Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

पटपड़गंज सीट से अवध ओझा की हार, रविंद्र सिंह नेगी ने खिलाया कमल, AAP की सियासत को पहुंची ठेस

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज यानी 8 फरवरी को होनी है। आज विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। दिल्ली की प्रमुख और हॉट सीटों में से एक पटपड़गंज भी है, जहां देश प्रसिद्ध शिक्षक अवध ओझा की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।

Gulshan by Gulshan
February 8, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi Election 2025
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Delhi Election 2025 : पटपड़गंज सीट पर भाजपा के प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने जीत हासिल की है। अपनी जीत के बाद उन्होंने इसका श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को दिया है। वहीं, इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अवध ओझा को हार का सामना करना पड़ा। अवध ओझा ने इसे अपनी व्यक्तिगत हार बताया है।

पटपड़गंज सीट पर भाजपा के रविंद्र सिंह नेगी की जीती

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के उम्मीदवार रविंद्र सिंह नेगी ने शानदार जीत दर्ज की है। अपनी जीत के बाद रविंद्र सिंह नेगी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसका श्रेय दिया, और कहा कि यह जीत मोदी सरकार के कामकाजी नीतियों और दिल्लीवासियों की प्राथमिकताओं के कारण मिली। नेगी ने कहा, “यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और उनकी नीतियों का परिणाम है। दिल्ली की जनता ने हमें एक बार फिर से विश्वास जताया है, और हम उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करेंगे।”

RELATED POSTS

Delhi Election Result

हार के बाद पंजाब को लेकर बढ़ी चिंता, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार की अहम बैठक

February 10, 2025
Delhi Election Result

दिल्ली को नया रूप देने की तैयारी! भाजपा का दलित पर दांव, PM के अमेरिका से लौटते ही होगा बड़ा फैसला…

February 10, 2025

कैसा है पटपड़गंज निर्वाचन क्षेत्र की जनसंख्या का ग्राफ ?

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र, जो आम आदमी पार्टी (AAP) का मजबूत गढ़ रहा है, का प्रतिनिधित्व 2013 से पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया करते रहे हैं। इस क्षेत्र की जनसंख्या में समय-समय पर बदलाव आए हैं, और चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार यह क्षेत्र अब एक प्रमुख मतदान केंद्र बन चुका है।

2001 की जनगणना के अनुसार, पटपड़गंज की कुल जनसंख्या 34,409 थी, जिसमें पुरुषों का अनुपात 55% और महिलाओं का 45% था। वहीं, 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस क्षेत्र में कुल 2,31,461 मतदाता थे। इनमें 1,28,351 पुरुष मतदाता और 1,03,105 महिला मतदाता शामिल थे, जबकि थर्ड जेंडर के पांच मतदाता भी थे। इस चुनाव में कुल 644 पोस्टल वोट (488 वैध) प्राप्त हुए थे, और सर्विस वोटरों की संख्या 151 थी, जिनमें 127 पुरुष और 24 महिलाएँ शामिल थीं।

यह भी पढ़ें : चुनाव के नतीजे से पहले ही दिल्ली में तेज़ हुई हलचल,ACB की टीम पहुंची अरविंद केजरीवाल के घर

इसके अलावा, 2015 के चुनाव में पटपड़गंज में कुल 2,14,368 मतदाता थे, जिनमें 1,21,088 पुरुष और 93,264 महिलाएँ थीं। इस चुनाव में 700 डाक मत (605 वैध) प्राप्त हुए थे, और सेवा मतदाताओं की संख्या 30 थी, जिनमें 19 पुरुष और 11 महिलाएँ शामिल थीं।इस क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है, और यह क्षेत्र दिल्ली विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

2025 में पटपड़गंज सीट

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2025 में पटपड़गंज सीट से वायरल शिक्षक अवध ओझा की सियासी पारी का आगाज हुआ है। पहली बार चुनाव लड़ रहे अवध ओझा पटपड़गंज से आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी हैं। ओझा के सामने भाजपा ने रविंद्र सिंह नेगी को उतारा है। नेगी मूलरूप से उत्‍तराखंड के रहने वाले हैं। वर्तमान में दिल्‍ली में रहते हैं। साल 2017 में एमसीडी चुनाव भी लड़ चुके हैं।

क्या पटपड़गंज से सिसोदिया का जाना AAP के लिए होगा नुकसानदेह ?

पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय बाद यह पहला मौका है जब पटपड़गंज विधानसभा सीट से मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी (AAP) के उम्मीदवार नहीं हैं। इस बार सिसोदिया ने अपनी सीट बदली और जंगपुरा से चुनाव लड़ा। 2013 में आम आदमी पार्टी के चुनावी डेब्यू के साथ ही सिसोदिया ने पटपड़गंज सीट से लगातार तीन बार जीत हासिल की थी। इस बार AAP ने चर्चित कोचिंग गुरु, जो सिविल सर्विस की तैयारी कराते हैं, अवध ओझा को पटपड़गंज से अपना उम्मीदवार बनाया है। अब AAP के लिए इस सीट को बनाए रखना एक बड़ी चुनौती बन गई है।

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

  • 2020: मनीष सिसोदिया (आम आदमी पार्टी)
  • 2015: मनीष सिसोदिया (आम आदमी पार्टी)
  • 2013: मनीष सिसोदिया (आम आदमी पार्टी)
  • 2008: अनिल कुमार (कांग्रेस)
  • 2003: अमरीश सिंह गौतम (कांग्रेस)
  • 1998: अमरीश सिंह गौतम (कांग्रेस)
  • 1993: ज्ञान चंद (भारतीय जनता पार्टी)
Tags: Delhi Election 2025
Share196Tweet123Share49
Gulshan

Gulshan

Related Posts

Delhi Election Result

हार के बाद पंजाब को लेकर बढ़ी चिंता, केजरीवाल ने दिल्ली में बुलाई मान सरकार की अहम बैठक

by Gulshan
February 10, 2025

Delhi Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) को भाजपा के हाथों करारी हार का सामना...

Delhi Election Result

दिल्ली को नया रूप देने की तैयारी! भाजपा का दलित पर दांव, PM के अमेरिका से लौटते ही होगा बड़ा फैसला…

by Gulshan
February 10, 2025

Delhi Election Result : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की संभावना 13 फरवरी के बाद जताई जा...

Delhi Election 2025

क्या सीएम चेहरे को लेकर फिर चौंकाएगी बीजेपी? जानिए कब होगा दिल्ली के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण…

by Gulshan
February 9, 2025

Delhi Election 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद से मुख्यमंत्री पद को लेकर पार्टी में...

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

Delhi Election को लेकर बड़ा खुलासा, Congress के इन 14 नेताओं के ‘खेला’ से ढहा APP का अभेद्य किला

by Vinod
February 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। भारतीय जनता पार्टी ने 48 सीटें...

अरविंद केजरीवाल की बड़ी चूक, सिर्फ 1 लाख 89 हजार वोटों से दिल्ली का चुनाव हार गई APP 

अरविंद केजरीवाल की बड़ी चूक, सिर्फ 1 लाख 89 हजार वोटों से दिल्ली का चुनाव हार गई APP 

by Vinod
February 9, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम आठ फरवरी को आ गए। 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद...

Next Post
Delhi Election 2025

रोहिणी सीट पर आम आदमी पार्टी को मिली हार, भाजपा ने जमाई जीत की पकड़

Kalkaji Assembly Election 2025

Kalkaji Assembly Election 2025: कालकाजी में AAP की जीत! आतिशी ने रमेश बिधुरी को हराया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version