Saturday, August 2, 2025
  • उत्तर प्रदेश
    • मेरठ
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • लखनऊ
    • बरेली
    • प्रयागराज
    • वाराणसी
    • गोरखपुर
    • कानपुर
    • आगरा
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर
  • Login
news 1 india
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
Live TV
No Result
View All Result
news 1 india
Home Breaking

Union Budget 2025 Live: बजट के आंकड़ों से ज्यादा महाकुंभ में जान गंवाने वालों के आंकड़े जरूरी.. अखिलेश यादव का बड़ा बयान

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार आठवां बजट होगा। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो चुका है। बीते दिन वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया था।

Akhand Pratap Singh by Akhand Pratap Singh
February 1, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
0
Union Budget 2025
101
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Union Budget 2025 Live: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट पेश करेंगी। यह उनका लगातार आठवां बजट होगा। संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो चुका है। बीते दिन वित्त मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण प्रस्तुत किया था और आज 1 फरवरी को केंद्रीय बजट (Union Budget 2025) पेश करने जा रही हैं। अब से कुछ ही घंटों में वह संसद पहुंचेंगी और देश के लिए महत्वपूर्ण आर्थिक घोषणाएं करेंगी।

Union Budget 2025 Live Update:

UnionBudget2025 पर BJP सांसद रवि किशन का बयान

UnionBudget2025 पर BJP सांसद रवि किशन का बयान

“गरीबों,मध्यम वर्गीय के लिए और सभी के लिए शानदार बजट”

“शानदार बजट पेश करने के लिए मैं पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को साधुवाद देना चाहता हूं”@ravikishann #Budget2025 #BudgetSession #NirmalaSitharaman… pic.twitter.com/Xo3FzRixea

— News1India (@News1IndiaTweet) February 1, 2025

बजट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान

दिल्ली : बजट पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान

“…हमारे लिए आज बजट के आंकड़ों से ज्यादा जान गंवाने(महाकुंभ भगदड़ में) वालों के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं”

“जो सरकार जान गंवाने वालों, लापता लोगों के आंकड़े नहीं दे सकी”

“जिस सरकार को ये बताने में 17 घंटे से ज्यादा लग गए कि भगदड़… pic.twitter.com/joLBwJFuY2

— News1India (@News1IndiaTweet) February 1, 2025

बजट पर क्या बोले कांग्रेस सांसद?

#WATCH दिल्ली: #UnionBudget2025 कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा, “मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि ये भारत सरकार का बजट है या बिहार सरकार का। वित्त मंत्री के पूरे बजट भाषण में क्या बिहार के अलावा किसी और राज्य का नाम सुना? जब आप देश के बजट की बात करते हैं तो उसमें पूरे देश के लिए कुछ… pic.twitter.com/W3ardXMtCJ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

Related posts

CCRAS Recruitment 2025

CCRAS Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन ? 

August 2, 2025
India’s Safest City:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु को पीछे छोड़ किस मामले में अहमदाबाद ने हासिल किया पहला स्थान

India’s Safest City:दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु को पीछे छोड़ किस मामले में अहमदाबाद ने हासिल किया पहला स्थान

August 2, 2025

बजट पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने क्या कहा?

#WATCH केंद्रीय बजट पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “ये बजट एक विकसित भारत का, ये बजट है प्रधानमंत्री के संकल्प का और एक नया ऊर्जावान युवा भारत के सपनों को साकार करने का बजट है। हर क्षेत्र को और हर विषय को पूर्ण रूप से अध्ययन करके एक मानचित्र तय किया गया है..12… pic.twitter.com/CNfrzdX5cV

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

कांग्रेस सांसद सौरभ गोगोई ने क्या कहा?

#WATCH दिल्ली: कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, “आज हम चाहते थे कि सरकार कुंभ में हुई मौतों पर चर्चा के लिए कोई फैसला ले। विपक्ष, कांग्रेस चाहती है कि महाकुंभ में जो इतने लोगों की मृत्यु हुई, घायल हुए, उस पर सदन में चर्चा के लिए कोई तारीख तय की जाए। समाजवादी पार्टी, कांग्रेस,… pic.twitter.com/R3QbzkLfCW

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

बजट पर पुष्कर सिंह धामी ने क्या कहा?

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, “मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौग़ात..! आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख रुपए की आय को कर मुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया… pic.twitter.com/hRXrwpZfK4

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

बजट पर क्या बोले अखिलेश यादव

#WATCH दिल्ली: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, “…हमारे लिए आज बजट के आंकड़ों से ज्यादा जान गंवाने(महाकुंभ भगदड़ में) वालों के आंकड़े महत्वपूर्ण हैं। जो सरकार जान गंवाने वालों, लापता लोगों के आंकड़े नहीं दे सकी… जिस सरकार को ये बताने में 17 घंटे से ज्यादा लग गए… pic.twitter.com/wi8gEtJJeU

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2025

बजट की अब तक की बड़ी बातें

  • 12 लाख तक की कमाई पर कोई इनकम टैक्स नहीं लगेगा।
  • वित्त मंत्री ने कहा कि नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते पेश किया जाएगा। इनडायरेक्ट टैक्स रिफॉर्म्स के बारे में बाद में जानकारी दी जाएगी।
  • कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी और पिछले 4 साल का IT रिटर्न एकसाथ फाइल किया जा सकेगा।
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।
  • इनकम टैक्स फाइलिंग की सीमा को 2 साल से बढ़ाकर 4 साल कर दिया गया है।
  • अगले 6 साल तक मसूर, तुअर जैसी दालों की पैदावार बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
  • किसान क्रेडिट कार्ड पर कर्ज की लिमिट 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की जाएगी।
  • बिहार में मखाना बोर्ड बनेगा जिससे छोटे किसानों और व्यापारियों को लाभ मिलेगा।
  • छोटे उद्योगों के लिए विशेष क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे पहले साल में 10 लाख कार्ड जारी होंगे।
  • MSME के लिए लोन गारंटी कवर 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किया जाएगा और 1.5 लाख करोड़ तक का कर्ज मिलेगा।
  • स्टार्टअप्स के लिए लोन 10 करोड़ से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये किया जाएगा और गारंटी फीस में भी कमी की जाएगी।

न्यूक्लियर एनर्जी मिशन के लिए बड़ा ऐलान

  • 2047 तक कम से कम 100 गीगावॉट परमाणु ऊर्जा का विकास किया जाएगा।
  • 20,000 करोड़ रुपये की लागत से छोटे, मॉड्यूलर रिएक्टरों के अनुसंधान एवं विकास के लिए परमाणु ऊर्जा मिशन स्थापित किया जाएगा।
  • 2033 तक कम से कम पांच स्वदेशी रूप से विकसित, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर चालू हो जाएंगे।

बजट में क्या हुआ सस्ता?

  • बुनकरों के बुने कपड़े सस्ते होंगे।
  • चमड़े से बने सामान सस्ते होंगे।
  • समुद्री उत्पाद पर कस्टम ड्यूटी 30 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की गई है।
  • फ्रोजन फिश पेस्ट पर कस्टम ड्यूटी 15 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत की गई है।

बजट में सीनियर सिटीजन के लिए बड़ा ऐलान

  • ITR और टीडीएस की सीमा बढ़ाई गई है।
  • टीडीएस की सीमा बढ़ाकर 10 लाख रुपये की गई है।
  • टैक्स डिडक्शन में बुजुर्गों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है अब वे चार साल तक रिटर्न भर सकेंगे।
  • सीनियर सिटीजन को टैक्स पर छूट दोगुनी कर दी गई है, जिसे 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया गया है।

12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं

वित्त मंत्री ने बजट में मध्यम वर्ग के लिए बड़ा ऐलान किया। अब 12 लाख तक कोई टैक्स नहीं लगेगा।
– 0-4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
– 4-8 लाख तक 5% टैक्स
– 8-12 लाख तक 10% टैक्स
– 12-16 लाख तक 15% टैक्स
– 16-20 लाख तक 20% टैक्स

1 लाख रुपये महीने की आय पर कोई टैक्स नहीं

बजट में आयकर पर बड़ा ऐलान किया गया है। सरकार ने मध्यम वर्ग को बड़ा तोहफा दिया है। अब 12 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। यानी 1 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह ऐलान किया।

नया इनवेंटरी टैक्स बिल आसान होगा- वित्त मंत्री

बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि नया इनकम टैक्स बिल ऐसा होगा जो इनकम टैक्स सिस्टम को बढ़ावा देगा। इस नए बदलाव में सबसे ज्यादा फोकस मध्यम वर्ग पर रहेगा। साथ ही कंप्लायंस का बोझ भी कम होगा।

12 लाख की वार्षिक आय पर कोई टैक्स नहीं

नई कर व्यवस्था के तहत अब 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कोई आयकर नहीं लगेगा। यह बदलाव करदाताओं को राहत देने और कर प्रणाली को अधिक सरल बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

बजट में क्या हुआ सस्ता?

  • LED TV और स्मार्ट टीवी महंगे होंगे।
  • मोबाइल फोन सस्ते होंगे।
  • इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EVs) भी सस्ते होंगे।
  • कैंसर की दवाएं सस्ती होंगी।
  • 36 जीवन रक्षक दवाएं सस्ती होंगी।
  • भारत में बने कपड़े सस्ते होंगे।

खिलौनों के लिए भारत बनेगा ग्लोबल हब

बजट (Union Budget 2025) भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि खिलौनों के लिए भारत को एक ग्लोबल हब बनाने की योजना है। इसके लिए एक नई स्कीम आएगी जिसमें कलस्टर के जरिए यूनिक और सस्टेनेबल खिलौने बनाए जाएंगे। फूड टेक्नोलॉजी के लिए एक इंस्टीट्यूट खोला जाएगा जो बिहार में स्थित होगा। इसके तहत खिलौनों के बाजार में चीन के दबदबे को कम करने की कोशिश की जाएगी। सरकार ने पहले ही मैन्युफैक्चरिंग में चीन के बढ़ते दबदबे को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है।

Gig Workers के लिए क्या-क्या?

ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के लिए काम कर रहे Gig Workers को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत कर पहचान पत्र प्रदान किया जाएगा और पीएम जन आरोग्य योजना के तहत स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएंगी। लगभग 1 करोड़ Gig Workers को इसका लाभ मिलेगा।

  • शहरी कामगारों के उत्थान के लिए योजना लागू की जाएगी जिससे शहरी-गरीब और वंचित-समूह की आय में वृद्धि, सतत जीविका और बेहतर जीवन यापन सुनिश्चित होगा।
  • बैंकों से अधिक ऋण प्राप्त करने 30,000 रुपये की सीमा वाले UPI Linked Credit Card और क्षमता निर्माण में सहायता देने के लिए पीएम स्वनिधि योजना को बेहतर बनाया जाएगा।

कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती 

बीमा क्षेत्र के लिए FDI की सीमा बढ़ाई गई है। सभी सरकारी अस्पतालों में डे केयर सेंटर खोले जाएंगे। पटना IIT के हॉस्टल का विस्तार किया जाएगा। जीवन रक्षक दवाओं के दाम घटाए जाएंगे और 6 जीवन रक्षक दवाओं में कस्टम ड्यूटी घटाई गई है। कैंसर के इलाज की दवाएं सस्ती होंगी और 36 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी हटा दी गई है।

असम के यूरिया संयंत्र स्थापना की जाएगी

पूर्वी क्षेत्र में बंद पड़े तीन यूरिया संयंत्रों को फिर से खोला गया है जो यूरिया उत्पादन में आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।

लेदर के क्षेत्र में 22 लाख लोगों को रोजगार

फुटवियर और लेदर के क्षेत्रों के लिए फोकस प्रोडक्ट स्कीम शुरू की जाएगी। इसके तहत 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, 4 लाख करोड़ रुपये का टर्नओवर होगा और 1.1 लाख करोड़ रुपये का निर्यात सृजित होने की संभावना है।

अटल टिंकरिंग लैब की होगी स्थापना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Budget 2025) ने बताया कि जिज्ञासा, नवाचार और युवा मस्तिष्कों में वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने के लिए आगामी पांच वर्षों में सरकारी स्कूलों में 50,000 अटल टिंकरिंग लैब की स्थापना की जाएगी।

अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल आएगा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि अगले हफ्ते नया इनकम टैक्स बिल प्रस्तुत किया जाएगा।

जिला अस्पतालों में खुलेंगे कैंसर सेंटर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सभी जिला अस्पतालों में कैंसर सेंटर खोले जाएंगे।

बिहार के लिए बड़े ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिसर्च के लिए 20 हजार करोड़ रुपये का ऐलान किया है। बिहार में 3 नए एयरपोर्ट बनाए जाएंगे और ज्ञान भारतम मिशन की शुरुआत की जाएगी।

पर्यटन को लेकर वित्त मंत्री ने क्या कहा?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि लंबे समय से अटके 50 हजार मकान बनाए जाएंगे। 50 पर्यटन स्थलों को विकसित किया जाएगा और 100 नए शहर उड़ान योजना से जुड़ेंगे। इसके अलावा मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा दिया जाएगा और वीजा नियमों में ढील दी जाएगी।

उड़ान स्कीम के लिए ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 120 नई जगहों के लिए उड़ान स्कीम का ऐलान किया है। उड़ान स्कीम के तहत 4 करोड़ नए यात्री जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा बिहार में नए फील्ड एयरपोर्ट खोले जाएंगे और पहाड़ी इलाकों में छोटे एयरपोर्ट और हेलिपैड बनाए जाएंगे।

बजट में छात्रों के लिए क्या-क्या?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में छात्रों के लिए भी महत्वपूर्ण ऐलान किए। उन्होंने बताया कि IIT में 6500 सीटें बढ़ाई जाएंगी और 3 AI सेंटर स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मेडिकल क्षेत्र में 5 वर्षों में 7500 सीटें बढ़ाई जाएंगी। AI शिक्षा के लिए 500 करोड़ रुपये का बजट भी निर्धारित किया गया है।

जल जीवन मिशन पर क्या बोली वित्त मंत्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि सरकार जल जीवन मिशन को 2028 तक बढ़ाने का योजना बना रही है। सरकार का लक्ष्य है कि हर घर तक नल से जल पहुंचाया जाए।

गिग वर्कर्स के लिए बड़े ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में गिग वर्कर्स के लिए बड़े ऐलान किए हैं। 1 करोड़ गिग वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाएगी और उनका ई-श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।

बजट 2025 में बड़े ऐलान

  • MSME के लिए लोन की सीमा 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ की जाएगी
  • डेयरी और मत्स्य उद्योग के लिए 5 लाख तक का लोन उपलब्ध होगा
  • असम के नामरूप में यूरिया प्लांट स्थापित किया जाएगा
  • स्टार्टअप्स के लिए 10 हजार करोड़ का फंड प्रदान किया जाएगा
  • लेदर स्कीम से 22 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा
  • भारत को खिलौना हब बनाने की योजना होगी
  • खिलौनों के लिए एक राष्ट्रीय योजना का निर्माण किया जाएगा

बजट भाषण की 5 बड़ी बातें

  • भारत के पारंपरिक सूती उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा
  • कपास उत्पादन पर अगले 5 वर्षों तक सरकार का ध्यान रहेगा
  • पीएम धन्य धान्य योजना लाई जाएगी, जिससे 100 जिलों को लाभ मिलेगा
  • कपास के उत्पादन और विपणन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा
  • किसान क्रेडिट कार्ड की सीमा 3 लाख से बढ़ाकर 5 लाख की जाएगी

वित्त मंत्री के बजट को लेकर बड़े ऐलान

  • युवाओं को रोजगार प्रदान करने को प्राथमिकता दी जाएगी
  • दलहन में आत्मनिर्भरता का मिशन
  • बिहार में मखाना बोर्ड का गठन किया जाएगा
  • मछुआरों के लिए विशेष आर्थिक योजनाएं
  • टैक्स, ऊर्जा और शहरी विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा
  • गरीब, युवा, किसान और नारी शक्ति पर ध्यान दिया जाएगा

मत्स्य उद्योग को मिलेगा बढ़ावा

भारत मत्स्य उद्योग में वैश्विक स्तर पर दूसरे स्थान पर है और समुद्री खाद्य का मूल्य 60 हजार करोड़ रुपये है। सरकार अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर विशेष ध्यान देते हुए सतत और संरक्षित मछली पालन को बढ़ावा देगी।

उच्च पैदावार बीज मिशन की होगी शुरुआत

राष्ट्रीय उच्च पैदावार बीज मिशन की शुरुआत की जाएगी जिसके तहत 100 से अधिक किस्मों के उन्नत बीज उपलब्ध कराए जाएंगे।

बिहार मखाना बोर्ड की होगी स्थापना

बिहार मखाना बोर्ड की स्थापना की जाएगी जो मखाना किसानों को सहायता और आवश्यक संसाधन प्रदान करेगा।

किसानों पर विशेष ध्यान -वित्त मंत्री

किसानों में अधिक उत्पादन की क्षमता है। उन्होंने फसल उत्पादन बढ़ाया और सरकार ने उनकी उपज की खरीद में सहायता की। अब हमारी सरकार तूर, उरद जैसी दालों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेगी।

1 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिलेगा फायदा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि प्रधानमंत्री धनधान्य योजना के तहत 1 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा।

धनधान्य कृषि योजना की हुई घोषणा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पीएम धनधान्य कृषि योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत 100 जिलों में कम उत्पादन वाली कृषि भूमि पर ध्यान केंद्रित कर सुधार किए जाएंगे। साथ ही भंडारण क्षमता बढ़ाने और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जाएगा।

वित्त मंत्री ने क्या कहा?

विकसित भारत (Union Budget 2025) के लक्ष्य के लिए हमें अपनी पिछली दो सरकारों से प्रेरणा मिल रही है। हमारी सरकार द्वारा किए गए सुधारों ने वैश्विक स्तर पर भारत की ओर ध्यान आकर्षित किया है।

बजट भाषण शुरू होते ही सदन में हंगामा

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण शुरू कर दिया है और वह संसद में केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं।

लोकसभा की कार्यवाही शुरू

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कुछ ही देर में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय बजट प्रस्तुत करेंगी।

संसद पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद पहुंच गई हैं। वह जल्द ही सदन में केंद्रीय बजट पेश करने वाली हैं।

राष्ट्रपति से मिली निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण राष्ट्रपति भवन पहुंच चुकी हैं जहां वे राष्ट्रपति से बजट पेश करने की औपचारिक मंजूरी लेंगी।

10 लाख तक की आय वालों का हो सकता है टैक्स फ्री

ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 10 लाख रुपये तक की आय को टैक्स फ्री करने की घोषणा कर सकती हैं। साथ ही 15 से 20 लाख रुपये सालाना कमाने वालों के लिए 25% का नया टैक्स स्लैब लागू किए जाने की भी संभावना जताई जा रही है।

बजट 2025 में बड़े ऐलान की उम्मीद

शुक्रवार (Union Budget 2025) को पेश होने वाले बजट का इंतजार आम जनता से लेकर शेयर बाजार के निवेशकों तक सभी को है। धीमी होती अर्थव्यवस्था के बीच हर कोई बजट से राहत की उम्मीद कर रहा है। आम करदाता इनकम टैक्स में छूट की आस लगाए बैठे हैं जबकि बाजार को बड़े नीतिगत फैसलों की उम्मीद है।

कई घोषणाओं पर रहेगी निवेशकों की नजर

हाल के वर्षों में यह सबसे प्रतीक्षित बजट में से एक है क्योंकि भारतीय अर्थव्यवस्था की गति धीमी पड़ी है। साथ ही बढ़ती महंगाई के कारण लोगों की क्रय शक्ति प्रभावित हुई है। ऐसे में निवेशकों की निगाहें इनकम टैक्स में राहत, मांग को बढ़ावा देने, इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च बढ़ाने और कैपिटल गेन टैक्स में रियायत जैसी संभावित घोषणाओं पर टिकी होंगी।

यह भी पढ़े: संसद में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन, गरीब, युवा, महिला और विकास पर जोर

 

Tags: Union Budget 2025
Previous Post

Union budget 2025 : कौन है भारत की अर्थव्यवस्था के रथ के सारथी, बजट बनाने वाली टीम के प्रमुख सदस्य

Next Post

Union Budget 2025 : भारत के किन वित्त मंत्रियों ने बजट पेश कर बदली देश की दिशा, कुछ बने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Next Post
history of Union Budget in India

Union Budget 2025 : भारत के किन वित्त मंत्रियों ने बजट पेश कर बदली देश की दिशा, कुछ बने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

BROWSE BY CATEGORIES

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हेल्थ

BROWSE BY TOPICS

Akhilesh Yadav ARVIND KEJRIWAL BJP bollywood breaking news cmyogi CM Yogi CM Yogi Adityanath Congress Cricket News cricket news in hindi Crime News Delhi delhi news Entertainment News google hindi news Google News hindi news Hindi news update Latest News latest news in hindi latest update Lok Sabha Election 2024 lucknow News NEWS 1 INDIA news 1 india hindi news news 1 india hindi report news 1 india latest news News1India news hindi update news india hindi breaking news News in Hindi PM Modi Rahul Gandhi Salman Khan social media Supreme Court Update UP Hindi News UP News UP Police Uttar Pradesh Uttar Pradesh News Yogi Adityanath

Recent Posts

  • कौन कर रहा है अनिल अंबानी के डूबते बिजनेस को संभालने की कोशिश क्या है उनका बिजनेस प्लान
  • Sawan Purnima 2025:शिव भक्तों के लिए पुण्य कमाने और भाग्य चमकाने का पावन दिन,जानिए कैसे करें पूजा क्या करें दान
  • CCRAS Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन ? 
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में हुए 650 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार
  • शाहरुख खान 33 साल बाद मिला पहला नेशनल अवॉर्ड,  बांहें फैलाकर किया शुक्रिया, कहा- ‘ये एक रिमाइंडर है…’

Recent Comments

No comments to show.

Archives

  • August 2025
  • July 2025
  • June 2025
  • May 2025
  • April 2025
  • March 2025
  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • November 2024
  • October 2024
  • September 2024
  • August 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • February 2024
  • January 2024
  • December 2023
  • November 2023
  • October 2023
  • September 2023
  • August 2023
  • July 2023
  • June 2023
  • May 2023
  • April 2023
  • March 2023
  • February 2023
  • January 2023
  • December 2022
  • November 2022
  • October 2022
  • September 2022
  • August 2022
  • July 2022
  • June 2022
  • May 2022
  • April 2022
  • March 2022
  • February 2022
  • January 2022

Categories

  • Breaking
  • IPL 2023
  • IPL 2025
  • Latest News
  • Loksabha election 2024
  • TOP NEWS
  • Uncategorized
  • अद्भुत कहानियां
  • आगरा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • ऑटो
  • कानपुर
  • कॉमनवेल्थ गेम्स 2022
  • क्राइम
  • क्रिकेट न्यू़ज
  • खेल
  • गाजियाबाद
  • गुजरात
  • गोरखपुर
  • गोवा चुनाव
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • जम्मू कश्मीर
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश
  • देहरादून
  • धर्म
  • नोएडा
  • पंजाब
  • प्रयागराज
  • बड़ी खबर
  • बरेली
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • महाकुंभ 2025
  • महाधिवेशन
  • मेरठ
  • मौसम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लखनऊ
  • लाइफस्टाइल
  • वायरल खबर
  • वायरल वीडियो
  • वाराणसी
  • विदेश
  • विधानसभा चुनाव 2024
  • विशेष
  • वीडियो
  • शिक्षा
  • हरियाणा
  • हेल्थ

Recent News

  • कौन कर रहा है अनिल अंबानी के डूबते बिजनेस को संभालने की कोशिश क्या है उनका बिजनेस प्लान
  • Sawan Purnima 2025:शिव भक्तों के लिए पुण्य कमाने और भाग्य चमकाने का पावन दिन,जानिए कैसे करें पूजा क्या करें दान
  • CCRAS Recruitment 2025 : सरकारी नौकरी में निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन ? 
  • दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वेस्ट डिस्ट्रिक्ट में हुए 650 से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार
  • शाहरुख खान 33 साल बाद मिला पहला नेशनल अवॉर्ड,  बांहें फैलाकर किया शुक्रिया, कहा- ‘ये एक रिमाइंडर है…’

RSS Unknown Feed

Quick Links

Privacy Policy
About us

Twitter

  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • एडिटर चॉइस
  • खेल
  • धर्म
  • वायरल खबर
  • विदेश
  • हेल्थ
  • बड़ी खबर

© 2023 News 1 India

No Result
View All Result
  • महाकुंभ 2025
  • राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • वेब स्टोरीज
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वीडियो
  • धर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • पंजाब
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान

© 2023 News 1 India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist