Saturday, October 31, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » दिल्ली » CVC investigation: CVC के आदेश से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किलें, दिल्ली के CM बंगले की जांच शुरू

CVC investigation: CVC के आदेश से बढ़ी केजरीवाल की मुश्किलें, दिल्ली के CM बंगले की जांच शुरू

CVC ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के नवीनीकरण और लग्जरी खर्चों की जांच के आदेश दिए हैं। BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, जिससे केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

by Mayank Yadav
15/02/2025
CVC

CVC investigation: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। केंद्रीय सतर्कता आयोग (CVC) ने उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में सरकारी आवास के नवीनीकरण और उसमें की गई महंगी खरीदारी की जांच के आदेश दिए हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इस मामले को उठाया था और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को भी पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की थी। विजेंद्र गुप्ता ने आरोप लगाया था कि 6, फ्लैग स्टाफ रोड स्थित सरकारी आवास पर नियमों की अनदेखी करते हुए अवैध निर्माण किया गया और इसमें जनता के करोड़ों रुपये खर्च किए गए। इस मामले में अब CVC ने CPWD को जांच के निर्देश दिए हैं, जिससे इस मुद्दे पर राजनीतिक विवाद और तेज होने की संभावना है।

CVC ने दिए जांच के आदेश

सार्वजनिक निर्माण विभाग (CPWD) को आदेश दिया है कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास में हुए नवीनीकरण और महंगी वस्तुओं की खरीद की जांच करे। रिपोर्ट के अनुसार, इस बंगले को आलीशान रूप देने के लिए दिल्ली सरकार के खजाने से करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे। CVC के निर्देश के बाद अब यह साफ हो गया है कि सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोपों की उच्चस्तरीय जांच होगी।

CVC

RELATED NEWS

No Content Available

BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता ने इस पूरे मामले को लेकर CVC से शिकायत की थी और उपराज्यपाल वीके सक्सेना को पत्र लिखकर इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी आवास को “शीश महल” में तब्दील किया गया, जो न केवल नैतिक रूप से गलत है, बल्कि नियमों का भी घोर उल्लंघन है। अब इस शिकायत के आधार पर CVC ने कार्रवाई तेज कर दी है।

केजरीवाल पर भ्रष्टाचार के आरोप

विजेंद्र गुप्ता ने अपने पत्र में दावा किया कि मुख्यमंत्री रहते हुए अरविंद केजरीवाल ने सरकारी धन का दुरुपयोग किया और खुद के लिए एक आलीशान महल बनवाया। उन्होंने कहा कि जिस वक्त दिल्ली की जनता पानी, बिजली और अन्य बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रही थी, उस वक्त सरकारी खजाने से करोड़ों रुपये खर्च करके सीएम आवास को भव्य रूप दिया गया।

BJP लगातार इस मुद्दे को उठा रही है और आम आदमी पार्टी पर निशाना साध रही है। पार्टी का कहना है कि “AAP नेता खुद को आम आदमी बताते हैं, लेकिन वे खुद ऐशो-आराम में रहते हैं।” बीजेपी नेताओं का आरोप है कि अरविंद केजरीवाल की नीतियां सिर्फ जनता को गुमराह करने के लिए थीं, जबकि वे खुद सरकारी पैसे का मनमाना इस्तेमाल कर रहे थे।

AAP की प्रतिक्रिया

CVC के जांच आदेश के बाद यह मामला अब और गर्मा सकता है। विपक्ष इस मुद्दे को लेकर अरविंद केजरीवाल और AAP को घेरने में जुट गया है। हालांकि, आम आदमी पार्टी ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पार्टी का कहना है कि यह राजनीतिक बदले की भावना से उठाया गया कदम है और जांच से कुछ भी साबित नहीं होगा।

AAP ने आरोप लगाया कि बीजेपी उनकी पार्टी को बदनाम करने के लिए प्रशासनिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रही है। पार्टी नेताओं का कहना है कि दिल्ली सरकार की पारदर्शिता पर कोई सवाल नहीं उठ सकता, और वे किसी भी जांच के लिए तैयार हैं। अब देखना होगा कि इस जांच में क्या निकलकर आता है और क्या यह केजरीवाल के लिए नई मुसीबत लेकर आएगा।

यहां पढ़ें: Prayagraj accident: प्रयागराज में हादसा… बोलेरो-बस की टक्कर में 10 श्रद्धालुओं की मौत, 19 घायल

Related Posts

No Content Available
Next Post
enemy property Lucknow dispute

Lucknow News : हजरतगंज की हलवासिया बिल्डिंग क्या होगी नीलाम 400 करोड़ की इस शत्रुसंपत्ति पर सरकार की नजर

Bengal Teacher Scam

Bengal Teacher Scam: CBI चार्जशीट में दिव्येंदु अधिकारी का नाम, सियासी हलचल तेज!

Banking update: किसी बैंक के बंद होने या बैन पर आपको को मिलेंगे कितने पैसे? , इन सेफ्टी टिप्स को अपना कर अपनी कमाई को करें सिक्योर

Banking update: किसी बैंक के बंद होने या बैन पर आपको को मिलेंगे कितने पैसे? , इन सेफ्टी टिप्स को अपना कर अपनी कमाई को करें सिक्योर

POPULAR POST

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी  मंजूरी…  कौन कौन उठाएंगे खर्च

US Ukraine Deal : यूक्रेन को मिलेंगी 500 पैट्रियट मिसाइलें, अमेरिका ने दी मंजूरी… कौन कौन उठाएंगे खर्च

October 30, 2026
UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

UP MLC Election: जयंत चौधरी के गढ़ में BJP का प्रदर्शन, RLD समेत सहयोगियों का कितना मिला साथ?

October 29, 2026
Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

Hero Splendor Sales: 6 महीने में बिकीं लाखों बाइक,सबको पीछे छोड़ ये मॉडल बना ग्राहकों की पहली पसंद

October 31, 2026
MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

MP News: मध्य प्रदेश में शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जबलपुर में आरोपी के घर चला बुलडोजर; छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा घटाई गई

October 29, 2026
UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026

LATEST

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

Ayodhya Deepotsav 2026: 2 नवंबर को अयोध्या जाएंगे CM योगी, दीपोत्सव की तैयारियों का करेंगे परीक्षण

October 31, 2026
DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

DIY Face Pack: सर्दियों में ड्राई और खिंची हुई स्किन को मिलेगी राहत, घर पर बनाएं ये आसान फेस पैक

October 31, 2026
Pune Mother Son Death

Pune Tragedy : 18वीं मंजिल से गिरने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत, तीन पन्नों के नोट में क्या लिखा?

October 31, 2026
Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

Diwali Diya Vastu Tips: दिवाली पर दीये जलाते समय सही दिशा और इन ज़रूरी बातों का रखें ध्यान

October 31, 2026
Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

Sleeper Vande Bharat: दिवाली पर पूर्वांचल को सौगात,जाने कब से रवाना होगी यूपी की पहली स्लीपर वंदे भारत

October 31, 2026
Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

Shah Rukh Khan Movie: जन्मदिन पर फैंस को मिलेगा ये खास तोहफा, 2 नवंबर को रिलीज होगा फिल्म का पहला गाना

October 31, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India