मंगलवार, सितम्बर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

अपनी ही शादी में टल्ली होकर पहुंचा दुल्हा, काटा बवाल… फिर दुल्हन ने गुस्से में किया कुछ ऐसा कि…

प्रतापगढ़ से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक युवक अपनी शादी में शराब पीकर पहुंचा। जैसे ही दुल्हन को इस बात का पता चला, उसने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद देर रात तक दोनों परिवारों के बीच मान-मनौव्वल का सिलसिला चलता रहा, और पुलिस भी बुलाई गई, लेकिन दुल्हन अपनी बात पर अडिग रही और उसने शादी करने से मना कर दिया।

by Gulshan
नवम्बर 14, 2024
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Pratapgarh news
Share on FacebookShare on Twitter

Pratapgarh News : उसने शादी से इनकार कर दिया। देर रात तक मनाने का सिलसिला चलता रहा, पुलिस बुलाई गई, लेकिन दुल्हन नहीं मानी। दुल्हन पक्ष ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया। आरोप है कि उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई। आखिरकार दूल्हे को बारात लेकर खाली हाथ लौटना पड़ा। साथ ही दुल्हन के परिवार को शादी/बारात में खर्च हुए पैसे भी वापस करने पड़े।

दरअसल, प्रतापगढ़ के कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले संजय ने अपनी बेटी की शादी करनपुर खुज्जी गांव निवासी तोताराम उर्फ ​​अनीस कुमार से तय की थी। सोमवार शाम जैसे ही बारात गांव पहुंची तो परिजनों को पता चला कि दूल्हे और उसके पिता ने खूब शराब पी रखी है और नशे में हंगामा कर रहे हैं। इसी बात को लेकर लड़की और लड़के पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद मामला इतना बढ़ गया कि लड़की ने शादी से इनकार कर दिया। पिता ने भी बेटी का साथ दिया। ऐसे में शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। बाराती निराश होकर लौटने लगे। अगले दिन (मंगलवार) लड़की पक्ष ने शादी में खर्च हुए पैसे वापस मांगे।

RELATED NEWS

Expired Injection at Lalganj CHC

Health Negligence: लालगंज CHC में SDM की 8 साल की बेटी को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट निलंबित

अगस्त 29, 2026
CM योगी ने किया था सम्मानित, क्यों यूपी संस्कृत बोर्ड के टॉपर की डिग्रियां हुई निरस्त, पुरस्कार वापसी की प्रक्रिया शुरू

CM योगी ने किया था सम्मानित, क्यों यूपी संस्कृत बोर्ड के टॉपर की डिग्रियां हुई निरस्त, पुरस्कार वापसी की प्रक्रिया शुरू

अगस्त 20, 2026

95 हज़ार रुपये लेकर छोड़ा

जिस पर लड़के वाले पक्ष के लोग भड़क गए। विवाद बढ़ने पर दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच समझौता कराने की कोशिश की। पूरे दिन की पंचायत और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार देर शाम दूल्हे और उसके पिता को 95 हजार रुपये लेकर छोड़ दिया गया। वहीं, मीडिया से बात करते हुए दूल्हे तोताराम उर्फ ​​अनीस ने कहा- मैंने बस थोड़ी शराब पी ली थी, जिससे पूरा मामला गंभीर हो गया। अब कोई दिक्कत नहीं है, पूरा मामला फाइनल हो गया है। हम लड़की पक्ष को पैसे देने जा रहे हैं। शादी टूट गई है।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में आज से इंटरनेशनल ट्रेड फेयर का आगाज़, चीन समेत दुनिया के 11 देशों ने इसमें लिया हिस्सा

आपको बता दें कि, इस पूरे मामले में स्थानीय थाने के सीओ आनंद कुमार का कहना है कि दूल्हे के ज्यादा शराब पीने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके बाद लड़की के परिजनों ने दूल्हे और उसके पिता को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। पंचायत के बाद दोनों पक्ष शादी में खर्च हुए पैसे और उपहार लौटाने पर राजी हो गए। फिलहाल दूल्हा और उसके पिता घर चले गए हैं।

Tags: pratapgarh news
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Expired Injection at Lalganj CHC

Health Negligence: लालगंज CHC में SDM की 8 साल की बेटी को लगा एक्सपायरी इंजेक्शन, दो फार्मासिस्ट निलंबित

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

Expired Injection at Lalganj CHC : प्रतापगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) लालगंज में स्वास्थ्य विभाग की गंभीर लापरवाही सामने...

CM योगी ने किया था सम्मानित, क्यों यूपी संस्कृत बोर्ड के टॉपर की डिग्रियां हुई निरस्त, पुरस्कार वापसी की प्रक्रिया शुरू

CM योगी ने किया था सम्मानित, क्यों यूपी संस्कृत बोर्ड के टॉपर की डिग्रियां हुई निरस्त, पुरस्कार वापसी की प्रक्रिया शुरू

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

UP Sanskrit Board Topper Rajneesh Yadav: प्रतापगढ़ के रजनीश यादव ने 2026 में यूपी संस्कृत बोर्ड की 12वीं परीक्षा में...

Pratapgarh

प्रतापगढ़ में धर्म परिवर्तन के लिए दो नाबालिग बहनों को भगाकर पुणे बेचने की साजिश, पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

by Akhand Pratap Singh
मई 16, 2025

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के देलहुपुर थाना क्षेत्र में धर्म परिवर्तन का एक सनसनीखेज मामला सामने आया...

Pratapgarh Sucide Case

यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल न हो पाने से छात्र ने की आत्महत्या, स्कूल प्रशासन पर लगे गंभीर आरोप

by Akhand Pratap Singh
फ़रवरी 24, 2025

Pratapgarh Sucide Case: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक बड़ी ही दुखदायी घटना सामने आई है जिसमें यूपी बोर्ड की...

Pratapgarh : धमाके से दहल उठा प्रतापगढ़… पेट्रोल पंप के पास खड़ी एम्बुलेंस के उड़ गए परखच्चे, जानें पूरा मामला

Pratapgarh : धमाके से दहल उठा प्रतापगढ़… पेट्रोल पंप के पास खड़ी एम्बुलेंस के उड़ गए परखच्चे, जानें पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
अक्टूबर 17, 2024

Pratapgarh : जिले से एक बड़ी और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। अयोध्या-प्रयागराज हाईवे पर स्थित सई पुल के...

Next Post
नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया ईरानी जासूस ! नेपाल जाकर करना चाहता था कुछ ऐसा कि हैरान रह गयी पुलिस

नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया ईरानी जासूस ! नेपाल जाकर करना चाहता था कुछ ऐसा कि हैरान रह गयी पुलिस

Kanpur News : MLA संग फंसे 125 समर्थक, केस दर्ज होने के बाद खूब हुआ हंगामा

Kanpur News : MLA संग फंसे 125 समर्थक, केस दर्ज होने के बाद खूब हुआ हंगामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In