Wednesday, October 1, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Latest News

दिल्लीवासियों को 500 रुपये में मिलेंगे 10 गैस सिलेंडर, जानें कब से लागू होगी योजना

Delhi : भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी है। वहीं, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
February 21, 2025
in Latest News, दिल्ली
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। दिल्ली में भाजपा सरकार के गठन के बाद दिल्लीवासियों को बड़ी राहत मिली है। भाजपा सरकार ने दिल्लीवासियों को बड़ी राहत देते हुए 500 रुपये की दर पर सालाना 10 गैस सिलेंडर और होली व दीपावली पर दो मुफ्त गैस सिलेंडर देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

दिल्ली के नागरिक एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की पहली बैठक में शुक्रवार को यह जानकारी दी गई कि इस संबंध में अगले दो दिन में बैठक बुलाई गई है। इस योजना को लागू करने के लिए अगले दो दिनों में एक और बैठक बुलाने का निर्णय लिया है।

RELATED POSTS

Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

September 30, 2025
Delhi News

दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, अब से राजधानी में होंगे 13 जिले

September 26, 2025

Delhi की जनता से किया यह वादा 

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने दिल्ली की जनता से यह वादा किया था। अब, सबकी नजरें अगली बैठक पर हैं। मंत्री सिरसा ने इस योजना के जरिए दिल्लीवासियों को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह खासकर उन परिवारों के लिए फायदेमंद होगा, जो गैस सिलेंडर की बढ़ी हुई कीमतों से परेशान हैं।

बता दें, कि गुरुवार को दिल्ली में नई सरकार का गठन हुआ। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने दिल्ली के रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और उनके कैबिनेट सहयोगियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा उपमुख्यमंत्री भी उपस्थित रहे।

भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापस लौटी है। वहीं, सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद रेखा गुप्ता चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराया था।

इससे पहले गुरुवार को आयुष्मान योजना को मंजूरी दी गई थी। इस योजना को मंजूरी मिलने पर दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने कहा कि हम आयुष्मान योजना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। वह फाइल जो केंद्र सरकार को भेजी गई थी, अब वापस आ गई है। अगले सप्ताह तक आयुष्मान योजना को लागू करने का प्रयास किया जाएगा। मोहल्ला क्लीनिक में जो अनियमितताएं हैं, उनकी जानकारी मांगी गई है। दिल्ली सरकार के बड़े-बड़े हॉस्पिटलों की स्थिति का जायजा लेने के लिए मैं वहां दौरा करने जा रहा हूं। मैं शनिवार सुबह 10 बजे अपने सांसद के साथ आरटीआर का दौरा करूंगा।

Tags: Delhidelhi news
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Delhi News

बिना किसी सिग्नल के अब सफर बनेगा यादगार, दिल्ली से गुरुग्राम तक बनने जा रही हैं 20 किमी. लंबी चमकदार सड़कें…

by Gulshan
September 30, 2025
0

Delhi News : दिल्ली में ट्रैफिक जाम आम लोगों की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक है, खासकर ऑफिस और...

Delhi News

दिल्ली के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव, अब से राजधानी में होंगे 13 जिले

by Gulshan
September 26, 2025
0

Delhi News : दिल्ली सरकार ने राजधानी के प्रशासनिक तंत्र को अधिक संगठित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक...

Delhi News

दिल्ली में बदले लाउडस्पीकर के नियम! जानिए आपके राज्य में कितने बजे तक बजा सकते हैं डीजे

by Gulshan
September 26, 2025
0

Delhi News : जैसे हर साल शारदीय नवरात्रि और रामलीला के अवसर पर दिल्ली की गलियां और मैदान रौशन होते...

Delhi

‘गंदा बाबा’ हुआ गायब! Delhi के प्रतिष्ठित कॉलेज में 17 छात्राओं से की छेड़छाड़, आगरा में मिला सुराग

by Mayank Yadav
September 24, 2025
0

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट संस्थान में छात्राओं के साथ यौन उत्पीड़न के सनसनीखेज मामले...

Delhi

Delhi का ‘पवित्र’ आश्रम बना हवस का अड्डा: छात्राओं का यौन शोषण, बाबा फरार!

by Mayank Yadav
September 24, 2025
0

Delhi Management Institute Sexual Harassment: दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में एक प्रतिष्ठित मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट के भीतर से एक...

Next Post
Uttar Pradesh

बजट सत्र में सीएम योगी का सपा पर हमला, कहा- यूपी बनेगा 27 लाख करोड़ की अर्थव्यवस्था

New Delhi

चुनावी फंडिंग पर विदेश मंत्राललय ने कहा, 'भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी हस्तक्षेप चिंता का विषय'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version