शुक्रवार, सितम्बर 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Interesting Fact: क्या आप जानते हैं के कौन होते हैं frenemies और क्यों इनसे हमेशा बनानी चाहिए दूरी

फ्रेनेमी दोस्त के रूप में छुपे दुश्मन होते हैं जो सामने से तो अच्छे बनते हैं लेकिन अंदर से जलन रखते हैं और नुकसान पहुंचाते हैं। वे झूठी तारीफ करते हैं, पीठ पीछे बुराई करते हैं, जरूरत पड़ने पर गायब हो जाते हैं और भद्दे मजाक से आपको नीचा दिखाते हैं। ऐसे लोगों से दूरी बनाना ही सही रहता है।

by Sadaf Farooqui
फ़रवरी 3, 2025
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

Interesting Fact: दोस्त हर किसी की जिंदगी में जरूरी होते हैं। कुछ दोस्त हमें खुशी देते हैं, हमारी मदद करते हैं और मुश्किल वक्त में साथ खड़े रहते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जो दोस्ती का दिखावा तो करते हैं, लेकिन असल में हमारे लिए सही नहीं होते। ऐसे लोगों को ‘फ्रेनेमी’ कहा जाता है यानी दोस्त के रूप में छुपे दुश्मन। ये लोग सामने से अच्छे बनते हैं, लेकिन अंदर ही अंदर आपकी बुराई करते हैं, आपको नीचा दिखाने की कोशिश करते हैं और जलन महसूस करते हैं। इन्हें पहचानना मुश्किल होता है क्योंकि ये चालाकी से अपनी असली सोच छुपाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे लोगों को कैसे पहचाना जाए

असंगत व्यवहार

फ्रेनेमी लोगों का व्यवहार एक जैसा नहीं रहता। कभी वे बहुत प्यार से पेश आते हैं, तो कभी बिना किसी कारण के आपको नजरअंदाज करने लगते हैं। यह आपको भ्रमित कर सकता है कि वे आपके सच्चे दोस्त हैं या नहीं। उनके इस बदलते रवैये से तनाव बढ़ सकता है और आपको अपने रिश्ते को लेकर संदेह होने लगता है।

RELATED NEWS

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

अगस्त 3, 2026
Effects of overeating on health

Health news : क्या आप खाते है जरूरत से ज़्यादा खाना ? ओवरईटिंग से बढ़ रही कौन सी गंभीर बीमारियों का ख़तरा

जुलाई 20, 2025

पीठ पीछे बुराई करना

ऐसे लोग सामने से तो अच्छे बनते हैं, लेकिन आपकी गैरमौजूदगी में आपकी बुराई करते हैं। वे अफवाहें फैलाते हैं या आपके राज दूसरों को बता देते हैं। जब आपको इन चीजों का पता चलता है, तो दुख होता है और आपको एहसास होता है कि वे भरोसे के लायक नहीं हैं।

 

जरूरत पड़ने पर गायब

असली दोस्त मुश्किल समय में साथ खड़े रहते हैं, लेकिन फ्रेनेमी ऐसा नहीं करते। जब आपको उनकी जरूरत होती है, तो वे बहाने बनाने लगते हैं या गायब हो जाते हैं। लेकिन जब खुद को मदद चाहिए होती है, तो सबसे पहले आप ही के पास आते हैं। यह रिश्ता एकतरफा होता है, जहां सिर्फ आप ही दोस्ती निभाते हैं।

मीठे बोल में छुपी चुभन

ऐसे लोग अक्सर झूठी तारीफ करते हैं जो सुनने में अच्छी लग सकती है, लेकिन असल में उसमें एक तरह की चुभन होती है। जैसे ,तुम आज कितने अच्छे लग रहे हो, एकदम अलग दिख रहे हो! यह तारीफ कम और छिपा हुआ तंज ज्यादा होता है।

मजाक के नाम पर अपमान

फ्रेनेमी लोग मजाक के बहाने आपका अपमान करते हैं। वे ऐसा कुछ कहेंगे जिससे आप असहज महसूस करें और फिर कहेंगे, अरे, मजाक कर रहा था लेकिन असल में उनका मकसद आपको नीचा दिखाना होता है। अगर कोई दोस्त हमेशा ऐसा करता है, तो समझ जाइए कि वह फ्रेनेमी है।

 

Tags: interesting factLifestyle
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Monsoon Care: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन साथ ही कई छोटी-छोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें...

Effects of overeating on health

Health news : क्या आप खाते है जरूरत से ज़्यादा खाना ? ओवरईटिंग से बढ़ रही कौन सी गंभीर बीमारियों का ख़तरा

by SYED BUSHRA
जुलाई 20, 2025

Effects of overeating on health:हममें से कई लोग भूख से ज्यादा खाना खाते हैं। कुछ तो तब तक खाते हैं...

Masala chai health benefits

Chai masala घर पर कैसे बनाए ? संतुलन और प्यार से बनी चाय स्वाद बढ़ाए सेहत भी बनाए

by SYED BUSHRA
जून 23, 2025

Tea and Health: चाय का मज़ा और सेहत का खज़ाना एक साथ,भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि एक...

Entertainment news : कौन है वह सिंगर कहां है उनका दिल छू लेने वाला बजट रेस्तरां,गानों के बाद खाने से जीता दिल

Entertainment news : कौन है वह सिंगर कहां है उनका दिल छू लेने वाला बजट रेस्तरां,गानों के बाद खाने से जीता दिल

by SYED BUSHRA
मई 12, 2025

Arijit Singh's Budget-Friendly Restaurant : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह को उनकी दिल छू लेने वाली आवाज के लिए...

ड्राई क्लीनिंग क्या है ? जानिए कैसे बिना पानी के कपड़े हो जाते हैं एकदम साफ और चमकदार

ड्राई क्लीनिंग क्या है ? जानिए कैसे बिना पानी के कपड़े हो जाते हैं एकदम साफ और चमकदार

by SYED BUSHRA
अप्रैल 20, 2025

Dry Cleaning Process : गर्मी के मौसम में हल्के और खास कपड़ों को पहनने का चलन बढ़ जाता है, और...

Next Post
independent Women:आत्मनिर्भर महिलाओं को भी करना पड़ता है इन चुनौतियों का सामना

independent Women:आत्मनिर्भर महिलाओं को भी करना पड़ता है इन चुनौतियों का सामना

food avoid Thyroid patients

Health Tips: थायराइड के लिए खतरे की घंटी, इन 5 फूड्स से करें परहेज वरना बढ़ सकती है परेशानी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In