बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Uttar Pradesh : मायावती ने आकाश आनंद को क्यों हटाया, मचा हाहाकार क्या यह कदम बसपा को पतन से बचा पाएगा

बसपा प्रमुख मायावती ने आकाश आनंद को सभी पदों से हटा दिया और स्पष्ट किया कि उनके रहते पार्टी का कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। अशोक सिद्धार्थ पर साजिश के आरोप लगे, जबकि आनंद कुमार और रामजी गौतम को नई जिम्मेदारी दी गई।

by SYED BUSHRA
मार्च 2, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Mayawati removes Akash Anand बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। यह फैसला रविवार को लिया गया और इसे बसपा के लिए एक अहम मोड़ माना जा रहा है। इससे पहले, आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ को भी पार्टी से निकाल दिया गया था। इन फैसलों से साफ है कि बसपा में अब संगठन को पारिवारिक रिश्तों से ऊपर रखा जा रहा है।

उत्तराधिकारी को लेकर बड़ा ऐलान

मायावती ने साफ कर दिया कि उनके रहते हुए बसपा का कोई उत्तराधिकारी नहीं होगा। उन्होंने कहा, मेरे लिए पार्टी पहले है, रिश्ते-नाते बाद में। उन्होंने यह भी बताया कि बसपा में सिर्फ वही लोग आगे बढ़ेंगे, जो पार्टी और मूवमेंट के प्रति पूरी तरह से निष्ठावान होंगे।

RELATED NEWS

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

सितम्बर 24, 2026
BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

सितम्बर 12, 2026

आनंद कुमार और रामजी गौतम को नई जिम्मेदारी

आकाश आनंद को हटाने के साथ ही मायावती ने आनंद कुमार और रामजी गौतम को बसपा का नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी का नेतृत्व किसी परिवार के सदस्य को नहीं मिलेगा, बल्कि मजबूत और समर्पित नेताओं को सौंपा जाएगा।

अशोक सिद्धार्थ पर गंभीर आरोप

मायावती ने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी को कमजोर करने की साजिश रची थी, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि अशोक सिद्धार्थ ने पार्टी को दो गुटों में बांटने की कोशिश की, जिससे संगठन को नुकसान हुआ। मायावती ने यह भी कहा कि आकाश आनंद पर उनकी पत्नी का कितना प्रभाव था, यह देखने वाली बात है। इसी कारण, संगठन को बचाने के लिए उन्हें सभी पदों से हटाना पड़ा।

गैर-राजनीतिक परिवार में शादी की नीति

मायावती ने यह भी बताया कि आनंद कुमार ने तय किया है कि उनके बच्चे गैर-राजनीतिक परिवार में शादी करेंगे। यह फैसला इसलिए लिया गया ताकि भविष्य में पार्टी को किसी तरह का नुकसान न हो।

सपा-भाजपा पर भी बोला हमला

मायावती ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव का जिक्र करते हुए समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उनका दावा था कि केवल बसपा ही भाजपा और अन्य जातिवादी पार्टियों को हरा सकती है।

इस फैसले से साफ है कि मायावती अब बसपा में पारिवारिक राजनीति को पूरी तरह खत्म कर रही हैं। उनका जोर पार्टी की मजबूती और दलित आंदोलन को आगे बढ़ाने पर है। इस बदलाव का बसपा पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

Tags: Akash AnandBSP
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Ishan Anand BSP National Coordinator: बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक और बड़ा बदलाव...

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BSP Politics:सियासत में न कोई रिश्ता हमेशा अपना रहता है और न कोई दुश्मनी स्थायी होती है। बसपा में चल...

BSP organizational changes

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

BSP organizational changes: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बहुजन...

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

Mayawati’s Big Decision: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Mayawati Press Conference

Mayawati ने छात्रों के विरोध-प्रदर्शन को लेकर zen Z को किससे सावधान रहने की अपील की, BJP-RSS पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

BSP Stand : बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती ने मंगलवार को छात्रों और Gen Z के मुद्दे पर अपनी बात...

Next Post
SEBI Chairperson

शेयर बाजार में हाहाकार के बीच तुहिन पांडेय ने संभाली SEBI की कमान, बाजार की बदहाली को लेकर कही ये बात....

Madhabi Puri

Madhabi Puri Buch: माधबी बुच की बढ़ीं मुश्किलें, शेयर बाजार फ्रॉड मामले में केस दर्ज करने का आदेश

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In