शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Ghaziabad News : गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़, पांच हुए गिरफ्तार कितने हैं फरार ,कहां हुई हाईवे पर स्टंटबाजी और बैलगाड़ी दौड़

by SYED BUSHRA
फ़रवरी 15, 2025
in उत्तर प्रदेश, गाजियाबाद
गाजियाबाद के मुरादनगर में शुक्रवार रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चार लुटेरों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। कुल मिलाकर पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि स्वाट टीम और मुरादनगर पुलिस इलाके में नियमित जांच कर रही थी। तभी उन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार छह संदिग्धों को देखा। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन जब बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, तो जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी। बदमाशों की पहचान और कबूलनामा मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहरुख, अभिषेक जाटव, नदीम और शिवांश के रूप में हुई है। पांचवां बदमाश हरीश भी मौके से गिरफ्तार हुआ, लेकिन छठा आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 13 फरवरी की रात घी और तेल व्यापारी सतीश चंद गर्ग और उनके मुनीम बबलू को लूटने की बात कबूल कर ली। पुलिस का कहना है कि ये लोग कई लूटपाट और अपराधों में शामिल रहे हैं। बुलंदशहर, हाईवे पर स्टंटबाजी और बैलगाड़ी दौड़ का हंगामा जहां हादसे में 10 मजदूरों की मौत हुई, वहीं हुआ स्टंट बुलंदशहर से प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिस स्टेट हाईवे पर कुछ दिन पहले सड़क हादसे में 10 मजदूरों की जान गई थी, वहीं बैलगाड़ी दौड़ और खतरनाक स्टंट किए गए। इस दौरान एक कार चालक अपनी गाड़ी की डिक्की खोलकर स्टंट करता नजर आया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान खतरे में डालकर स्टंट कर रहे हैं। पुलिस की अनदेखी, दंगाई बेखौफ यह घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बदायूं स्टेट हाईवे पर हुई। वीडियो में दिख रहा है कि स्टंटबाज थाने के सामने से गुजरे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े थे, मगर उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए अनदेखी कर दी। वीडियो में क्या दिख रहा है हाईवे पर बैलगाड़ी दौड़ हो रही थी। कुछ युवक कार की डिक्की और खिड़कियां खोलकर स्टंट कर रहे थे। बैलगाड़ी के पीछे कुछ कारें चल रही थीं, जिनमें बैठे लोग भी करतब दिखा रहे थे। पैदल चलने वाले लोग और बाइक सवार मुश्किल से बच पाए। लोगों की जान पर खतरा पुलिस कहां थी यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे। हाईवे पर हो रही इस स्टंटबाजी की वजह से पैदल यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई बाइक सवार और पैदल यात्री खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे खड़े हो गए। लोगों का सवाल है कि पुलिस चौकसी का दावा तो करती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर आंख क्यों मूंद लेती है? पुलिस ने दिया बयान होगी कार्रवाई सलेमपुर थाना प्रभारी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दंगाइयों की पहचान कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Share on FacebookShare on Twitter

Ghaziabad news गाजियाबाद के मुरादनगर में शुक्रवार रात पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान चार लुटेरों के पैरों में गोली लगी, जिन्हें पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। कुल मिलाकर पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोच लिया, जबकि एक आरोपी भागने में सफल रहा।

पुलिस उपायुक्त (ग्रामीण) सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि स्वाट टीम और मुरादनगर पुलिस इलाके में नियमित जांच कर रही थी। तभी उन्होंने मोटरसाइकिल पर सवार छह संदिग्धों को देखा। जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, तो वे भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया, लेकिन जब बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, तो जवाबी गोलीबारी करनी पड़ी।

RELATED NEWS

गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

जुलाई 12, 2026
: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

जुलाई 3, 2026

बदमाशों की पहचान और कबूलनामा

मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान शाहरुख, अभिषेक जाटव, नदीम और शिवांश के रूप में हुई है। पांचवां बदमाश हरीश भी मौके से गिरफ्तार हुआ, लेकिन छठा आरोपी भागने में सफल रहा। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पूछताछ के दौरान बदमाशों ने 13 फरवरी की रात घी और तेल व्यापारी सतीश चंद गर्ग और उनके मुनीम बबलू को लूटने की बात कबूल कर ली। पुलिस का कहना है कि ये लोग कई लूटपाट और अपराधों में शामिल रहे हैं।

बुलंदशहर, हाईवे पर स्टंटबाजी और बैलगाड़ी दौड़ का हंगामा

जहां हादसे में 10 मजदूरों की मौत हुई, वहीं हुआ स्टंट

बुलंदशहर से प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। जिस स्टेट हाईवे पर कुछ दिन पहले सड़क हादसे में 10 मजदूरों की जान गई थी, वहीं बैलगाड़ी दौड़ और खतरनाक स्टंट किए गए। इस दौरान एक कार चालक अपनी गाड़ी की डिक्की खोलकर स्टंट करता नजर आया।

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि लोग अपनी जान खतरे में डालकर स्टंट कर रहे हैं।

पुलिस की अनदेखी, दंगाई बेखौफ

यह घटना बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में बदायूं स्टेट हाईवे पर हुई। वीडियो में दिख रहा है कि स्टंटबाज थाने के सामने से गुजरे, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कुछ पुलिसकर्मी सड़क किनारे खड़े थे, मगर उन्होंने लापरवाही दिखाते हुए अनदेखी कर दी।

वीडियो में क्या दिख रहा है

हाईवे पर बैलगाड़ी दौड़ हो रही थी।

कुछ युवक कार की डिक्की और खिड़कियां खोलकर स्टंट कर रहे थे।

बैलगाड़ी के पीछे कुछ कारें चल रही थीं, जिनमें बैठे लोग भी करतब दिखा रहे थे।

पैदल चलने वाले लोग और बाइक सवार मुश्किल से बच पाए।

लोगों की जान पर खतरा पुलिस कहां थी

यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है जब लोग गंगा स्नान करने जा रहे थे। हाईवे पर हो रही इस स्टंटबाजी की वजह से पैदल यात्रियों को काफी परेशानी हुई। कई बाइक सवार और पैदल यात्री खुद को बचाने के लिए सड़क किनारे खड़े हो गए।

लोगों का सवाल है कि पुलिस चौकसी का दावा तो करती है, लेकिन इस तरह की घटनाओं पर आंख क्यों मूंद लेती है?

पुलिस ने दिया बयान होगी कार्रवाई

सलेमपुर थाना प्रभारी का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। दंगाइयों की पहचान कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता और मोटर व्हीकल एक्ट (MV Act) के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Tags: Ghaziabad crime newshighway safety IndiaUttar Pradesh Police
Share198Tweet124Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

गोरखपुर पुलिस में ड्यूटी आवंटन होगा डिजिटल, रोटेशन सिस्टम से खत्म होगी मनमानी

by Sadaf Farooqui
जुलाई 12, 2026

Gorakhpur Police Duty Software: गोरखपुर। गोरखपुर पुलिस थानों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने की व्यवस्था अब पूरी तरह डिजिटल होने...

: Sultanpur Police Encounter

Sultanpur Police Encounter: 11 लाख रुपये, अवैध हथियार, गहने और जीप बरामद, 50 हजार का इनामी समेत चार शातिर चोर गिरफ्तार

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Sultanpur Police Encounter: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में गश्त...

Lucknow Fake Identity Case

Lucknow News: फर्जी पहचान, शादी का झांसा, अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल, महिला की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस

by SYED BUSHRA
जून 28, 2026

Lucknow Fake Identity Case:लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस...

UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

UP Police Commissioner System: आईपीएस अधिकारियों को पहले दबाकर रखा जाता था, सीएम योगी ने बताया पुराना हाल

by SYED BUSHRA
जून 17, 2026

UP Police Commissioner System: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य में लागू की गई पुलिस कमिश्नर व्यवस्था को...

UP New DGP Rajeev Krishna

क्या राजीव कृष्णा बनने जा रहे हैं यूपी पुलिस के नए स्थायी मुखिया, संघ लोक सेवा आयोग पैनल में आखिर किस पर लगी मुहर?

by SYED BUSHRA
मई 19, 2026

UP New DGP: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से स्थायी डीजीपी की नियुक्ति का इंतजार किया जा रहा है। अब...

Next Post
Delhi CM

PM Modi on Delhi CM: अमेरिका से लौटे पीएम मोदी... दिल्ली के मुख्यमंत्री पर फैसला संभव

FASTag new rules 2025

Fastag में 17 febuary 2025 से हो रहे हैं कौन से बदलाव,ज़रा सी ग़लती पड़ेगी भारी देना पड़ेगा दोगुना टोल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist