बुधवार, जुलाई 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

PM Modi on Delhi CM: अमेरिका से लौटे पीएम मोदी… दिल्ली के मुख्यमंत्री पर फैसला संभव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका से लौटते ही दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हो गई है। 19 या 20 फरवरी को शपथ ग्रहण संभव है। कई दिग्गजों के नाम रेस में हैं, लेकिन अंतिम फैसला पीएम मोदी पर छोड़ा गया है।

by Mayank Yadav
फ़रवरी 15, 2025
in Latest News, दिल्ली
Delhi CM
Share on FacebookShare on Twitter

PM Modi on Delhi CM: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अमेरिका दौरे से लौटने के बाद अब दिल्ली में नए मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला होने की संभावना है। बीजेपी की शानदार जीत के बाद सीएम पद को लेकर कई नामों की चर्चा हो रही है। सूत्रों के मुताबिक, 19 या 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण हो सकता है। उससे पहले 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक बुलाई जा सकती है, जिसमें दिल्ली के नए सीएम के नाम पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की लगातार बैठकें हो रही हैं, जिसमें नए मुख्यमंत्री के नाम पर विचार किया जा रहा है। ऐसे में बीजेपी के अंदर मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रही चर्चाओं पर अब जल्द ही विराम लगने की संभावना है।

बीजेपी के अंदर बैठकों का दौर जारी

Delhi CM के नाम को लेकर लगातार मंथन हो रहा है। शुक्रवार को हुई बैठक में संगठन मंत्री बीएल संतोष, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद हर्ष मल्होत्रा और गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इस बैठक में दिल्ली के राजनीतिक घटनाक्रम और मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा हुई। वहीं, शनिवार को भी बीजेपी मुख्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री की बैठक होने वाली है, जिसमें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

RELATED NEWS

दिल्ली सरकार का वादा—महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द

Delhi CM का बड़ा ऐलान महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द देने की तैयारी

नवम्बर 27, 2025
Delhi CM

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा

मई 30, 2025

बीजेपी विधायक दल की बैठक 17-18 फरवरी को संभावित

Delhi CM के नाम को लेकर विधायकों और संगठन के बीच सहमति बनाने के लिए 17 या 18 फरवरी को बीजेपी विधायक दल की बैठक हो सकती है। इसमें सीएम पद के लिए किसी एक नाम पर सहमति बनने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी की स्वीकृति ली जाएगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि 19 या 20 फरवरी को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।

Delhi CM पद की रेस में ये नाम आगे

बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कई नामों पर चर्चा हो रही है। इनमें सबसे पहला नाम प्रवेश वर्मा का है, जिन्होंने नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराया है। प्रवेश वर्मा दिल्ली में एक बड़ा चेहरा हैं और पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं।

इसके अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का नाम भी रेस में है, जो संगठन में अपनी मजबूत पकड़ रखते हैं। वहीं, पिछली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे विजेंद्र गुप्ता का नाम भी चर्चाओं में बना हुआ है। बीजेपी की महिला फेस के तौर पर शालीमार बाग से विधायक रेखा गुप्ता भी सीएम की दौड़ में शामिल हैं।

इसके अलावा ग्रेटर कैलाश सीट से मंत्री सौरभ भारद्वाज को हराने वाली शिखा रॉय, छह बार के विधायक और मुस्तफाबाद से जीत दर्ज करने वाले मोहन सिंह बिष्ट और कपिल मिश्रा भी संभावित उम्मीदवारों में शामिल हैं।

विधायकों ने पीएम मोदी पर छोड़ा अंतिम फैसला

बीजेपी विधायकों ने नए मुख्यमंत्री के नाम को लेकर फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर छोड़ दिया है। पार्टी के भीतर सहमति बनाने की प्रक्रिया जारी है और अंतिम निर्णय पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान द्वारा लिया जाएगा। अगले दो दिनों में होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

अब सभी की नजरें पीएम मोदी और बीजेपी हाईकमान के फैसले पर टिकी हैं। 19 या 20 फरवरी को दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल सकता है।

यहां पढ़ें: New CEC: 17 फरवरी को पीएम मोदी और राहुल गांधी करेंगे नए चुनाव आयुक्त का चयन
Tags: delhi Cm
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

दिल्ली सरकार का वादा—महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द

Delhi CM का बड़ा ऐलान महिलाओं को आर्थिक सहायता और सस्ता सिलेंडर जल्द देने की तैयारी

by Kanan Verma
नवम्बर 27, 2025

Delhi CM : दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही महिलाओं के...

Delhi CM

दिल्ली की मुख्यमंत्री ने 100 दिन के कामकाज का ब्यौरा पेश किया, भ्रष्टाचार पर ‘आप’ को घेरा

by Akhand Pratap Singh
मई 30, 2025

नई दिल्ली, 30 मई (आईएएनएस)। भ्रष्टाचार के 'शीशमहल' बनाने के लिए आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना...

Rekha Gupta

Rekha Gupta Action: ‘आप’ की बढ़ेंगी मुश्किलें, सभी नेताओं की सरकारी सुविधाएं बंद, अधिकारियों को लेकर लिया ये बड़ा फैसला

by Mayank Yadav
फ़रवरी 21, 2025

Rekha Gupta Action: भाजपा के दिल्ली में गद्दी संभालते ही सीएम रेखा गुप्ता एक्शन में आ गई हैं और अधिकारियों...

leaders born in Delhi became CM

दिल्ली में पैदा हुए कितने नेताओं को मिली सीएम की कुर्सी, जानकर हैरान हो जाएंगे आप

by Manish Pandey
फ़रवरी 21, 2025

दिल्ली में 27 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता में आई है। दिल्ली को...

Rekha Gupta Delhi New CM

यमुना की सफाई सरकार की प्राथमिकता, शपथ ग्रहण के बाद सीएम समेत पूरी कैबिनेट जाएगी यमुना घाट

by Manish Pandey
फ़रवरी 20, 2025

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। भाजपा नेता और शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेखा गुप्ता आज दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप...

Next Post
FASTag new rules 2025

Fastag में 17 febuary 2025 से हो रहे हैं कौन से बदलाव,ज़रा सी ग़लती पड़ेगी भारी देना पड़ेगा दोगुना टोल

Prayagraj

Prayagraj accident: प्रयागराज में हादसा... बोलेरो-बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist