गुरूवार, जुलाई 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

सपा सांसद के स्कूल में नकल.. पकड़े जाने पर एसडीएम से अभद्रता, हंगामे के बाद मुकदमा दर्ज

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। बिधूना के भिटौरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में एसडीएम गरिमा सोनकिया ने नकल पकड़ी जिसके बाद उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की हुई।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 4, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Uttar Pradesh
Share on FacebookShare on Twitter

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के एटा जिले में सोमवार को इंटरमीडिएट जीव विज्ञान की परीक्षा के दौरान बड़ा हंगामा हुआ। बिधूना के भिटौरा स्थित सिद्धार्थ इंटर कॉलेज में एसडीएम गरिमा सोनकिया ने नकल पकड़ी जिसके बाद उनके साथ अभद्रता और धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान उनका मोबाइल गिरकर टूट गया। मामला सपा सांसद देवेश शाक्य के स्कूल से जुड़ा होने के कारण राजनीतिक विवाद भी खड़ा हो गया है।

मौके पर पहुंचे डीएम-एसपी पहुंचे

एसडीएम गरिमा सोनकिया सोमवार को परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने देखा कि लिपिक कुलदीप कुमार परीक्षा कक्ष में हाजिरी रजिस्टर के पीछे लिखे जवाबों को एक छात्रा को दिखा रहा था। एसडीएम ने तुरंत उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक से कमरा नंबर 1 और 8 को सील करने के लिए कहा। इसके बाद कुछ परीक्षार्थियों ने विरोध जताया और माहौल गरमा गया। जब एसडीएम ने स्थिति को संभालने की कोशिश की तो एक छात्रा ने उनके साथ बदसलूकी कर दी। देखते ही देखते अभिभावक भी वहां पहुंच गए और हंगामा करने लगे।

RELATED NEWS

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

जुलाई 2, 2026
CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Dekho UP Campaign: मुंबई में रोड शो करने की तैयारी में योगी सरकार,’देखो यूपी अभियान’ को मिलेगा नया विस्तार

जुलाई 2, 2026

सपा सांसद समेत 5 लोगों पर मुकदमा दर्ज

स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन हरकत (Uttar Pradesh) में आया। कई थानों की पुलिस बुलाई गई। डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और एसपी अभिजीत आर. शंकर के मौके पर पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ। प्रशासन ने परीक्षा केंद्र के सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर जब्त कर ली। देर शाम इस मामले में कालेज प्रबंधक, सपा सांसद देवेश शाक्य, उनकी बहन (विद्यालय की प्रधानाचार्य), केंद्र व्यवस्थापक अंचल शाक्य और लिपिक कुलदीप कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़े: अबू धाबी में यूपी की महिला शहजादी खान को फांसी, चार महीने के बच्चे की हत्या का था आरोप

सपा सांसद ने बताया ‘राजनीतिक षड्यंत्र’

इस पूरे मामले पर सपा सांसद देवेश शाक्य ने इसे राजनीतिक षड्यंत्र करार दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नकल को लेकर मुकदमा लिखना एक साजिश है। एसडीएम का मोबाइल हाथ से गिरकर टूटा था लेकिन उसकी खिसियाहट में मुकदमा दर्ज किया गया। मैं इन झूठे मुकदमों से डरने वाला नहीं हूं। केंद्र व्यवस्थापक अंचल शाक्य ने भी आरोपों को नकारते हुए कहा कि एसडीएम तीन घंटे तक स्कूल में थीं तो ऐसी स्थिति में नकल कैसे हो सकती थी?

मामले पर प्रशासन कर रही कार्रवाई

एसडीएम गरिमा सोनकिया का कहना है कि परीक्षा में नकल करवाई जा रही थी और एक छात्रा की उत्तर पुस्तिका सील कर दी गई है। डीएम ने बताया कि विद्यालय में शांति भंग करने और परीक्षा में बाधा डालने का प्रयास हुआ जिसकी जांच की जा रही है। प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ऐरवाकटरा की प्रधानाचार्य पायल जैन को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया है। वहीं वाह्य व्यवस्थापक की जिम्मेदारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भटौली के सहायक अध्यापक रज्जन प्रसाद को सौंपी गई।

नकल पर सख्ती के बावजूद हंगामा क्यों?

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में बोर्ड परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए प्रशासन सख्ती बरत रहा है लेकिन इस तरह के मामले दर्शाते हैं कि राजनीतिक और स्थानीय दबाव के चलते नकल माफिया सक्रिय हैं। इस घटना ने एक बार फिर से परीक्षा प्रणाली में गड़बड़ियों और प्रशासनिक सख्ती के बीच संघर्ष को उजागर कर दिया है।

Tags: Devesh ShakyaUttar Pradesh
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

School Vehicles: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त,बिना परमिट-फिटनेस वाले वाहनों पर कार्रवाई तेज

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

School Vehicles: गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल खुलते ही परिवहन विभाग ने स्कूली वाहनों के खिलाफ विशेष जांच अभियान...

CM Yogi Statement: अदिति यादव मामले में CM योगी के साथ खड़े दिखे रवि किशन,कहा ‘बेटियों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए”

Dekho UP Campaign: मुंबई में रोड शो करने की तैयारी में योगी सरकार,’देखो यूपी अभियान’ को मिलेगा नया विस्तार

by Sadaf Farooqui
जुलाई 2, 2026

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य के पर्यटन और निवेश को नई गति देने के लिए 'देखो यूपी अभियान' का विस्तार करने...

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

UP सरकार की नई नियमावली: दिव्यांग छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन पर मिलेगी ई-ट्राइसाइकिल, जानें पात्रता और नियम

by Sadaf Farooqui
जुलाई 1, 2026

UP Government: उत्तर प्रदेश सरकार ने स्कूल और प्रशिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाली दिव्यांग छात्राओं के लिए ई-ट्राइसाइकिल वितरण की...

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

यूपी में 1 से 15 जुलाई तक चलेगा ‘मिशन सेफ फ्यूचर’, नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर होगी सख्त कार्रवाई

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

Mission Safe Future UP: उत्तर प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग 1 से...

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

योगी सरकार ने बदले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम, नए सत्र से लागू होगा फैसला

by Sadaf Farooqui
जून 30, 2026

UP Polytechnic Renaming: उत्तर प्रदेश सरकार ने नए शैक्षणिक सत्र से पहले दो राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थानों के नाम बदलने का...

Next Post
Prayagraj cleanliness after Maha Kumbh

MahaKumbh 2025 ख़त्म, प्रयागराज मे जाम से राहत, सफाई अभियान तेज़,अब सफाई और जल निकासी पर ज़ोर

India vs Australia Champions Trophy semi-final

New Zealand पर India की जीत ने आसान की ICC की मुश्किलें, दिया Pakistan को एक अहम Match की मेज़बानी का मौका

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist