Wednesday, November 12, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

गाय के दूध से 3 गुना ज्यादा पौष्टिक है कॉकरोच का दूध! वैज्ञानिकों ने किया हैरान कर देने वाला खुसाला

यह सुनने में अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने पाया है कि विशेष रूप से डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा प्रजाति के कॉकरोच का दूध गाय के दूध से तीन गुना अधिक पौष्टिक हो सकता है।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 8, 2025
in Latest News
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

cockroach : सुपरफूड” शब्द आमतौर पर फिटनेस और वेलनेस सर्किल में इस्तेमाल किया जाता है, खासकर उन खाद्य पदार्थों के लिए जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जैसे गहरे हरे पत्तेदार सब्जियां, बेरीज और नट्स। ये खाद्य पदार्थ अपनी उच्च पोषण सामग्री के कारण बैलेंस डाइट में फायदेमंद माने जाते हैं। हालांकि, हाल की स्टडीज में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है, जिसमें यह बताया गया है कि कॉकरोच का दूध भी एक सुपरफूड माना जा सकता है।

गाय के दूध से 3 गुना ज्यादा पौष्टिक है कॉकरोच का दूध

यह सुनने में अजीब जरूर लग सकता है, लेकिन वैज्ञानिकों ने पाया है कि विशेष रूप से डिप्लोप्टेरा पंक्टाटा प्रजाति के कॉकरोच का दूध गाय के दूध से तीन गुना अधिक पौष्टिक हो सकता है। इस खोज ने न्यूट्रिशनिस्ट्स में दिलचस्पी बढ़ा दी है, क्योंकि उनका मानना है कि कॉकरोच का दूध सेहत के कई लाभ प्रदान कर सकता है। रिसर्चर का कहना है कि इसमें प्रोटीन, फैट और शुगर की भरपूर मात्रा होती है, जिससे यह पृथ्वी पर सबसे पौष्टिक पदार्थों में से एक बन जाता है।

RELATED POSTS

Cow Love

Viral: प्यार की मिसाल बनी गाय,गाय और लड़की के अनोखे रिश्ते ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

January 7, 2025

Cow Slaughter: गोहत्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुस्लिम जज ने की ये मांग, कहा- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे केंद्र सरकार

March 5, 2023

वैज्ञानिकों ने किया हैरान कर देने वाला खुसाला

यह दूध कॉकरोच की इस प्रजाति से प्राप्त होता है, जो अपने बच्चों को खिलाने के लिए इसे बनाती है। 2016 में जर्नल ऑफ द इंटरनेशनल यूनियन ऑफ क्रिस्टलोग्राफी में प्रकाशित एक स्टडी में इस दूध जैसे तरल पदार्थ का विश्लेषण किया गया था। रिसर्चर ने पाया कि इस दूध में भैंस के दूध से तीन गुना अधिक कैलोरी होती है, जो पहले सबसे कैलोरी युक्त स्तनधारी दूध माना जाता था। इसके साथ ही इसमें प्रोटीन, अमीनो एसिड और हेल्दी शुगर होते हैं, जो कोशिकाओं की वृद्धि और मरम्मत में मदद करते हैं। हालांकि, इंडिपेंडेंट के अनुसार, कॉकरोच का दूध अभी तक मानव उपभोग के लिए उपलब्ध नहीं है, और इसका उत्पादन एक बड़ी चुनौती बना हुआ है।

Tags: cockroachCockroach milkcow
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

Cow Love

Viral: प्यार की मिसाल बनी गाय,गाय और लड़की के अनोखे रिश्ते ने इंटरनेट पर मचाया धमाल

by Ahmed Naseem
January 7, 2025

Viral news: गाय हमारी माता है यह कहावत अक्सर सुनने को मिलती है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक...

Cow Slaughter: गोहत्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुस्लिम जज ने की ये मांग, कहा- गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करे केंद्र सरकार

by Muskaan Rajput
March 5, 2023

गाय को भारतीय समाज में गौ माता कहा जाता है. शास्त्रों के अनुसार जब भगवान ब्रह्मा ने ब्रह्मांड की रचना...

Next Post
MP

MP conversion Act: धर्मांतरण करवाने वालों को फांसी की सजा... मुख्यमंत्री मोहन यादव का बड़ा ऐलान

Women Safety: हर महिला को अपने फ़ोन में रखनी चाहिए ये ऐप,सुरक्षा का नया हाईटेक तरीक़ा

Women Safety: हर महिला को अपने फ़ोन में रखनी चाहिए ये ऐप,सुरक्षा का नया हाईटेक तरीक़ा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version