Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

अयोध्या में सुहागरात पर दूल्हा-दुल्हन की संदिग्ध मौत, मातम में बदली परिवार की खुशियां

उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां शादी के अगले ही दिन नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

by Akhand Pratap Singh
March 9, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Ayodhya News
Share on FacebookShare on Twitter

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां शादी के अगले ही दिन नवविवाहित दंपती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है वहीं इलाके में भी शोक का माहौल है। शादी की खुशियां चंद घंटों में ही गम में बदल गईं। 7 मार्च को शादी हुई और दुल्हन ससुराल पहुंची। लेकिन सुहागरात के बाद अगली सुबह दूल्हा और दुल्हन दोनों मृत पाए गए।

सुहागरात पर हुई दर्दनाक घटना

7 मार्च को धूमधाम से शादी हुई थी और 8 मार्च (Ayodhya News) को दुल्हन अपने ससुराल पहुंची थी। परिवार में खुशी का माहौल था, घर सजाया गया था और प्रीतिभोज की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन सुबह जब 7 बजे तक दूल्हा-दुल्हन के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। दरवाजा तोड़ा गया तो जो नजारा सामने आया उसे देखकर सभी के होश उड़ गए।

RELATED NEWS

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

June 26, 2026
Ram Mandir Donation Case

Ram Mandir Donation प्रकरण में नया मोड़, सूचना लीक करने वाले की पहचान का दावा, क्या उसपर ही कार्रवाई की है तैयारी

June 24, 2026

यह भी पढ़े: Kabul attack: तालिबान-ISIS की जंग की वजह बनी पोर्न स्टार! काबुल में बड़े हमले की धमकी

दूल्हा फांसी पर लटका, दुल्हन बिस्तर पर मृत

परिजनों ने देखा कि दूल्हा प्रदीप छत के हुक से लटका हुआ था जबकि दुल्हन बिस्तर पर मृत पड़ी थी। यह देख परिवार में कोहराम मच गया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही दुल्हन के घर में भी मातम छा गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

हर एंगल से हो रही जांच

पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है इसका खुलासा जल्द किया जाएगा। समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद भी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। इस घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि शादी के बाद इतनी बड़ी त्रासदी कैसे हो गई।

Tags: Ayodhya News
Share197Tweet123Share49

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Ram Mandir Donation Theft Case

Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में FIR दर्ज, SIT रिपोर्ट के बाद आठ से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई

by SYED BUSHRA
June 26, 2026

Ram Mandir Chadawa Chori Case: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे और दान राशि में कथित गड़बड़ी के मामले में...

Ram Mandir Donation Case

Ram Mandir Donation प्रकरण में नया मोड़, सूचना लीक करने वाले की पहचान का दावा, क्या उसपर ही कार्रवाई की है तैयारी

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Ram Mandir Donation Case: अयोध्या में राम मंदिर की दानराशि से जुड़े कथित गड़बड़ी मामले में एक नया मोड़ सामने...

Ram Mandir Silver Donation Controversy

Ram Mandir Donation: राम मंदिर चंदे का नया विवाद, दान की गई 200 किलो चांदी पर उठे सवाल, सिंधी समाज ने मांगा हिसाब

by SYED BUSHRA
June 24, 2026

Ram Mandir Donation Controversy: अयोध्या में बने राम मंदिर के लिए दिए गए दान को लेकर एक नया विवाद सामने...

अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने क्यों दिया इस्तीफा क्या है योगी कनेक्शन, राजनीतिक हलकों में बहस तेज

अयोध्या के जीएसटी डिप्टी कमिश्नर ने क्यों दिया इस्तीफा क्या है योगी कनेक्शन, राजनीतिक हलकों में बहस तेज

by SYED BUSHRA
January 28, 2026

Decision of Faith and Self-Respect:अयोध्या में तैनात राज्यकर विभाग के संभागीय उप आयुक्त (जीएसटी डिप्टी कमिश्नर) प्रशांत कुमार सिंह ने...

Ayodhya Suicide Case: अयोध्या में बैंक मैनेजर ने क्यों की आत्महत्या, पत्नी को लोकेशन भेज सरयू नदी में लगादी छलांग पुलिस  जांच में जुटी

Ayodhya Suicide Case: अयोध्या में बैंक मैनेजर ने क्यों की आत्महत्या, पत्नी को लोकेशन भेज सरयू नदी में लगादी छलांग पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
January 3, 2026

Ayodhya Suicide Case: उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में शुक्रवार सुबह एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने...

Next Post
IND vs NZ Final : टॉस हारकर रोहित शर्मा ने अश्विन की पूरी की मुराद, अब कीवी बैटर्स को टीम इंडिया के ‘न्यू कुलचा’ करा रहे ’नागिन डांस’

IND vs NZ Final : टॉस हारकर रोहित शर्मा ने अश्विन की पूरी की मुराद, अब कीवी बैटर्स को टीम इंडिया के ‘न्यू कुलचा’ करा रहे ’नागिन डांस’

Agra News : शिक्षक के पेशे को किया कलंकित, टॉयलेट में छुपा कर रहा था यह काम, पुलिस देख रह गई दंग,

Agra News : शिक्षक के पेशे को किया कलंकित, टॉयलेट में छुपा कर रहा था यह काम, पुलिस देख रह गई दंग,

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist