शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Budget 2025: जानिए निर्मला सीतारमण के आठवें बजट में क्या है खास, किसानों को मिल सकती 12,000 रुपये की सौगात

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को अपना आठवां बजट संसद में पेश करेंगी, जिसको लेकर आमजन से लेकर कारोबार से जुड़े लोगों की नजर बजट पर है।

by Vinod
जनवरी 31, 2025
in Latest News, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को अपना आठवां बजट पेश करेंगे। ऐसे में आमलोगों से लेकर कारोबारी, किसान और मजदूरों की नजर निर्मला सीतारमण के बजट पर टिकी हुई है। लोगों को बजट से काफी उम्मीदें हैं। उम्मीद लगाई जा रही है कि इस बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव किया जा सकता है। वहीं हेल्थ और रोजगार में भी कई बड़े ऐलान किया जा सकते हैं। साथ ही किसानों को भी वित्तमंत्री बड़ी सौगात दे सकती हैं।

इनकम टैक्स में मिल सकती राहत

भारत की वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण शनिवार को संसद के पटल पर बजट पेश करेंगी। जिसको लेकर वित्त मंत्रायल कईदिनों से काम पर जुटा था तो वहीं देश के लोग भी बजट पर टकटकी लगाए हुए हैं। जानकार बताते हैं कि वित्तमंत्री अपने इस बजट में टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती हैं। वह 10 लाख रुपये तक की सालाना इनकम को टैक्स फ्री करने के अलावा 15 से 20 लाख सालाना इनकम वाले को 30 की जगह 25 प्रतिशत टैक्स का ऐलान कर सकती हैं। साथ ही बेसिक एजम्प्शन लिमिट को बढ़ाकर 5 लाख रुपये किए जाने की घोषणा कर सकती हैं।

RELATED NEWS

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

जुलाई 8, 2026
Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

जून 27, 2026

किसानों के चेहरे में भी आ सकती मुस्कान

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के बजट पर किसान भी टकटकी लगाए हुए हैं। जानकार बताते हैं कि बजट में सरकार पीएम किसान सम्मान निधि की किस्त को बढ़ा भी सकती है। इसमें 6,000 की सालाना किस्त को बढ़ाकर 12,000 रुपये किया जा सकता है। इसके साथ ही किसानों के लिए वित्तमंत्री सरकारी तिजोरी से भारी भरकम राशि खर्च किए जाने का ऐलान भी कर सकती हैं। वहीं किसानों का कहना है कि हमें उम्मीद है कि मोदी सरकार, किसानों की आमदनी दुगुनी किए जाने को लेकर इस बजट में कुछ खास करेगी। अगर पीए सम्मान निधि की राशि बढ़ती है तो किसानों की जिंदगी में जरूर बदलाव आएगा।

हेल्थ सेक्टर को भी मिल सकता है पैसा

इस बजट में सरकार हेल्थ सेक्टर के लिए अपना आवंटन बढ़ा सकती है। पहले सरकार ने इस क्षेत्र में 91,000 करोड़ रुपये का आवंटन किया था। अब इसमें 10 प्रतिशत का इजाफा किया जा सकता है। जानकार बताते हैं कि मोदी सरकार की नजर हेल्थ सेक्टर पर है। देश के कई राज्यों में एम्स बन रहे हैं। आधुनिक सुविधाओं के हस्पताल और सस्ता इलाज को लेकर वित्तमंत्री कुछ अलग से घोषणा कर सकती हैं। लोगों का कहना है कि मीडियम क्लास परिवार के लिए रोटी, पढ़ाई और मेडिसिन सबसे खास है। ऐसे में सरकार को हेल्थ सेक्टर भी मरीजों के लिए अलग से रियायत देनी चाहिए।

पेट्रोल-डीजल की कीमतें होंगी कम

इस बजट में सरकार महंगाई को कम करने के लिए एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर सकती है, जिससे पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती होगी। वहीं बजट में सस्ते घर खरीदने की प्राइस लिमिट बढ़ाई जा सकती हैं। इसके तहत मेट्रो शहरों के लिए अफोर्डेबल हाउसिंग की सीमा 45 लाख से बढ़ाकर 70 लाख रुपये की जा सकती हैं। वहीं बाकी शहरों के लिए ये 50 लाख की जा सकती है। इसके अलावा होम लोन की ब्याज दर पर मिलने वाली टैक्स छूट को भी 2 लाख से बढ़ाकर 5 लाख किया जा सकता है।

Tags: 2025 BudgetBudget 2025Budget 2025 Newsfinance minister nirmala sitharamanmodi governmentPM Narendra Modi
Share197Tweet123Share49

Vinod

Related Posts

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

PM Narendra Modi ने जकार्ता में किया इस हिंदी मूवी का जिक्र, फिल्म निर्माता और और प्रोडक्शंस हाउस ने जताया आभार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 8, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए बॉलीवुड के मशहूर गीत 'कुछ...

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

Narendra Modi 50वें नेशनल डे पर रचेंगे इतिहास; संसद को संबोधित करने वाले बनेंगे पहले भारतीय प्रधानमंत्री!

by Sadaf Farooqui
जून 27, 2026

PM Narendra Modi 27 से 29 जून तक सेशेल्स के तीन दिवसीय अत्यंत महत्वपूर्ण राजकीय दौरे पर रवाना हो चुके...

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
जून 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
जून 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

Modi Government Big Decisions

Modi Government के 12 साल, दुनिया में बजा डंका, बदलते भारत की नई कहानी, जानिए वह 12 फैसले जिन्होंने बदली देश की तस्वीर

by SYED BUSHRA
मई 26, 2026

 Modi Government Big Decisions:Modi Government पिछले 12 वर्षों में भारत ने कई बड़े बदलाव देखे हैं। सरकार के कुछ फैसलों...

Next Post
Upcoming Budget: आने वाले बजट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दिए कुछ संकेत, कल आने वाले बजट में हो सकते हैं ये ऐलान

Upcoming Budget: आने वाले बजट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने दिए कुछ संकेत, कल आने वाले बजट में हो सकते हैं ये ऐलान

Mahakumbh

Mahakumbh accident: कुंभ से लौटते श्रद्धालुओं के लिए काल बनी सड़क, कई जिलों में हादसे, 10 की मौत, दर्जनों घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist