का इस्तेमाल करते हैं।इस दौरान वे मरम्मत, उपकरणों की टेस्टिंग और स्टेशन की जांच जैसे काम करते हैं।

किसके नाम है सबसे लंबी स्पेसवॉक का रिकॉर्ड

अब तक की सबसे लंबी स्पेसवॉक का रिकॉर्ड जेम्स वॉस और सुसान हेल्म्स के नाम है। उन्होंने 12 मार्च 2021 को 8 घंटे 56 मिनट तक स्पेसवॉक की थी।हाल ही में, 16 जनवरी 2025 को सुनीता विलियम्स और निक हेग ने मिलकर 6 घंटे की स्पेसवॉक की थी। इससे पहले पिछले साल सबसे लंबी स्पेसवॉक एलेक्सी ओवचिनिन और इवान वैगनर ने की थी, जो 7 घंटे 17 मिनट तक चली थी।

 

Tags: space newsSunita Williams
Share197Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

ISRO में वैज्ञानिकों के इस्तीफों की लगी झड़ी, गगनयान मिशन और डेटा लीक विवाद पर सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

ISRO में वैज्ञानिकों के इस्तीफों की लगी झड़ी, गगनयान मिशन और डेटा लीक विवाद पर सरकार ने स्थिति की स्पष्ट

by SYED BUSHRA
जुलाई 17, 2026

ISRO Scientist Resignation भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) में हाल के दिनों में कई वरिष्ठ वैज्ञानिकों के इस्तीफों की खबरों...

Sunita Williams NASA retirement news

NASA: रिकॉर्ड स्पेस वॉक,आईएसएस पर नौ महीने की कठिन परीक्षा, नासा की किस दिग्गज एस्ट्रोनॉट ने लिया रिटायरमेंट

by SYED BUSHRA
जनवरी 21, 2026

Sunita Williams Retirement from NASA: केप कैनावेरल (अमेरिका) से आई खबर के मुताबिक, नासा की जानी-मानी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स...

Sunita Williams

Sunita Williams News: अंतरिक्ष से भारत का नज़ारा… सुनीता विलियम्स ने की हिमालय की तारीफ, जल्द करेंगी भारत यात्रा

by Mayank Yadav
अप्रैल 1, 2025

Sunita Williams India from space: भारतीय मूल की अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 278 दिनों के बाद पृथ्वी पर लौटी...

Sunita Williams Indian origin astronaut

क्या है Sunita Williams का भारतीय कनेक्शन जानिए उनके माता-पिता भाई बहन और रिश्तेदारों के बारे में

by SYED BUSHRA
मार्च 20, 2025

Indian origin astronaut अंतरिक्ष में 286 दिन बिताने के बाद नासा की वैज्ञानिक सुनीता विलियम्स आखिरकार सुरक्षित धरती पर लौट...

Sunita Williams

9 महीने बाद धरती पर लौटीं सुनीता विलियम्स, ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट की सफल लैंडिंग.. देखें तस्वीरें

by Akhand Pratap Singh
मार्च 19, 2025

Sunita Williams: नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और उनके साथी अंतरिक्ष यात्री निक हेग, बुच विल्मोर और अलेक्जेंडर गोर्बुनोव...

Next Post
Budget 2025: जानिए निर्मला सीतारमण के आठवें बजट में क्या है खास, किसानों को मिल सकती 12,000 रुपये की सौगात

Budget 2025: जानिए निर्मला सीतारमण के आठवें बजट में क्या है खास, किसानों को मिल सकती 12,000 रुपये की सौगात

Upcoming Budget: आने वाले बजट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दिए कुछ संकेत, कल आने वाले बजट में हो सकते हैं ये ऐलान

Upcoming Budget: आने वाले बजट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दिए कुछ संकेत, कल आने वाले बजट में हो सकते हैं ये ऐलान

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist