मंगलवार, अगस्त 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Bomb Threat: आज फिर मिली दिल्ली-नोएडा के कई स्कूलों बम से उड़ाने की धमकी, प्रशासन अलर्ट

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 7, 2025
in Breaking, दिल्ली, नोएडा
Bomb Threat
Share on FacebookShare on Twitter

Bomb Threat: दिल्ली और नोएडा के कई स्कूलों को एक बार फिर बम की धमकी वाले ईमेल मिले हैं जिससे अभिभावकों और स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, पूर्वी दिल्ली के कई स्कूलों को बम होने की धमकी दी गई है जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं और आपातकालीन प्रोटोकॉल लागू कर दिए गए हैं। स्कूल प्रशासन ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सतर्कता बढ़ा दी है और पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

अभिभावकों को भेजे गए स्कूल प्रशासन के संदेश

स्कूलों की ओर से बच्चों के परिजनों को संदेश भेजे गए हैं जिसमें बताया गया है कि सुरक्षा कारणों से स्कूल को बंद किया जा रहा है। संदेश में लिखा गया कि आज सुबह हमें धमकी (Bomb Threat) भरे ईमेल प्राप्त हुए हैं। छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए हम स्कूल बंद करने के लिए मजबूर हैं। कृपया धैर्य बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें। आगे के निर्देशों के लिए संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है।

RELATED NEWS

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

जुलाई 23, 2026
Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

जून 29, 2026

नोएडा में भी मिली थी बम की धमकी

इससे पहले बुधवार सुबह नोएडा के चार निजी स्कूलों—स्टेप बाय स्टेप, द हेरिटेज, ज्ञानश्री और मयूर स्कूल—को भी बम की धमकी भरे ईमेल मिले थे। सूचना मिलते ही पुलिस बम निरोधक दस्ता और खोजी कुत्तों की टीम मौके पर पहुंची और स्कूल परिसरों की गहन जांच की। जांच के बाद इन धमकियों को अफवाह करार दिया गया।

इसके बाद पुलिस ने गुरुवार को इस मामले में 14 वर्षीय एक किशोर को हिरासत में लिया जिसने पूछताछ में बताया कि वह स्कूल से बचने के लिए यह धमकी भेज रहा था। उसने यह विचार हाल ही में दिल्ली में हुई बम धमकी की घटनाओं से लिया था।

यह भी पढ़े: Zomato का नया अवतार! कंपनी ने बदला नाम, अब कहलाएगी ‘Eternal’, जानें पीछे क्या है वजह?

दिल्ली के स्कूलों को पहले भी मिल चुकी है धमकी

इससे पहले 8 जनवरी 2025 को दिल्ली के सात निजी स्कूलों को बम धमकी भरे ईमेल मिले थे जिससे छात्रों और अभिभावकों में दहशत फैल गई थी। हालांकि जांच के बाद पुलिस ने इन धमकियों को अफवाह बताया। यह मामला दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया था। बाद में 10 जनवरी को 12वीं कक्षा के एक 17 वर्षीय छात्र को इन धमकी भरे ईमेल भेजने के आरोप में हिरासत में लिया गया।

सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर, जांच जारी

लगातार मिल रही इन धमकियों के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। स्कूलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और साइबर क्राइम सेल इन ईमेल की गहन जांच कर रही है। प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और अफवाहों पर ध्यान न दें। वहीं दिल्ली और नोएडा पुलिस इस मामले की तह तक जाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के लिए प्रयासरत है।

Tags: bomb threatDelhiNoida
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

Delhi vs Jaipur Jantar Mantar: दिल्ली के जंतर-मंतर पर ही क्यों होते हैं प्रदर्शन? जयपुर में क्यों नहीं लगता ऐसा धरना

by Sadaf Farooqui
जुलाई 23, 2026

Delhi Jantar Mantar Protest: दिल्ली का जंतर-मंतर वर्षों से किसानों, छात्रों, खिलाड़ियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के विरोध-प्रदर्शनों का प्रमुख...

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

Election Commission: दिल्ली में वोटर लिस्ट अपडेट अभियान आज से शुरू, हज़ारों BLO करेंगे घर-घर जाकर सत्यापन

by Sadaf Farooqui
जून 29, 2026

Election Commission: दिल्ली के मतदाताओं के लिए मंगलवार से स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) अभियान की शुरुआत हो रही है। इस...

Noida industrial plots

नोएडा में एमओयू का ‘फर्जी खेल’ खत्म: जमीन डकार कर बैठे उद्योगपतियों पर गिरी गाज, 76 प्लॉट निरस्त!

by Mayank Yadav
जनवरी 16, 2026

Noida industrial plots: नोएडा और ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण ने औद्योगिक विकास को रफ्तार देने और भू-माफियाओं पर नकेल कसने...

Noida New Year Youth debt

किस्त पर खुशियां: नोएडा के ‘रईस’ युवा, जेब में छेद और सिर पर 14 करोड़ का कर्ज!

by Mayank Yadav
जनवरी 13, 2026

Noida New Year Youth debt: उत्तर प्रदेश के शो-विंडो कहे जाने वाले नोएडा में 'ऋणम कृत्वा घृतं पिबेत्' (कर्ज लेकर...

Noida news, salary dispute

सैलरी मांगी तो फोड़ दी आंख: नोएडा की कंपनी में खूनी खेल, HR और डायरेक्टर पर FIR!

by Mayank Yadav
जनवरी 8, 2026

Noida news: दिल्ली से सटे औद्योगिक केंद्र नोएडा में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ...

Next Post
Mahakumbh 2025

बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पहुंचे महाकुंभ, परमार्थ निकेतन के पंडाल में की गंगा आरती

Delhi Election

AAP विधायकों को तोड़ने की कोशिश? केजरीवाल ने सभी MLA और उम्मीदवारों की बुलाई बैठक

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist