Thursday, June 11, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को भांग, धतूरे के साथ चढ़ाया जाता है बेलपत्र, जानें क्यों?

सृष्टि को सर्वनाश से बचाने के लिए भोले भंडारी ने वो किया जो सिर्फ उनके बूते की बात थी। भगवान हलाहल पी गए। विष के असर को कम करने के लिए देवताओं ने उनके सिर पर भांग, धतूरा, बेलपत्र रख दिया।

by Gulshan
February 25, 2025
in Latest News, धर्म
Mahashivratri
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली, (आईएएनएस)। सृष्टि को सर्वनाश से बचाने के लिए भोले भंडारी ने वो किया जो सिर्फ उनके बूते की बात थी। भगवान हलाहल पी गए। विष के असर को कम करने के लिए देवताओं ने उनके सिर पर भांग, धतूरा, बेलपत्र रख दिया। इससे विष का असर कम हो गया और भोले बाबा को शीतलता मिली। माना जाता है तभी इन्हें शिवलिंग पर अर्पित किया जाने लगा। चाहे वो सावन का सोमवार हो या फिर विवाह पर्व महाशिवरात्रि(Mahashivratri)। भगवान को अर्पित किए जाने वाले हर प्राकृतिक फल-फूल के पीछे जीवनोपयोगी संदेश छिपा है! संदेश जिसमें मानव कल्याण का मर्म छिपा है।

भगवान शिव को क्यों अर्पित होता है बेलपत्र ?

भगवान शिव (Lord Shiva) को भांग, धतूरा, आक, और बेलपत्र अर्पित करने के पीछे भी एक पौराणिक कथा जुड़ी हुई है। शिव महापुराण के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया, तो उसमें से पहले हलाहल विष निकला। यह विष इतना जहरीला था कि इसकी गर्मी से पूरी सृष्टि जलने लगी थी। देवता और असुर इस विष से भयभीत हो गए और इसका नाश करने का कोई उपाय नहीं दिखा।

RELATED NEWS

सावन में घर लाएं खुशहाली! भगवान शिव की कृपा पाने के लिए लगाएं ये 5 शुभ पौधे

सावन में घर लाएं खुशहाली! भगवान शिव की कृपा पाने के लिए लगाएं ये 5 शुभ पौधे

June 9, 2026
कहानी उस प्रथम शिवलिंग की, जिसकी ब्रह्मा-विष्णु ने की थी पहली पूजा, जानें शिव के लिंगम स्वरूप का क्या है महत्व

कहानी उस प्रथम शिवलिंग की, जिसकी ब्रह्मा-विष्णु ने की थी पहली पूजा, जानें शिव के लिंगम स्वरूप का क्या है महत्व

July 19, 2025

तब भगवान शिव ने समस्त सृष्टि की रक्षा के लिए इस विष का पान कर लिया। हालांकि, उन्होंने इसे अपने कंठ में ही रोक लिया, जिससे उनका कंठ नीलवर्ण हो गया और वे नीलकंठ कहलाए। विष के प्रभाव को संतुलित करने के लिए शिव को ठंडी चीजें पसंद आईं, जिनमें भांग, धतूरा, आक और बेलपत्र प्रमुख हैं। ये सभी चीजें शीतलता प्रदान करती हैं और इसी कारण शिवलिंग पर इन्हें अर्पित किया जाता है।

शिव जी का सारथी क्या देता है महत्व ?

ये तो हुई भगवान को चढ़ाए जाने वाले फल-फूल की बात, लेकिन उनके सारथी, उनका अपने रूप में भी खास संदेश समाहित है। नंदी भगवान शिव के वाहन के रूप में जाने जाते हैं, लेकिन उनका महत्व केवल एक वाहन तक सीमित नहीं है। नंदी प्रतीक्षा, भक्ति, धर्म और शक्ति का प्रतीक माने जाते हैं। शिव मंदिरों में अक्सर नंदी की प्रतिमा शिवलिंग के सामने स्थापित की जाती है, जिससे यह संदेश मिलता है कि हमें धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करनी चाहिए और ईश्वर की आराधना में समर्पित रहना चाहिए। नंदी की तरह ही हमें अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार और सतर्क रहना चाहिए।

शिव जी को भांग-धतूरा अर्पित करने का महत्व

भांग और धतूरा भगवान शिव को चढ़ाने के पीछे एक और गहरा अर्थ छिपा हुआ है। ये दोनों वस्तुएं सामान्यतः नशीली और जहरीली मानी जाती हैं, लेकिन इन्हें शिव को अर्पित करने का तात्पर्य यह है कि हमें अपने जीवन की सारी नकारात्मकता, बुरी आदतें और कड़वाहट को शिव को समर्पित कर देना चाहिए। इसका प्रतीकात्मक अर्थ है कि हमें अपनी सभी बुरी भावनाओं और नकारात्मक विचारों का त्याग कर अपने जीवन को शुद्ध और शांत बनाना चाहिए। भांग और धतूरा शिव के प्रति हमारी समर्पण भावना और बुराइयों से मुक्ति का संकेत देते हैं।

