Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां शादी के अगले ही दिन नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है। शादी की खुशियां चंद घंटों में ही गम में बदल गईं। 7 मार्च को शादी हुई और दुल्हन ससुराल पहुंची। लेकिन सुहागरात के बाद अगली सुबह दूल्हा और दुल्हन दोनों मृत पाए गए।
सुहागरात पर हुई दर्दनाक घटना
7 मार्च को धूमधाम से शादी हुई थी और 8 मार्च (Ayodhya News) को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची थी। परिवार में खुशी का माहौल था, घर सजाया गया था और प्रीतिभोज की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन सुबह जब 7 बजे तक दूल्हा-दुल्हन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा गया तो जो नजारा सामने आया उसे देखकर सभी के होश उड़ गए।
यह भी पढ़े: Kabul attack: तालिबान-ISIS की जंग की वजह बनी पोर्न स्टार! काबुल में बड़े हमले की धमकी
दूल्हा फांसी पर लटका, दुल्हन बिस्तर पर मृत
परिजनों ने देखा कि दूल्हा प्रदीप छत के हुक से लटका हुआ था जबकि दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन के घर में भी मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।
हर एंगल से हो रही जांच
पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है इसका खुलासा जल्द किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि शादी के बाद इतनी बड़ी त्रासदी कैसे हो गई।