Friday, October 30, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Latest News » Diabetes वालों की बल्ले-बल्ले! मीठा खाने से नहीं मारना पड़ेगा अब मन, बस कर लें ये काम

Diabetes वालों की बल्ले-बल्ले! मीठा खाने से नहीं मारना पड़ेगा अब मन, बस कर लें ये काम

Diabetes : डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठा खाना हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है। उन्हें लगातार चीनी से परहेज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन मीठे...

by Kirtika Tyagi
19/02/2025

नई दिल्ली, (आईएएनएस) : डायबिटीज के मरीजों के लिए मीठा खाना हमेशा एक बड़ी चुनौती रही है। उन्हें लगातार चीनी से परहेज करने की सलाह दी जाती है, लेकिन मीठे का स्वाद पूरी तरह छोड़ना आसान नहीं होता। ऐसे में एक प्राकृतिक विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है, वह है स्टीविया। यह एक ऐसा प्राकृतिक स्वीटनर है, जो चीनी की तरह मीठा तो है, लेकिन यह ब्लड शुगर नहीं बढ़ाता। यही वजह है कि डॉक्टर और विशेषज्ञ इसे डायबिटीज के मरीजों के लिए सुरक्षित और फायदेमंद मानते हैं।

स्टीविया एक हर्बल स्वीटनर है, जो उत्तर और दक्षिण अमेरिका में पाई जाने वाली हर्ब से प्राप्त होता है। भारत में इसे ‘मीठी तुलसी’ भी कहा जाता है। इस पौधे की पत्तियां चीनी से 50 से 300 गुना ज्यादा मीठी होती हैं, लेकिन खास बात यह है कि इनमें कैलोरी नहीं के बराबर होती है। स्टीविया में मौजूद स्टेविओल ग्लाइकोसाइड नामक तत्व इसे बेहद मीठा बनाते हैं, यह शरीर में ग्लूकोज के स्तर को प्रभावित नहीं करता। नतीजतन, यह मधुमेह रोगियों के लिए एक सुरक्षित विकल्प बन जाता है।

2018 में किए गए एक अध्ययन में यह देखा गया कि स्टीविया का सेवन करने के बाद 60 से 120 मिनट के भीतर लोगों के ब्लड शुगर स्तर में गिरावट देखी गई। दिलचस्प बात यह है कि यह प्रभाव इंसुलिन स्राव से पहले ही देखने को मिला। 2016 के एक अन्य शोध में पाया गया कि सूखे स्टीविया पत्ती के पाउडर का सेवन करने से मधुमेह रोगियों में उपवास और भोजन के बाद दोनों स्थितियों में ब्लड शुगर स्तर में कमी आई।

RELATED NEWS

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

July 9, 2026
Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

June 10, 2026

विशेषज्ञों का मानना है कि स्टीविया न केवल ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, बल्कि इसके अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को हानिकारक फ्री-रेडिकल्स से बचाते हैं। यह भूख को नियंत्रित करने के साथ ही मीठा खाने की इच्छा को खत्म कर देता है।

शोध से यह भी पता चला है कि स्टीविया ट्राइग्लिसराइड और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकता है, जिससे हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा कम हो सकता है।

स्टीविया के कई गुण इसे लोकप्रिय विकल्प बनाते हैं। इसे गर्म और ठंडे पेय पदार्थों में मिलाया जा सकता है, फलों पर छिड़का जा सकता है और कुछ विशेष प्रकार की बेकिंग में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, यह चीनी की तरह कैरेमलाइज नहीं होता, इसलिए इसे हर तरह की मिठाइयों और बेकिंग में उपयोग करना संभव नहीं है।

अमेरिका में, फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एफडीए) ने स्टेवियोल ग्लाइकोसाइड को “आम तौर पर सुरक्षित” यानी जीआरएस (जनरली रिकेग्नाइज एज सेफ) का दर्जा दिया है। इसका मतलब यह है कि खाद्य निर्माता इसे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों में मिलाने के लिए स्वतंत्र हैं। यही कारण है कि यह कई चीनी-मुक्त पेय पदार्थों, जैम और डेयरी उत्पादों में एक सामान्य घटक के रूप में पाया जाता है।

डॉक्टरों की मानें तो डायबिटीज के मरीजों के लिए एहतियात जरूरी है। स्टीविया को अपने भोजन में शामिल करने से पहले शरीर पर पड़ने वाले असर को देखना-परखना जरूरी है। हर व्यक्ति का शरीर अलग होता है और किसी भी प्राकृतिक औषधि या केमिकल से रिएक्ट अलग तरीके से करता है। कुछ लोग स्टीविया के प्रति संवेदनशील हो सकते हैं। हालांकि, किसी भी अध्ययन में स्टीविया का नकारात्मक प्रभाव कभी नहीं देखा गया है।