भगवान शिव को त्रिनेत्रधारी कहा जाता है, क्योंकि उनके तीन नेत्र हैं। यह तीसरा नेत्र सिर्फ एक शारीरिक विशेषता नहीं, बल्कि गहन आध्यात्मिकता का प्रतीक है। शिव का तीसरा नेत्र जागरूकता, ज्ञान और विवेक का प्रतीक है। यह यह भी दर्शाता है कि मनुष्य को केवल बाहरी दुनिया ही नहीं, बल्कि अपने भीतर भी झांकना चाहिए और आत्मज्ञान प्राप्त करने की कोशिश करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें : यहां मंदिर के शिखर पर त्रिशूल की जगह पंचशूल, दर्शन मात्र से होता है कल्याण

कहा जाता है कि जब शिव क्रोधित होते हैं, तो उनका तीसरा नेत्र खुल जाता है और संहार कर देता है। इसका गहरा अर्थ यह है कि जब ज्ञान और विवेक जागृत हो जाता है, तो अज्ञानता और बुराई का नाश हो जाता है। यह हमें यह सिखाता है कि हमें अपनी आंतरिक शक्ति को पहचानना चाहिए और आत्मबोध के मार्ग पर चलना चाहिए।

Tags: Lord Shivamahashivratri
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

सावन में घर लाएं खुशहाली! भगवान शिव की कृपा पाने के लिए लगाएं ये 5 शुभ पौधे

सावन में घर लाएं खुशहाली! भगवान शिव की कृपा पाने के लिए लगाएं ये 5 शुभ पौधे

by Sadaf Farooqui
June 9, 2026

Auspicious Plants In Sawan: सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए सबसे पवित्र माना जाता है।...

कहानी उस प्रथम शिवलिंग की, जिसकी ब्रह्मा-विष्णु ने की थी पहली पूजा, जानें शिव के लिंगम स्वरूप का क्या है महत्व

कहानी उस प्रथम शिवलिंग की, जिसकी ब्रह्मा-विष्णु ने की थी पहली पूजा, जानें शिव के लिंगम स्वरूप का क्या है महत्व

by Vinod
July 19, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। सावन का पवित्र महिना चल रहा है। पूरे देश में शिवालय सजे हुए हैं और मंदिरों के...

चमत्कारी शिवलिंग, जो दिन में 3 बार बदलता है रूप, जानिए नंदी ने औरंगजेब से कैसे बचाया शिवधाम

चमत्कारी शिवलिंग, जो दिन में 3 बार बदलता है रूप, जानिए नंदी ने औरंगजेब से कैसे बचाया शिवधाम

by Vinod
April 28, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। भगवान शिव की महिमा अपार और अन्नत है, जिसे समझ पाना सबके बस की बात नहीं...

कहानी शिव की भूमि बैलगाम की, जो ऐसे बना पहलगाम, जानिए क्यों खून से लहूलुहान हुआ ‘नंदीजी’ का गांव

कहानी शिव की भूमि बैलगाम की, जो ऐसे बना पहलगाम, जानिए क्यों खून से लहूलुहान हुआ ‘नंदीजी’ का गांव

by Vinod
April 24, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम को मिनी स्वीजरलैंड कहा जाता है। यहां की वादियां प्रकृति का एहसास कराती...

यूपी में ‘अजब गजब’ है शिव के मंदिरों के नाम, कहीं घमंडीनाथ तो कहीं विराजमान हैं जंगलीनाथ

यूपी में ‘अजब गजब’ है शिव के मंदिरों के नाम, कहीं घमंडीनाथ तो कहीं विराजमान हैं जंगलीनाथ

by Vinod
March 20, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूं तो वेशभूषा और गुण- स्वरूप के आधार पर भगवान महादेव के 108 नाम प्रचलित हैं। पर...

Next Post
Hamas

Hamas statement: क्या 7 अक्टूबर हमले का हमास को है 'अफसोस' ? फिलिस्तीनी ग्रुप के अधिकारी का बड़ा बयान

Govinda Divorce: गोविंदा और सुनीता के डिवोर्स की ख़बरों पर उनकी भतीजी ने दी प्रतिक्रिया, बतायी पूरी बात

Govinda Divorce: गोविंदा और सुनीता के डिवोर्स की ख़बरों पर उनकी भतीजी ने दी प्रतिक्रिया, बतायी पूरी बात

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist