मंगलवार, सितम्बर 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Pariksha Pe charcha 2025: ‘परीक्षा पे चर्चा’ में छात्रों से PM मोदी ने की बात, अपनी हैंडराइटिंग को लेकर क्या बोले PM

कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं, जबकि कुछ में अभी शुरू होनी हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के छात्रों के साथ 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे। इस कार्यक्रम का आठवां संस्करण आज सुबह 11 बजे शुरू होगा।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 10, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Pariksha Pe charcha 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Pariksha Pe charcha 2025: कई राज्यों में बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं जबकि कुछ में अभी शुरू होनी हैं। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। इस कार्यक्रम का आठवां संस्करण आज सुबह 11 बजे शुरू होगा। इसके माध्यम से पीएम मोदी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को विशेष सुझाव देंगे।

इस बार, ‘परीक्षा पे चर्चा’ एक नए प्रारूप में आयोजित की जा रही है। इसमें फिल्म स्टार दीपिका पादुकोण, छह बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन एमसी मैरीकॉम और आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जैसी मशहूर हस्तियां छात्रों को परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए टिप्स देंगी।

RELATED NEWS

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

सितम्बर 26, 2026
PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

सितम्बर 8, 2026

गौरतलब है कि पीएम मोदी ने (Pariksha Pe charcha 2025) साल 2018 में ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम की शुरुआत की थी। यह कार्यक्रम अब न केवल भारत में बल्कि दुनिया भर के छात्रों के बीच भी काफी लोकप्रिय हो रहा है।

 

प्रकृति की रक्षा करें- PM Modi

एक छात्रा के सवाल का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि प्रकृति का शोषण करना हमारे संस्कारों में नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी जीवनशैली ऐसी होनी चाहिए जो प्रकृति की रक्षा और संरक्षण में सहायक हो।

सीजन का फल खाना चाहिए या नहीं- PM Modi

पीएम मोदी ने बच्चों से पूछा कि क्या हमें मौसमी फल खाने चाहिए या नहीं। हंसते हुए उन्होंने गाजर के हलवे का जिक्र किया और कहा, “गाजर का हलवा तो सभी खाते होंगे?” इस पर बच्चों ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया।

लगातार कोशिश करनी चाहिए– PM Modi

पीएम मोदी ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के दौरान छात्रों से कहा कि हमें जीवन में लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। खिलाड़ियों का उदाहरण देते हुए उन्होंने बताया कि खिलाड़ी मैच खत्म होने के बाद उसकी रिकॉर्डिंग देखते हैं और अपनी गलतियों का विश्लेषण करते हैं ताकि वे सुधार कर सकें। इसी तरह हमें भी अपनी विफलताओं को एक शिक्षक की तरह देखना चाहिए और उनसे सीखना चाहिए।

पैरेंट्स को बच्चों को समझना चाहिए– PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों को सिर्फ एक मॉडल के रूप में पेश करने के बजाय उन्हें प्यार करना चाहिए और उनकी क्षमताओं को पहचानना चाहिए।

मन की बात बिना संकोच कहे– PM Modi

प्रधानमंत्री ने एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि जो भी मन में हो उसे बिना किसी संकोच के कहना चाहिए।

Present पर फोकस करें– PM Modi

प्रधानमंत्री ने छात्रों को सलाह दी कि वे अपने वर्तमान पर फोकस करें।

हर बच्चे में खासियत होती है– PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने एक छात्र के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हर बच्चे में कोई न कोई खासियत जरूर होती है।

लिखने की आदत डालें– PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को सलाह दी कि जीवन के किसी भी चरण में हों, लिखने की आदत जरूर डालें।

परीक्षा के तनाव से निपटने के लिए पीएम मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री ने छात्रों को दबाव की चिंता न करने की सलाह दी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे एक बल्लेबाज स्टेडियम के शोर और नारों को अनदेखा कर केवल गेंद पर ध्यान केंद्रित करता है, वैसे ही छात्रों को भी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए न कि दबाव पर।

धूप में बैठने की आदत डाले- PM Modi

प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को धूप में बैठने की आदत डालने की सलाह दी।

प्रतिभागियों के बीच बांटे लड्डू 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों के बीच लड्डू बांटे।

‘परीक्षा पे चर्चा’ शुरू 

‘परीक्षा पे चर्चा’ का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

‘परीक्षा पे चर्चा’ में शामिल होंगे कई दिग्गज

इस साल के ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम में सद्गुरु, दीपिका पादुकोण, विक्रांत मैसी, एमसी मैरी कॉम, पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनी लेखारा और अन्य प्रभावशाली हस्तियां शामिल होंगी।

धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर किया पोस्ट

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स पर एक पोस्ट के माध्यम से छात्रों को “परीक्षा पे चर्चा” देखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने लिखा, “आपके प्रधानमंत्री, आपके मार्गदर्शक! प्रधानमंत्री @narendramodi जी के साथ परीक्षा के तनाव को अलविदा कहें। आज सुबह 11:00 बजे प्रसारित होने वाले ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम को जरूर सुनें।”

Your PM, Your Mentor!

Say goodbye to exam blues with PM @narendramodi ji. Watch Pariksha Pe Charcha.

Airing today at 11:00 AM. #PPC2025 pic.twitter.com/ifmL54eglx

— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) February 10, 2025

आज ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे मोदी 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश भर के छात्रों के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ करेंगे। इस कार्यक्रम का आठवां संस्करण आज सुबह 11 बजे शुरू होगा।

Tags: Pariksha Pe charcha 2025PM Modi
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

Bhajan Clubbing: Gen Z संग भजन क्लबिंग में शामिल हुए पीएम मोदी, भक्ति में लीन खंजरी बजाते दिखे

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 26, 2026

PM Modi Bhajan Clubbing: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजित ‘भजन क्लबिंग’ कार्यक्रम में...

PM Modi Gen Z Interaction 2026

PM Modi Visit: कहां जेन-जी से सीधा संवाद करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

PM Modi Gen Z Interaction 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Next Post
त्रेतायुग में हनुमान जी ने रावण की जलाई थी लंका, अब कलयुग में एक ‘बंदर’ ने श्रीलंका में कर दिया अंधेरा

त्रेतायुग में हनुमान जी ने रावण की जलाई थी लंका, अब कलयुग में एक ‘बंदर’ ने श्रीलंका में कर दिया अंधेरा

Mahakumbh 2025

महाकुंभ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आगमन, CM योगी भी रहे साथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In