अगर आप डायबिटीज से पीड़ित हैं और मीठे का स्वाद लेना चाहते हैं, तो स्टीविया एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह प्राकृतिक, कम कैलोरी वाला और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मददगार है। हालांकि, इसे सही मात्रा में और सही तरीके से उपयोग करना जरूरी है। विशेषज्ञों और डॉक्टरों की सलाह लेना जरूरी है।

Related Posts

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

Diabetes Insulin: डायबिटीज मरीजों के लिए बड़ी राहत, भारत में लॉन्च हुई सप्ताह में एक बार लगने वाली इंसुलिन

July 9, 2026
Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

Health Tips: बार-बार भूख लगना सिर्फ आदत नहीं,ये हो सकता है इस बीमारी का संकेत हो सकता है

June 10, 2026
health tips

Diabetes मरीजों के लिए खुशखबरी! ये पौधा बन सकता है शुगर कंट्रोल का आसान उपाय

March 19, 2025
Health News: क्यों छोटी उम्र में बन रहे लोग डायबिटीज़ के मरीज़,आप भी जानिए इससे जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें

Health News: क्यों छोटी उम्र में बन रहे लोग डायबिटीज़ के मरीज़,आप भी जानिए इससे जुड़ी कुछ ज़रूरी बातें

December 30, 2024
Fructose as a silent killer for diabetes

Health News : साइलेंट किलर फ्रुक्टोज एक खतरनाक फूड, कहीं ऐसा न हो आप भी बन रहे हो इसका शिकार

December 15, 2024
Diabetes Tips

Diabetes Tips : डायबिटीज के मरीजों के लिए चमत्कारी है ये फल, सर्दियों में खा लिया तो छू मंतर हो जाएगा शुगर

November 23, 2024
Diabetes से पहले शरीर देता है ये 5 चेतावनी, जानें कैसे करें समय रहते बचाव

Diabetes से पहले शरीर देता है ये 5 चेतावनी, जानें कैसे करें समय रहते बचाव

October 1, 2024
Diabetes

सावधान! Diabetes के मरीज हो तो गलती से भी सुबह ना खाए ये चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने

September 4, 2024
वैज्ञानिकों ने रिसर्च से किया बड़ा खुलासा Diabetes को कंट्रोल करने में ये पौधा सबसे ज्यादा असरदार

वैज्ञानिकों ने रिसर्च से किया बड़ा खुलासा Diabetes को कंट्रोल करने में ये पौधा सबसे ज्यादा असरदार

August 14, 2024
Diabetes

Diabetes: डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी खबर, $5 में उपलब्ध होगी $1000 की दवा!

March 29, 2024
Next Post
tea benefits and side effects

Health tips : खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए सही या ग़लत जानिए दिन में कितनी बार चाय पिएं

Rekha Gupta Delhi New CM

Delhi New CM: रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की नई मुख्यमंत्री, कल दोपहर शपथ ग्रहण समारोह

Atul Pradhan chain protest: अतुल प्रधान ने जंजीरों में बंधकर किया विरोध प्रदर्शन, अमेरिकी नीति पर उठाए सवाल

POPULAR POST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

इंटीमेट सीन से पहले रोने लगी थीं नायरा बनर्जी, सेट छोड़ने तक की आई नौबत; कास्टिंग काउच पर भी किया खुलासा

October 29, 2026
कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

कानपुर के विद्यालयों में गूंजा ‘वंदे मातरम’, एक लाख से अधिक छात्र-शिक्षकों ने किया सामूहिक गान

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

Delhi Pollution: ‘वकील घर से काम कर सकते हैं, जज नहीं’, दिवाली के बाद प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

October 29, 2026

LATEST

UP Weather: उमस के बीच राहत की खबर आज से बदलेगा मौसम, 25-26 सितंबर को तेज बारिश के आसार

Cyclone Arnab: चक्रवाती तूफान का असर, दिल्ली में बारिश का टूटा रिकॉर्ड, यूपी समेत कई राज्यों में गिरेगा तापमान

October 30, 2026
IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

IIFA 2026: ‘धुरंधर’ से ‘सैयारा’ तक इन फिल्मों ने जीते बड़े अवॉर्ड,जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

October 30, 2026
Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

Bigg Boss 20: कनिका मान बनीं घर की नई कैप्टन, गुल्लू-यंग DSA के बीच तीखी भिड़ंत; अरिश्फा और स्काउट की भी हुई लड़ाई

October 29, 2026
PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

PM मोदी की खाट सभा में दिखेगा खास अंदाज, बनासकांठा में महिलाओं ने संभाली स्वागत की कमान, किसानों को मिलेगी 24वीं किस्त

October 29, 2026
राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

राशिद खान ने रचा इतिहास, T20I क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

October 29, 2026
Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

Karwa Chauth 2026: प्रियंका चोपड़ा की मेहंदी से अंशुला कपूर के पहले करवा चौथ तक, सितारों ने ऐसे मनाया त्योहार

October 29, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India