• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Friday, August 15, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

कौन है ‘वो’ जिसने नई दिल्ली सीट पर किया ‘खेला’, अरविंद केजरीवाल और संजीव दीक्षित से आगे निकले प्रवेश वर्मा

दिल्ली विधानसभा चुनाव की सबसे हॉट सीट नई दिल्ली सीट पर जनता ने बड़ा खेला कर दिया। तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुरूआती रूझानों में बीजेपी के प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर हैं।

by Akhand Pratap Singh
February 8, 2025
in Breaking, दिल्ली
0
Delhi Election Result
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Election Result) की सबसे हॉट सीट नई दिल्ली सीट पर जनता ने बड़ा खेला कर दिया। तीन बार के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुरूआती रूझानों में बीजेपी के प्रवेश वर्मा से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित तीसरे स्थान पर हैं।

त्रिकोड़ी मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनावों में इस बार नई दिल्ली विधानसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। यहां से पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव के मैदान में हैं। जबकि बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह के बेटे प्रवेश वर्मा को टिकट देकर सियासी दंगल में उतारा है। कांग्रेस ने भी पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित पर दांव लगाकर लड़ाई को रोचक बना दिया है।

Related posts

Independence Day

Independence Day 2025: सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में ध्वजारोहण कर राष्ट्रपिता को किया नमन

August 15, 2025
Independence Day

Independence Day 2025 Live: दुश्मनों की नींद उड़ा देगा ‘सुदर्शन चक्र’! PM मोदी ने किया ऐतिहासिक ऐलान – अगले 10 साल में देश का हर कोना होगा अजेय!

August 15, 2025

बीजेपी को मिले थे 33 फीसदी वोट

नई दिल्ली सीट पर कांग्रेस का वोट लगातार कम हो रहा है पिछले चुनाव में कांग्रेस को यहां से सिर्फ चार प्रतिशत के आसपास ही मत मिले थे जबकि बीजेपी के हिस्से लगभग 33 प्रतिशत मत आए थे। कांग्रेस ने कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को प्रत्याशी बनाया है। संदीप दीक्षित अपनी मां शीला दीक्षित के किए विकास कार्यों को याद दिलाते हुए वोट मांगे। प्रवेश वर्मा की बात करें तो वे भी दिल्ली के पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के पुत्र हैं और बीजेपी का जाना पहचाना चेहरा हैं।

190000 मतदाता

नई दिल्ली सीट (Delhi Election Result) पर साल 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान 1,46,000 हज़ार मतदाता थे, वहीं अब ये संख्या बढ़कर 1,90,000 हज़ार के आसपास पहुंच गई है। इस इलाके में अधिकतर सरकारी कार्यालय हैं और साथ ही कुछ झुग्गी बस्तियों और कॉलोनियों को छोड़कर अधिकतर इलाक़ा पॉश है जहां रईस रहते हैं या अपर मिडिल क्लास रहते हैं। सांसदों के सरकारी आवास भी इसी सीट के इलाक़े में आते हैं।

अरविंद केजरीवाल को 46,758 वोट मिले थे

2020 विधानसभा चुनाव (Delhi Election Result) के नतीजों पर नजर डालें तो आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को 46,758 वोट मिले थे। उनका वोट प्रतिशत 61.10 था। वहीं बीजेपी के उम्मीदवार सुनील कुमार यादव को 25,061 वोट मिले थे, उनका शेयर 32.75 फीसदी था। कांग्रेस के रोमेश सबरवाल को 4.21 फीसदी वोटों के साथ 3,220 मत मिले थे। नई दिल्ली विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या एक लाख से अधिक है। यहां पुरुष मतदाता 54,668, महिला मतदाता 45,713 और थर्ड जेंडर वोटर एक है। यहां कुल वोटर 1,00,382 है।

यह भी पढ़े: Delhi Assembly Election Result Live: मतगणना शुरू.. 70 सीटें, 699 उम्मीदवार.. इस बार किसके सर सजेगा दिल्ली का ताज ? यहां देखिए सबसे सटीक नतीजे

नई दिल्ली से ये नेता चुने गए विधायक

1-1993 कीर्ति आज़ाद बीजेपी
2-1998 शीला दीक्षित कांग्रेस
3-2003 शीला दीक्षित कांग्रेस
4-2008 शीला दीक्षित कांग्रेस
5-2013 अरविंद केजरीवाल आप
6-2015 अरविंद केजरीवाल आप
7-2020 अरविंद केजरीवाल आप

वोटर टर्न आउट 57.13 प्रतिशत रहा

आम आदमी पार्टी के प्रमुख (Delhi Election Result) अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से मौजूदा विधायक हैं। वो 2013 से ही इस सीट से चुनाव जीतते आ रहे हैं। नई दिल्ली सीट पर 2020 के विधानसभा चुनाव परिणाम में आप के अरविंद केजरीवाल जीते थे। नई दिल्ली सीट पर हार जीत का अंतर 21697 वोट का रहा था। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। इस सीट पर वोटर टर्न आउट 57.13 प्रतिशत रहा।

सीएम बनाती हैं नई दिल्ली की सीट

नई दिल्ली विधानसभा सीट की खास बात यह है कि यह सीट दिल्ली का मुख्यमंत्री बनाती है। शीला दीक्षित जब मुख्यमंत्री थीं, तो इसी सीट से विधायक चुनी गई। इसके बाद अरविंद केजरीवाल यहां से विधायक बने और मुख्यमंत्री बने। नई दिल्ली विधानसभा सीट वीवीआईपी मानी जाती है। यह नई दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का एक हिस्सा भी है। इस निर्वाचन क्षेत्र का निर्माण 2008 में परिसीमन में हुआ था।

कुछ इस तरह से बोले अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘चुनाव आयोग ने कई अनुरोधों के बावजूद फॉर्म 17सी और प्रत्येक विधानसभा में प्रत्येक बूथ पर डाले गए वोटों की संख्या अपलोड करने से इनकार कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने एक वेबसाइट बनाई है, जहां हमने हर विधानसभा के सभी फॉर्म 17सी अपलोड किए हैं। इस फॉर्म में प्रत्येक बूथ पर डाले गए वोटों का पूरा विवरण है।

वे ऐसा करने से इनकार कर रहे

अरविंद केजरीवाल ने आगे लिखा, ‘हम हर विधानसभा और हर बूथ का डेटा सारणीबद्ध प्रारूप में भी प्रस्तुत करेंगे ताकि हर मतदाता तक जानकारी पहुंच सके। यह ऐसा काम है, जो चुनाव आयोग को पारदर्शिता के लिए करना चाहिए था, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे ऐसा करने से इनकार कर रहे हैं।

Tags: ARVIND KEJRIWALDelhi Election Result
Share196Tweet123Share49
Previous Post

दिल्ली में शुरू हुई मतों गिनती, बीजेपी-आप में कांटे की टक्कर, 41 सीटों पर BJP चल रही आगे..

Next Post

Delhi election2025 : किसकी बनेगी सरकार कौन मारेगा बाज़ी ,शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त

Akhand Pratap Singh

Akhand Pratap Singh

Next Post
Delhi assembly election results 2025

Delhi election2025 : किसकी बनेगी सरकार कौन मारेगा बाज़ी ,शुरुआती रुझानों में भाजपा को बढ़त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version