शनिवार, अगस्त 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Uncategorized

Chai masala घर पर कैसे बनाए ? संतुलन और प्यार से बनी चाय स्वाद बढ़ाए सेहत भी बनाए

चाय का असली स्वाद सही मसाले और तरीके से आता है। एक खुशबूदार चाय जहां मन को ताजगी देती है, वहीं सही मसाले सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित होते हैं।

by SYED BUSHRA
जून 23, 2025
in Uncategorized
Masala chai health benefits
Share on FacebookShare on Twitter

Tea and Health: चाय का मज़ा और सेहत का खज़ाना एक साथ,भारत में चाय सिर्फ एक पेय नहीं, बल्कि एक एहसास है। मेहमान घर आए हों या सुबह की शुरुआत करनी हो, चाय के बिना सब अधूरा लगता है। हर किसी का चाय पीने का तरीका अलग होता है।कोई मीठी चाय पसंद करता है तो कोई बिना चीनी वाली। कुछ लोग मसालेदार चाय के दीवाने होते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि अगर चाय का मसाला सही हो तो उसका स्वाद ही नहीं, सेहत पर भी असर पड़ता है?

चाय मसाला, स्वाद और सेहत का साथी

चाय में इस्तेमाल होने वाला मसाला अगर खुशबूदार और ताजगी भरा हो तो चाय का मजा ही दोगुना हो जाता है। ऐसा एक खास मसाला आप घर पर भी बना सकते हैं, जो स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ सर्दी, खांसी और गले की खराश में भी आराम देता है।

RELATED NEWS

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

अगस्त 5, 2026
Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

अगस्त 3, 2026

घर पर चाय मसाला बनाने का तरीका

30 ग्राम सूखी अदरक (सौंठ)

50 ग्राम काली मिर्च

10 ग्राम दालचीनी

10-15 इलायची

इन सभी चीजों को पीसकर एक एयरटाइट डिब्बे में रख लें। बस, हो गया आपका चाय मसाला तैयार!

इस मसाले के फायदे क्या हैं?

यह मसाला चाय में डालने से स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ती है और सर्दी-जुकाम में राहत मिलती है।

गले में खराश हो तो इस मसाले की चाय पीने से आराम मिलता है।

इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण सांस की तकलीफ में राहत देते हैं।

स्किन के लिए भी फायदेमंद है। चमक बनाए रखता है।

आंखों की रोशनी को बेहतर करने में भी मदद कर सकता है।

घर की चाय क्यों नहीं आती बाहर जैसी?

हम अक्सर सोचते हैं कि नुक्कड़ वाली चाय इतनी स्वादिष्ट क्यों होती है? असल में, बात सिर्फ चायपत्ती की नहीं, बल्कि बनाने के सही तरीके की होती है। कुछ छोटी-छोटी गलतियां हमारी चाय का स्वाद बिगाड़ सकती हैं।

आम गलतियां

दूध और पानी का अनुपात नापे बिना मिलाना

चायपत्ती और चीनी को अलग-अलग डालना

अदरक या मसाले को शुरुआत में डालना, जिससे दूध फट सकता है

चाय बनाने का सही तरीका

सही अनुपात: दो कप चाय के लिए 1.5 कप पानी और 1 कप दूध मिलाएं।

चीनी और पत्ती एक साथ डालें: दूध-पानी के साथ ही चायपत्ती और चीनी डालें।

अदरक बाद में डालें: जब दूध-पानी उबलने लगे, तब अदरक और मसाले डालें।

धीमी आंच पर पकाएं: चाय को धीमी आंच पर कुछ मिनट पकने दें, इससे झाग और स्वाद बेहतर आते हैं।

फाइनल टच: परोसते समय चाहें तो ऊपर से एक चुटकी इलायची पाउडर डालें।

Tags: healthLifestyle
Share199Tweet125Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

Soaked Foods Benefits

Health News:रोज सुबह खाएं रात में भिगोई हुई ये चीजें, सेहत को मिलेंगे जबरदस्त लाभ

by SYED BUSHRA
अगस्त 5, 2026

Morning Health soaked staples: कई बार अच्छी सेहत के लिए बड़े बदलाव करने की जरूरत नहीं होती, बल्कि छोटी-छोटी आदतें...

Monsoon Clothes Care

Monsoon Care: बारिश में कपड़ों से आती बदबू बन सकती है परेशानी, जानें स्किन एलर्जी से बचने और कपड़े फ्रेश रखने के आसान उपाय

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Monsoon Care: बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन साथ ही कई छोटी-छोटी परेशानियां भी लेकर आता है। इनमें...

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

Healthy Aging Tips: क्या घर में यूज़ हो रही इन चीज़ों से जल्दी बढ़ रहा हैं बुढ़ापा?जानिए डॉक्टर्स की राय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 2, 2026

Healthy Aging : सिर्फ बढ़ती उम्र ही नहीं, बल्कि रोजमर्रा की गलत आदतें और खराब लाइफस्टाइल भी शरीर को समय...

Vitamin D Deficiency: शरीर में  विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन D की कमी क्यों होती है? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान उपाय

by Sadaf Farooqui
जुलाई 11, 2026

Vitamin D Deficiency Symptoms: विटामिन D शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो हड्डियों, दांतों और मांसपेशियों को...

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

क्या माइक्रोप्लास्टिक कण हमारी सांसों के जरिए शरीर में घोल रहे ज़हर, जानिए कैसे कैंसर को दे रहे न्योता

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2025

Cancer and Microplastic: हमारे आस-पास हर समय ऐसे छोटे-छोटे कण मौजूद रहते हैं, जिनका हमें अहसास तक नहीं होता। इन्हें...

Next Post
Vida VX2 electric scooter launch India

हीरो मोटोकॉर्प का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर Vida VX2 कब होगा लॉन्च ? जानिए इसकी डिजाइन,फीचर्स और रेंज

YouTube AI

बिना कैमरा बनाए वीडियो! YouTube के नए AI टूल से कंटेंट क्रिएशन में आएगा बड़ा धमाका...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist