गुरूवार, अक्टूबर 22, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

BSP Politics: मायावती का बड़ा दांव, ईशान आनंद को 15 राज्यों की कमान; आकाश के बदले बायो ने बढ़ाई हलचल

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बसपा में संगठनात्मक बदलाव हुआ है। मायावती ने ईशान आनंद को बड़ी जिम्मेदारी दी, जबकि आकाश आनंद के बदले सोशल मीडिया बायो ने राजनीतिक चर्चाएं तेज कर दी हैं।

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026
in उत्तर प्रदेश
BSP organizational changes
Share on FacebookShare on Twitter

BSP organizational changes: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होने लगी हैं। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी (बसपा) में बड़ा संगठनात्मक बदलाव सामने आया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद के छोटे भाई ईशान आनंद, जिन्हें ईशू के नाम से भी जाना जाता है, को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इसे 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा के संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

15 राज्यों की कमान

बसपा के नए संगठनात्मक ढांचे में ईशान आनंद को मुख्य सेक्टर प्रभारी बनाया गया है। इस जिम्मेदारी के तहत वह करीब 15 राज्यों में पार्टी के संगठन, कामकाज और जमीनी गतिविधियों की समीक्षा करेंगे। राज्यों में संगठन की स्थिति और पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के बाद ईशान अपनी रिपोर्ट सीधे अपने पिता और बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनंद कुमार को सौंपेंगे। उनकी यह भूमिका पार्टी के लिए काफी अहम मानी जा रही है।

RELATED NEWS

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

सितम्बर 24, 2026
BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

सितम्बर 22, 2026

बढ़ी ईशान की सक्रियता

ईशान आनंद ने लंदन से कानून की पढ़ाई पूरी की है। अब उन्हें संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने के बाद पार्टी के भीतर उनकी सक्रियता बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इसे युवा चेहरे को आगे बढ़ाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है। खासतौर पर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले बसपा अपने संगठन को अलग-अलग राज्यों में मजबूत करने पर जोर देती नजर आ रही है।

आकाश का बदला बायो

इस पूरे घटनाक्रम के बीच आकाश आनंद का सोशल मीडिया बायो भी चर्चा का विषय बन गया है। नई संगठनात्मक जिम्मेदारियों में उनका नाम शामिल नहीं है। पद से हटाए जाने के बाद आकाश ने अपने प्रोफाइल से ‘नेशनल कोऑर्डिनेटर’ हटाकर खुद को ‘BSP कार्यकर्ता’ बताया था। अब उन्होंने यह परिचय भी बदल दिया है। उनके नए बायो में खुद को सिर्फ ‘BSP समर्थक’ बताया गया है।

भविष्य पर सवाल

आकाश आनंद ने अभी तक बसपा से औपचारिक इस्तीफा नहीं दिया है और न ही संगठन छोड़ने का कोई आधिकारिक ऐलान किया है। इसके बावजूद उनके सोशल मीडिया बायो में लगातार बदलाव और छोटे भाई ईशान को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषक इन घटनाक्रमों को बसपा के भीतर बदलते समीकरणों और आकाश की भूमिका में आई कमी से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल मायावती के संगठनात्मक फैसलों से यही संकेत मिल रहा है कि पार्टी संचालन में ईशान आनंद पर भरोसा बढ़ाया जा रहा है।

Tags: Akash AnandBSP PoliticsMayawati
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

BSP Shift: मायावती ने ईशान को आकाश की जगह दी जिम्मेदारी, चुनाव से पहले बसपा में बड़ा संगठनात्मक बदलाव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Ishan Anand BSP National Coordinator: बहुजन समाज पार्टी यानी बसपा में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एक और बड़ा बदलाव...

BSP Successor Mayawati

BSP Crisis: मायावती के बाद कौन, आकाश-ईशान-दीपिका के बीच बदलते फैसलों से बढ़ा असमंजस

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

BSP Successor Mayawati:बहुजन समाज पार्टी इस समय अपने राजनीतिक सफर के बेहद अहम दौर से गुजर रही है। पार्टी के...

BSP Akash Anand Ashok Siddharth

BSP family dispute : कैसे समधी से दुश्मनी तक पहुंचा बसपा मुखिया का रिश्ता, आकाश और अशोक सिद्धार्थ दोनों पार्टी से बाहर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

BSP Politics:सियासत में न कोई रिश्ता हमेशा अपना रहता है और न कोई दुश्मनी स्थायी होती है। बसपा में चल...

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

BSP Succession: शून्य पर खड़ी बसपा में उत्तराधिकारी की तलाश तेज, क्यों है आकाश के बाद ईशान पर नजर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 11, 2026

BSP Political Succession: उत्तर प्रदेश में विधानसभा सीटों के लिहाज से शून्य पर चल रही बहुजन समाज पार्टी में चुनाव...

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी  मैच्योर नहीं

BSP Politics: मायावती का बड़ा फैसला, आकाश आनंद को किया किनारे , किसके लिए कहां अभी मैच्योर नहीं

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 3, 2026

Mayawati’s Big Decision: बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर बड़ा...

Next Post
Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Motorola Razr Swarovski Edition में ऐसा क्या है खास? जाने कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी

Motorola Razr Swarovski Edition में ऐसा क्या है खास? जाने कीमत से लेकर फीचर्स तक पूरी जानकारी

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In