Monday, November 16, 2026 10:26 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » राज्य » उत्तर प्रदेश » Uttar Pradesh: गंगा में डॉल्फिन की वापसी, उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा ठिकाना

Uttar Pradesh: गंगा में डॉल्फिन की वापसी, उत्तर प्रदेश बना सबसे बड़ा ठिकाना

भारत में पहली बार हुए इस सर्वेक्षण में 6,327 गंगा नदी डॉल्फिन और 3 सिंधु नदी डॉल्फिन की मौजूदगी का पता चला। उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा डॉल्फिन पाई गईं। यह सर्वेक्षण डॉल्फिन के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।

by Ahmed Naseem
06/03/2025

Uttar Pradesh: सोमवार को जारी एक सरकारी रिपोर्ट में यह सामने आया कि भारत की नदियों में डॉल्फिन की कुल संख्या 6,327 है। यह सर्वेक्षण गंगा, ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी प्रणालियों में किया गया। खास बात यह है कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 2,397 डॉल्फिन पाई गई हैं।

‘प्रोजेक्ट डॉल्फिन’ के तहत पहली बार आठ राज्यों, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, असम और पंजाब में इन डॉल्फिनों की गिनती की गई। यह सर्वेक्षण इस अनूठी प्रजाति की सुरक्षा और संरक्षण के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा डॉल्फिन

रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में डॉल्फिनों की संख्या सबसे अधिक 2,397 दर्ज की गई है। इसके बाद बिहार में 2,220, पश्चिम बंगाल में 815, असम में 635, झारखंड में 162, राजस्थान और मध्य प्रदेश में 95 जबकि पंजाब में केवल 3 डॉल्फिन पाई गईं।गंगा नदी डॉल्फिन भारत, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान की गंगा-ब्रह्मपुत्र-मेघना नदी प्रणाली और उसकी सहायक नदियों में पाई जाती है। वहीं, सिंधु नदी डॉल्फिन की एक छोटी आबादी भारत में सिंधु नदी प्रणाली में मौजूद है।

RELATED NEWS

No Content Available

दुनिया का सबसे बड़ा मीठे पानी का सर्वेक्षण

‘भारत में नदी डॉल्फिन की आबादी की स्थिति’ नामक रिपोर्ट के अनुसार, यह दुनिया का सबसे बड़ा मीठे पानी का सर्वेक्षण है। इसमें गंगा और ब्रह्मपुत्र में गंगा नदी डॉल्फिन की पूरी श्रृंखला और व्यास नदी में सिंधु नदी डॉल्फिन की गिनती की गई।रिपोर्ट बताती है कि इस सर्वे में अनुमानित 6,327 गंगा नदी डॉल्फिन (रेंज: 5,977-6,688) और तीन सिंधु नदी डॉल्फिन पाई गईं। निष्कर्ष बताते हैं कि डॉल्फिन उन्हीं क्षेत्रों में पनपती हैं, जहां पानी की गहराई पर्याप्त होती है और मानवीय हस्तक्षेप कम होता है।

प्रोजेक्ट डॉल्फिन की शुरुआत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2020 को डॉल्फिन और अन्य जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण के लिए ‘प्रोजेक्ट डॉल्फिन’ की घोषणा की थी। इस परियोजना का मकसद नदी डॉल्फिन के अस्तित्व को सुरक्षित रखना और उनके प्राकृतिक आवास की रक्षा करना है।

ये भी पढ़ें:-U.P Board Exam: परीक्षा केंद्र पर शराब के नशे में पहुंचे स्टेटिक मजिस्ट्रेट, एसडीएम ने मौके पर लिया एक्शन

2021 से 2023 तक किया गया सर्वेक्षण

इस सर्वेक्षण को 2021 से 2023 के बीच अंजाम दिया गया। इसमें 8,000 किलोमीटर से अधिक क्षेत्र को कवर किया गया, जिसमें गंगा, ब्रह्मपुत्र, व्यास और उनकी सहायक नदियां शामिल थीं। इस दौरान 58 नदियों का अध्ययन किया गया, जिनमें से 28 नदियों का सर्वे नौकाओं के जरिए और 30 का सड़क मार्ग से किया गया।

Related Posts

No Content Available
Next Post
General knowledge: भारत बना मेडिकल शिक्षा का हब, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों का रिकॉर्ड बनाया

General knowledge: भारत बना मेडिकल शिक्षा का हब, सबसे ज्यादा मेडिकल कॉलेजों का रिकॉर्ड बनाया

General knowledge: क्या मोबाइल फोन रेडिएशन से हो सकती है मौत? WHO की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

General knowledge: क्या मोबाइल फोन रेडिएशन से हो सकती है मौत? WHO की रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Indore News: स्पोर्ट्स क्लब में कार्डियक अरेस्ट से डॉक्टर की मौत, शोक में डूबा इंदौर

Indore News: स्पोर्ट्स क्लब में कार्डियक अरेस्ट से डॉक्टर की मौत, शोक में डूबा इंदौर

POPULAR POST

Auto Launch : भारत में कब एंट्री करेगा BYD का लग्जरी ब्रांड Denza, D9 और Z9 GT की कीमत से कब उठेगा पर्दा

Auto Launch : भारत में कब एंट्री करेगा BYD का लग्जरी ब्रांड Denza, D9 और Z9 GT की कीमत से कब उठेगा पर्दा

November 14, 2026
Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

Flight Scare :न्यूजीलैंड में बाल-बाल बचे शुभमन गिल और केएल राहुल, लैंडिंग से पहले विमान को क्यों वापस लौटाना पड़ा?

November 12, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Mainpuri Electric Shock Death

UP News : 10 साल के मासूम की करंट से मौत, किस विवाद में पेट्रोल पंप मालिक पर लगाए गंभीर आरोप

November 12, 2026
Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

Haldwani Chhath Puja 2026: हल्द्वानी में छठ महापर्व की तैयारियां तेज, 13 नवंबर से शुरू होंगे चार दिवसीय कार्यक्रम

November 11, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026

LATEST

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

Vande Bharat Penalty: परिजनों को ट्रेन के अंदर छोड़ना पड़ गया भरी, समय से ना उतरने पर परिवार को देना पड़ा भारी जुर्माना

November 16, 2026
Shahdara News

Delhi House Collapse: दिल्ली के शाहदरा में दो मंजिला मकान ढहा, 2 की मौत; मलबे में दबे लोगों का रेस्क्यू जारी

November 16, 2026
8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

8वें अंतरराष्ट्रीय एचकेएल सम्मेलन में शुक्राना ग्रैटिट्यूड फाउंडेशन की ओर से कृतज्ञता, करुणा और वैश्विक एकता का संदेश

November 16, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

IPL 2027: SRH को बड़ा झटका, ट्रैविस हेड वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते अगले सीजन से हो सकते हैं बाहर

November 16, 2026
UP Scooty Yojana

UP Scooty Yojana: यूपी की 50 हजार मेधावी बेटियों को मिलेगी गुलाबी स्कूटी, 15 दिसंबर से बांटने की तैयारी

November 16, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India