गुरूवार, अक्टूबर 1, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल न हो पाने से छात्र ने की आत्महत्या, स्कूल प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ से एक बड़ी ही दुख भरी घटना सामने आई है जिसमें यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल न हो पाने से निराश एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी।

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 24, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Pratapgarh Sucide Case
Share on FacebookShare on Twitter

Pratapgarh Sucide Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बड़ी ही दुखदायी घटना सामने आई है जिसमें यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल न हो पाने से निराश एक छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने फीस बकाया होने के कारण उसे प्रवेश पत्र नहीं दिया जिससे छात्र बेहद आहत था।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला प्रतापगढ़ जिले के जेठवारा थाना क्षेत्र के धनसारी गांव स्थित साधुरी शिरोमणि इंटर कॉलेज का है। मृतक छात्र की पहचान शिवम सिंह के रूप में हुई जो क्षेत्र के आखों गांव का रहने वाला था। आर्थिक तंगी के कारण वह स्कूल की 5,000 रुपये फीस जमा नहीं कर सका जिसकी वजह से उसे लगातार प्रवेश पत्र से वंचित रखा गया।

RELATED NEWS

Expired Injection at Lalganj CHC

Health Negligence: लालगंज CHC में SDM की 8 साल की बेटी को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट निलंबित

अगस्त 29, 2026
CM योगी ने किया था सम्मानित, क्यों यूपी संस्कृत बोर्ड के टॉपर की डिग्रियां हुई निरस्त, पुरस्कार वापसी की प्रक्रिया शुरू

CM योगी ने किया था सम्मानित, क्यों यूपी संस्कृत बोर्ड के टॉपर की डिग्रियां हुई निरस्त, पुरस्कार वापसी की प्रक्रिया शुरू

अगस्त 20, 2026

शिवम पिछले एक हफ्ते से एडमिट कार्ड के लिए स्कूल के चक्कर लगा रहा था। रविवार को जब वह दो हजार रुपये लेकर स्कूल पहुंचा तो प्रधानाचार्य ने उसे अपमानित कर भगा दिया। परीक्षा में बैठने की आखिरी उम्मीद भी टूटने के बाद शिवम ने रात में घर के पीछे एक आम के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिवार की आर्थिक स्थिति थी कमजोर

परिजनों के मुताबिक शिवम की बहन पिछले चार महीनों से बीमार थी जिससे परिवार पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। इसी कारण से वे उसकी पूरी फीस जमा नहीं कर पाए। परिजन रो-रोकर स्कूल प्रशासन पर आरोप लगा रहे हैं कि अगर शिवम को प्रवेश पत्र दे दिया जाता तो वह यह खौफनाक कदम न उठाता।

यह भी पढ़े: महाकुंभ में 60 करोड़ का आंकड़ा पार, रूक नहीं रहा प्रयाग में आस्था का सैलाब

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस (Pratapgarh Sucide Case) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर स्कूल प्रशासन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

स्कूल प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

शिवम के दादा का कहना है कि स्कूल प्रशासन (Pratapgarh Sucide Case) ने फीस न भर पाने की स्थिति को समझने के बजाय शिवम को अपमानित किया जिसके कारण उसने यह कदम उठाया। परिजनों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

यह घटना शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। क्या फीस न भर पाने के कारण किसी छात्र को परीक्षा से वंचित किया जाना उचित है? क्या आर्थिक तंगी की वजह से एक होनहार छात्र को अपनी जान गंवानी पड़ेगी? प्रशासन को इस पर विचार करने की जरूरत है ताकि आगे कोई और छात्र ऐसी परिस्थिति का शिकार न हो।

Tags: pratapgarh newsPratapgarh Sucide Case
Share196Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Expired Injection at Lalganj CHC

Health Negligence: लालगंज CHC में SDM की 8 साल की बेटी को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट निलंबित

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

Expired Injection at Lalganj CHC : प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लालगंज में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने...

CM योगी ने किया था सम्मानित, क्यों यूपी संस्कृत बोर्ड के टॉपर की डिग्रियां हुई निरस्त, पुरस्कार वापसी की प्रक्रिया शुरू

CM योगी ने किया था सम्मानित, क्यों यूपी संस्कृत बोर्ड के टॉपर की डिग्रियां हुई निरस्त, पुरस्कार वापसी की प्रक्रिया शुरू

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

UP Sanskrit Board Topper Rajneesh Yadav: प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने 2026 में यूपी संस्कृत बोर्ड की 12वीं परीक्षा में...

Pratapgarh

प्रतापगढ़ में धर्म परिवर्तन के लिए दो नाबालिग बहनों को भगाकर पुणे बेचने की साजिश, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

by Akhand Pratap Singh
मई 16, 2025

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के देलहुपुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

Pratapgarh news

अपनी ही शादी में टल्ली होकर पहुंचा दुल्हा, काटा बवाल… फिर दुल्हन ने गुस्से में किया कुछ ऐसा कि…

by Gulshan
नवम्बर 14, 2024

Pratapgarh News : उसने शादी से इनकार कर दिया। देर रात तक मनाने का सिलसिला चलता रहा, पुलिस बुलाई गई,...

Pratapgarh : धमाके से दहल उठा प्रतापगढ़… पेट्रोल पंप के पास खड़ी एम्बुलेंस के उड़ गए परखच्चे, जानें पूरा मामला

Pratapgarh : धमाके से दहल उठा प्रतापगढ़… पेट्रोल पंप के पास खड़ी एम्बुलेंस के उड़ गए परखच्चे, जानें पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 17, 2024

Pratapgarh : जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित सई पुल के...

Next Post
पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों पर भेजी 19वीं किस्त, जिन्हें नहीं मिली रकम तो वह तत्काल इनसे करें संपर्क

पीएम नरेंद्र मोदी ने किसानों के खातों पर भेजी 19वीं किस्त, जिन्हें नहीं मिली रकम तो वह तत्काल इनसे करें संपर्क

UP Vidhan Bhavan

दंपत्ति ने यूपी विधानभवन के बार आत्मदाह करने कि की कोशिश, आखिर उन्होंने क्यों उठाया ये कदम ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In