Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Mahashivratri : हर साल तिल के बराबर बढ़ते हैं तिलभांडेश्वर महादेव, दर्शन से मिलता है अश्वमेध यज्ञ का पुण्य

Mahashivratri : जानकारी के अनुसार काशी में स्थित तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में हुआ था। तिलभांडेश्वर महादेव का मंदिर श्री काशी विश्वनाथ के मंदिर से एक किलोमीटर दूर है....

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
February 26, 2025
in Latest News, धर्म
mhadev
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

वाराणसी, (आईएएनएस)। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव भक्ति में देश-दुनिया के साथ शिवनगरी काशी लीन है। ऐसे कई मंदिर हैं, जिनके दर्शन मात्र करने से कई गुना फल मिलते हैं। बाबा श्री काशी विश्वनाथ की नगरी में ऐसा ही एक प्राचीन मंदिर है तिलभांडेश्वर का, जिसे लेकर मान्यता है कि यहां शिवलिंग हर साल तिल के बराबर बढ़ता है और दर्शन करने से कई पाप मिट जाते हैं।

दर्शन के लिए बड़ी संख्या में जुटते हैं लोग 

काशी की रहने वाली श्रद्धालु रीता त्रिपाठी ने बताया, हम लोग काफी समय से मंदिर आते रहे हैं। तिलभांडेश्वर हर साल तिल के बराबर बढ़ता है। महाशिवरात्रि पर बाबा के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटते हैं। बाबा स्वयंभू हैं और इनके दर्शन करने से पाप मिट जाते हैं और अश्वमेध यज्ञ का फल मिलता है। यहां हर सोमवार को कीर्तन भी होता है।

RELATED POSTS

Mahashivratri : कलयुग का अमृत है ये फूल, सूप से लेकर चाय तक में होता है इस्तेमाल

Mahashivratri : कलयुग का अमृत है ये फूल, सूप से लेकर चाय तक में होता है इस्तेमाल

February 26, 2025
shiv

Mahashivratri पर काशी में गूंजेगा ‘हर हर महादेव’, आज निकलेगी भव्य शिव बारात

February 26, 2025

जानकारी के अनुसार काशी में स्थित तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण 18वीं शताब्दी में हुआ था। तिलभांडेश्वर महादेव का मंदिर श्री काशी विश्वनाथ के मंदिर से एक किलोमीटर दूर है, जो पांडे हवेली में स्थित है। हर साल तिल के बराबर बढ़ने वाले तिलभांडेश्वर शिवलिंग की वर्तमान में ऊंचाई लगभग 3 फीट है।

बता दें, तिलभांडेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि पर बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचते हैं। सोमवार और प्रदोष व्रत पर भी शिव भक्त आते हैं। तिलभांडेश्वर मंदिर में भक्त कालसर्प दोष की शांति के लिए भी पूजा करते हैं। मंदिर में भोलेनाथ के अलावा कई देवी-देवताओं की प्रतिमाएं स्थापित हैं।

जानें क्या है मान्यता 

मान्यता है कि ये भगवान स्वयंभू हैं। यह क्षेत्र ऋषि विभांड की तप स्थली थी और यहीं पर वह ध्यान लगाकर पूजा करते थे। उनकी पूजा से प्रसन्न होकर भगवान ने उन्हें वरदान दिया था कि यह शिवलिंग (तिलभांडेश्वर) हर साल तिल के बराबर बढ़ता रहेगा। इस शिवलिंग के दर्शन से अश्वमेध यज्ञ से मिलने वाले पुण्य के बराबर पुण्य फल मिलता है। तिल के बराबर बढ़ते रहने से और ऋषि विभांड के नाम पर इस मंदिर को तिलभांडेश्वर नाम मिला है।

Tags: mahashivratri
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Mahashivratri : कलयुग का अमृत है ये फूल, सूप से लेकर चाय तक में होता है इस्तेमाल

Mahashivratri : कलयुग का अमृत है ये फूल, सूप से लेकर चाय तक में होता है इस्तेमाल

by Kirtika Tyagi
February 26, 2025

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे लोगों के लिए सहजन किसी वरदान से कम नहीं है। इसके...

shiv

Mahashivratri पर काशी में गूंजेगा ‘हर हर महादेव’, आज निकलेगी भव्य शिव बारात

by Kirtika Tyagi
February 26, 2025

Mahashivratri : देशभर में आज महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही...

Mahashivratri 2025 : नंदी के कान में क्यों कही जाती है मन की बात? जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

Mahashivratri 2025 : नंदी के कान में क्यों कही जाती है मन की बात? जानें क्या है इसका धार्मिक महत्व

by Kirtika Tyagi
February 26, 2025

Mahashivratri 2025 : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे देश में भक्तिभाव का माहौल देखने को मिल रहा है। शिव मंदिरों...

Mahashivratri

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को भांग, धतूरे के साथ चढ़ाया जाता है बेलपत्र, जानें क्यों?

by Gulshan
February 25, 2025

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। सृष्टि को सर्वनाश से बचाने के लिए भोले भंडारी ने वो किया जो सिर्फ उनके बूते की...

Mahashivratri पर भोलेनाथ की कृपा से मिलेगा मनचाहा दूल्हा, कुंवारी कन्याएं ऐसे करें पूजन, खुल जाएगा भाग्य

Mahashivratri पर भोलेनाथ की कृपा से मिलेगा मनचाहा दूल्हा, कुंवारी कन्याएं ऐसे करें पूजन, खुल जाएगा भाग्य

by Kirtika Tyagi
February 20, 2025

Mahashivratri 2025 : हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व है, क्योंकि यह भगवान शिव और माता पार्वती के मिलन...

Next Post
Kisan Credit Card

Kisan Credit Card: दोगुनी हुई किसान क्रेडिट कार्ड की राशि, 7.72 करोड़ किसानों को मिला

Raja Bhaiya tweet on Pope

Uttar Pradesh : क्या 'हालेलुया' से होते हैं चमत्कार, क्यों पोप की बीमारी पर राजा भैया ने कसा तंज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version