Saturday, November 21, 2026 6:10 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राष्ट्रीय » Budget 2025: वित्तमंत्री ने कहा, अगले हफ्ते आएगा इनकम टैक्स का बिल, तैयार हुआ मौसादा कुछ ऐसे होंगे IT के नए कानून

Budget 2025: वित्तमंत्री ने कहा, अगले हफ्ते आएगा इनकम टैक्स का बिल, तैयार हुआ मौसादा कुछ ऐसे होंगे IT के नए कानून

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का यह दूसरा पूर्ण बजट है।

by Vinod
01/02/2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दूसरा पूर्ण बजट को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। बजट भाषण के दौरान उन्होंने कई ऐलान किए। किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाई तो मिडिल क्लास को लेकर गई सौगातें दी। वित्तमंत्री ने एक और बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि इनकम टैक्स पर नया बिल अगले हफ्ते सरकार लाएगी। जिसका मौसादा तैयार कर लिया गया है। नया इनकम टैक्स बिल में आमजनों के साथ ही बिजसेनमैनों के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

वित्तमंत्री ने संसद में बड़ा ऐलान किया

निर्मला सीतारमण लगातार आठवीं बार बजट पेश कर रही हैं। इससे पहले वित्त मंत्री ने राष्ट्रपति से मुलाकात की और बजट पेश करने की अनुमति ली। इसके बाद कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें बजट को मंजूरी दी गई। वित्तमंत्री ने संसद में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार इनकम टैक्स को लेकर अगले सप्ताह नया बिल लेकर आएगी, जो सभी के लिए मील का पत्थर साबित होगा।

व्यापक समीक्षा की घोषणा की थी

दरअसल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जुलाई के बजट में छह महीने के भीतर छह दशक पुराने आयकर अधिनियम, 1961 की व्यापक समीक्षा की घोषणा की थी। इसी के बाद इस पर काम शुरू हो गया था। 1 फरवरी को वित्तमंत्री ने नए इनकम टैक्स बिल लाने का ऐलान कर सबको चकित कर दिया। जानकारों का कहना है कि इनकम टैक्स का नया बिल लाने के लिए सरकार को उद्देश्य मौजूदा आयकर कानून को सरल बनाना, उसे समझने योग्य बनाना और पन्नों की संख्या में लगभग 60 प्रतिशत की कमी करना है।

RELATED NEWS

‘मोदी 3.0’ सरकार के Budget 2025  की जानें ‘ABCD’, वित्तमंत्री की ‘तिजोरी’ से इनकी बदलने जा रही जिंदगी

‘मोदी 3.0’ सरकार के Budget 2025  की जानें ‘ABCD’, वित्तमंत्री की ‘तिजोरी’ से इनकी बदलने जा रही जिंदगी

February 2, 2025
Budget 2025: वित्तमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात, जानिए अब KCC धारकों को कितनी मिलेगी राशि

Budget 2025: वित्तमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात, जानिए अब KCC धारकों को कितनी मिलेगी राशि

February 1, 2025

आंतरिक समिति का गठन किया था

आयकर अधिनियम, 1961 की व्यापक समीक्षा के लिए वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा बजट घोषणा के बाद सीबीडीटी ने समीक्षा की देखरेख करने और अधिनियम को छोटा, स्पष्ट और समझने में आसान बनाने के लिए एक आंतरिक समिति का गठन किया था। इससे विवाद, मुकदमेबाजी कम होगी और करदाताओं को अधिक कर निश्चितता मिलेगी। इसके अलावा, अधिनियम के अलग-अलग पहलुओं की समीक्षा के लिए 22 विशेष उप-समितियां भी बनाई गई हैं।

जानिए बजट 2025 के बारे में

वित्तमंत्री ने कहा है कि सरकार एक करोड़ गिग कर्मियों की सहायता के लिए ई-श्रम मंच पर पहचान पत्र तथा पंजीकरण की व्यवस्था करेगी।

1- वित्तमंत्री ने कहा कि, कुल 20,000 करोड़ रुपये से परमाणु ऊर्जा मिशन बनाया जाएगा, 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य है।

2- वित्तमंत्री ने कहा, बिजली वितरण कंपनियों में सुधारों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

3- वित्तमंत्री ने कहा, राज्यों को सुधारों को आगे बढ़ाने के लिए जीएसडीपी के 0.5 प्रतिशत कर्ज की अनुमति दी जाएगी।
वित्तमंत्री ने कहा, सरकार पहली बार उद्यम करने वाली पांच लाख महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उद्यमियों को दो करोड़ रुपये का ऋण देगी।

4-वित्तमंत्री ने कहा, किफायती आवास की अतिरिक्त 40,000 इकाइयां 2025 में पूरी की जाएंगी।

5-वित्तमंत्री ने कहा, सरकार 120 गंतव्यों को जोड़ने के लिए संशोधित उड़ान योजना शुरू करेगी, जिससे अगले 4 करोड़ अतिरिक्त यात्रियों को मदद मिलेगी।

6-वित्तमंत्री ने कहा, बिहार में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनेगा. पश्चिमी कोशी नहर के लिए वित्तीय मदद दिया जाएगा।

7-वित्तमंत्री ने कहा, सरकार राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम को ऋण परिचालन के लिए सहायता प्रदान करेगी।

8-वित्तमंत्री ने कहा, असम के नामरूप में 12.7 टन सालाना क्षमता का यूरिया संयंत्र लगाया जाएगा।

9-वित्तमंत्री ने कहा, सरकार स्वच्छ प्रौद्योगिकी विनिर्माण को समर्थन देने के लिए मिशन शुरू करेगी।

10-वित्तमंत्री ने कहा, सरकार बिहार में राष्ट्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी, उद्यमिता और प्रबंधन संस्थान स्थापित करेगी

11-वित्तमंत्री ने कहा, मेडिकल कॉलेज में अगले साल से 10 हजार सीटें बढ़ाई जाएंगी।

12-वित्तमंत्री ने कहा, आईआईटी की कैपेसिटी बढ़ी है. एडिशनल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया जाएगा। 5 आईआईटी में, आईआईटी पटना का विस्तार होगा।

बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक चलेगा

आपको बता दें, बजट सत्र 31 जनवरी से चार अप्रैल तक चलेगा। पहला भाग (31 जनवरी-13 फरवरी) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लोकसभा और राज्य सभा के संयुक्त अधिवेशन को संबोधित करने के साथ शुरू होगा, जिसके बाद 2024-25 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया जाएगा। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए केंद्रीय बजट एक फरवरी को पेश किया जाएगा। इसके बाद संसद 10 मार्च को फिर से शुरू होगी और चार अप्रैल तक चलेगी।

Related Posts

‘मोदी 3.0’ सरकार के Budget 2025  की जानें ‘ABCD’, वित्तमंत्री की ‘तिजोरी’ से इनकी बदलने जा रही जिंदगी

‘मोदी 3.0’ सरकार के Budget 2025  की जानें ‘ABCD’, वित्तमंत्री की ‘तिजोरी’ से इनकी बदलने जा रही जिंदगी

February 2, 2025
Budget 2025: वित्तमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात, जानिए अब KCC धारकों को कितनी मिलेगी राशि

Budget 2025: वित्तमंत्री ने किसानों को दी बड़ी सौगात, जानिए अब KCC धारकों को कितनी मिलेगी राशि

February 1, 2025
‘हलधर’ को निर्मला सीतारमण से सम्मान और क्रेडिट की आस, जानिए आजादी के बाद से कितना बदल गया कृषि बजट

‘हलधर’ को निर्मला सीतारमण से सम्मान और क्रेडिट की आस, जानिए आजादी के बाद से कितना बदल गया कृषि बजट

February 1, 2025
Budget 2025: जानिए निर्मला सीतारमण के आठवें बजट में क्या है खास, किसानों को मिल सकती 12,000 रुपये की सौगात

Budget 2025: जानिए निर्मला सीतारमण के आठवें बजट में क्या है खास, किसानों को मिल सकती 12,000 रुपये की सौगात

January 31, 2025
Next Post
Budget 2025

मोबाइल से लेकर दवाओं तक क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा ? यहां देंखें पूरी लिस्ट...

budget 2025 income tax changes

Budget 2025-देश में बनेगा नया इनकम टैक्स कानून,क्या मध्यम और नौकरीपेशा वर्ग को टैक्स से राहत देंगी वित्त मंत्री

budget

Budget 2025 : कैंसर पीड़ितों के इलाज में बड़ी राहत, हटाया गया 36 दवाइयों पर टैक्स

POPULAR POST

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

BJP Strategy : मथुरा में भाजपा का दो दिवसीय महामंथन, क्या चुनाव से पहले बदलेगी पूरी रणनीति?

November 16, 2026
UP Weather Update

UP Weather Update: यूपी में तेजी से बदलेगा मौसम, रात में बढ़ेगी ठिठुरन; मुजफ्फरनगर सबसे ठंडा

November 19, 2026
Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

Cyber Alert : इस हफ़्ते ठप हुईं कई बड़ी सेवाएं, NSA से Apple तक में मचा हडकंप, क्या हुआ है साइबर अटैक?

November 18, 2026
Election Battle : मायावती के सामने अखिलेश, चंद्रशेखर और चिराग की चुनौती कौन बनेगा दलित वोटों का असली खिलाड़ी कौन?

Election Battle : मायावती के सामने अखिलेश, चंद्रशेखर और चिराग की चुनौती कौन बनेगा दलित वोटों का असली खिलाड़ी कौन?

November 17, 2026
SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

SBI UPI Service: 19 नवंबर को कुछ समय तक बंद रह सकती है SBI की UPI सर्विस, बैंक ने जारी किया अलर्ट

November 18, 2026
Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

Jacob Bethell: घुटने की सर्जरी के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे और IPL 2027 से बाहर हुए जैकब बेथेल

November 17, 2026

LATEST

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

Road Accident : लखनऊ में दो भीषण हादसों से मचा हड़कंप, बच्ची समेत तीन की मौत, छह घायल

November 21, 2026
TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

TET Result : यूपी स्पेशल टीईटी का रिजल्ट जारी, 17 दिन में आया परिणाम, क्यों आधे से ज्यादा शिक्षक हुए फेल

November 21, 2026
Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

Gold Price Crash : शादी के सीजन में सोना क्यों हुआ सस्ता, खरीदारी से पहले जानें अपने शहर का नया भाव

November 21, 2026
Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

Fig Water Benefits : सुबह खाली पेट अंजीर का पानी पीने से क्या होते है फायदे? किन लोगों को रहना चाहिए सावधान

November 21, 2026
Rajnath Singh Lucknow Visit

Rajnath Visit : राजनाथ सिंह, दो दिन के लखनऊ दौरे पर, दीक्षांत समारोह से लेकर निजी कार्यक्रम तक क्या है पूरा शेड्यूल?

November 21, 2026
Lucknow Hookah Bar

Hookah Bar : लखनऊ के कैफे में चोरी-छिपे चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस पहुंची तो मच गई भगदड़

November 21, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India