Tuesday, November 11, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Weekly horoscope : साप्ताहिक राशिफल 10 मार्च से 16 मार्च तक, जानें इस सप्ताह क्या कहती है आपकी किस्मत ?

Weekly horoscope : 10 मार्च से 16 मार्च तक सभी राशियों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है, इस हफ्ते में होली भी है, तो ऐसे में...

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
March 10, 2025
in Latest News, धर्म
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Weekly horoscope from March 10 to March 16 : 10 मार्च से 16 मार्च तक सभी राशियों में काफी बदलाव देखने को मिलेगा. बताया जा रहा है, इस हफ्ते में होली भी है, तो ऐसे में कई राशियों के लिए यह हफ्ता मुश्किलों से भरा हो सकता है, तो किसी राशि को सफलता मिल सकती है. तो ऐसे में आइए जानते है, कि राशिफल लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य और कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति कैसी रहेगी. साथ ही इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

मेष राशि

इस सप्ताह चल रही समस्याओं का समाधान प्राप्त हो सकता है। प्रेम-संबंधों से जुड़े पहलुओं में आपको सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापारी वर्ग के जातकों को अपने व्यापार से अच्छी मात्रा में लाभ की प्राप्ति हो सकती है। यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। स्वास्थ्य को लेकर छोटी-मोटी तकलीफ बनी रह सकती है। अचानक धन लाभ की स्थितियां सामने आ सकती हैं।

RELATED POSTS

weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून 2025: मेष, तुला और धनु को अचानक होगा धनलाभ, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

June 2, 2025

साप्ताहिक राशिफल 19 मई से 25 मई 2025: इन 5 राशियों के लिए ये सप्ताह रहेगा बेहद शुभ, जबरदस्त धन लाभ के आसार

May 19, 2025

वृषभ राशि 

यह सप्ताह आपको चल रही उलझनों में कमी होती नज़र आएगी। रुके तथा अटके कार्यों को गति प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक बना रहेगा, कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। विदेश यात्रा की योजना बन सकती है। संतान के साथ बढ़िया समय व्यतीत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों में राहत महसूस कर सकते हैं। व्यावसायिक धन लाभ की प्राप्ति के अच्छे आसार बन सकते हैं।

मिथुन राशि 

इस सप्ताह नौकरीपेशा वर्ग के जातकों को कार्यस्थल तथा निजी जीवन में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। प्रेम-संबंधों को लेकर स्थितियां अच्छी हो सकती हैं तथा जातकों के चल रहे इन रिश्तों को विवाह की मंजूरी मिल सकती है। धन लाभ की प्राप्ति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संतान की तरफ से कोई अच्छा समाचार मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को अपने कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिलेगी।

कर्क राशि

इस सप्ताह किसी पुरानी चली आ रही समस्या में राहत मिल सकती है। किसी भी प्रकार के जमीन-जायदाद तथा मकान से संबंधित कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी। माता से लाभ तथा सुखों की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आप अपने सज-सज्जा के ऊपर अधिक व्यय कर सकते हैं तथा घर के लिए किसी प्रकार के सामान की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है।

सिंह राशि

इस सप्ताह आप ऊर्जावान महसूस करेंगे तथा अपने पराक्रम के सहारे सभी कार्यों को पूर्ण करेंगे। आपके अटके हुए धन के मिलने के आसार नजर आ सकते हैं। भाई-बहनों का भरपूर सहयोग इस हफ्ते आपको प्राप्त होगा। जो जातक नौकरी के लिए प्रयासरत हैं, उन्हें अच्छी नौकरी मिल सकती है। सुखों में वृद्धि होगी तथा अपने रहन-सहन पर ज्यादा ध्यान देंगे।

कन्या राशि 

इस सप्ताह धन लाभ के लिहाज से यह हफ्ता बहुत अच्छा व्यतीत होगा। कई कार्यों के द्वारा आपको धन प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए ये हफ्ता बहुत अच्छा जा सकता है। व्यापारिक लोगों को लाभ मिल सकता है तथा अपने व्यापार में नए कार्य सम्मिलित कर सकते हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों को कुछ परेशानियाँ मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में वृद्धि के अच्छे योग हैं।

तुला राशि

इस सप्ताह के उत्तरार्ध में नौकरी तथा व्यापार से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुरानी चल रही कोई बीमारी ठीक होती नज़र आएगी। इस हफ्ते आप अपने लिए कुछ कपड़े तथा इलेक्ट्रॉनिक आइटम की खरीदारी पर खर्च कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में एक-दूसरे के प्रति प्रेम भाव में वृद्धि हो सकती है। आपके बैंक बैलेंस में बढ़ोत्तरी के अच्छे अवसर बन सकते हैं।

वृश्चिक राशि

इस सप्ताह धन की स्थिति अच्छी बन सकती है। इस हफ्ते यात्राओं की अधिकता बनी रह सकती है। नए लोगों से संपर्क हो सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। अपने लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। व्यापारिक तथा नौकरी वर्ग के जातकों के लिए यह हफ्ता अच्छा साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं। हफ्ते के मध्य से आप अपने आप में एक नई अनुभूति को महसूस करेंगे।

धनु राशि

इस सप्ताह आपके मान-सम्मान में बढ़ोत्तरी हो सकती है। भाग्य के सहयोग के चलते आपके कार्य पूर्ण होते रहेंगे। नौकरी तथा व्यापार की तलाश में भटक रहे जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। व्यापार से संबंधित लोगों को धन लाभ की प्राप्ति के योग हैं। पढ़ाई कर रहे जातकों को अच्छे समाचार प्राप्त हो सकते हैं। मकान से संबंधित कार्यों में सफलता मिल सकती है।

मकर राशि

यह सप्ताह नौकरी वर्ग के जातकों के लिए अच्छा व्यतीत रहने वाला हो सकता है। आय के नए स्रोत उभर कर सामने आ सकते हैं। धार्मिक कार्य तथा तंत्र-मंत्र में झुकाव बढ़ सकता है। नए लोगों के साथ संपर्क बढ़ सकते हैं जो लाभदायक रहेंगे। संतान के प्रति प्रेम बढ़ सकता है तथा उनके द्वारा सहयोग मिल सकता है। नसों से संबंधित किसी बीमारी से परेशान रह सकते हैं। सुख-सुविधाओं की चीजों पर खर्च कर सकते हैं।

कुंभ राशि

इस सप्ताह आपका भाग्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करने वाला रहेगा। नौकरी कर रहे जातकों को लाभ की प्राप्ति हो सकती है तथा कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ्य गड़बड़ सकता है। घर की साज-सज्जा के लिए कुछ खरीदारी कर सकते हैं। भाइयों के साथ मनमुटाव उभर सकता है। पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए हफ्ता अच्छा व्यतीत होगा।

मीन राशि

यह सप्ताह पढ़ाई कर रहे जातकों के लिए राहत देने वाला बना रह सकता है। पुराने किए गए निवेशों से अच्छा लाभ प्राप्त हो सकता है। पुरानी चल रही किसी बीमारी में राहत मिल सकती है। हफ्ते के मध्य भाग से आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं तथा एक नई सोच के साथ सभी कार्यों में आगे बढ़ सकते हैं। पुरानी चल रही सभी प्रकार की समस्याओं का समाधान होने लगेगा

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है. news1india इन मान्यताओं की पुष्टि नहीं करता है. यहां पर दी गई किसी भी प्रकार की जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह अवश्य ले लें.

 

 

 

 

 

 

 

Tags: : weekly horoscopeaaj ka rashifal
Share196Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

weekly horoscope

साप्ताहिक राशिफल 2 जून से 8 जून 2025: मेष, तुला और धनु को अचानक होगा धनलाभ, इन राशियों को सतर्क रहने की जरूरत

by Manish Pandey
June 2, 2025

Saptahik Rashifal 2 to 8 june 2025: इस सप्ताह मेष, वृष और तुला राशि के जातकों के पारिवारिक संबंधों में...

साप्ताहिक राशिफल 19 मई से 25 मई 2025: इन 5 राशियों के लिए ये सप्ताह रहेगा बेहद शुभ, जबरदस्त धन लाभ के आसार

by Manish Pandey
May 19, 2025

weekly horoscope 19 may to 25 may 2025: कर्क और मकर राशि के जातकों के लिए ये सप्ताह बेहद अनुकूल...

Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल  31 मार्च से 06 अप्रैल 2025 तक, जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी आपकी स्थिति

Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 31 मार्च से 06 अप्रैल 2025 तक, जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी आपकी स्थिति

by Kirtika Tyagi
March 30, 2025

Weekly Horoscope : लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए इस सप्ताह आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य...

Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 24 मार्च से 30 मार्च 2025 तक, जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी आपकी  स्थिति

Weekly Horoscope : साप्ताहिक राशिफल 24 मार्च से 30 मार्च 2025 तक, जानें इस सप्ताह कैसी रहेगी आपकी स्थिति

by Kirtika Tyagi
March 23, 2025

Weekly horoscope from March 24 to March 30 : 24 मार्च से 30 मार्च तक सभी राशियों में काफी बदलाव...

Rashifal : शनि बदलेंगे चाल कोई होगा कंगाल कोई बनेगा माला माल, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

Rashifal : शनि बदलेंगे चाल कोई होगा कंगाल कोई बनेगा माला माल, जानें क्या कहता है आपका राशिफल

by Kirtika Tyagi
March 22, 2025

Rashifal : ज्योतिष मे शनि को काल के रूप मे जाना जाता है। शनि सभी ग्रहों मे सबसे धीमे चलने...

Next Post
Health Tips: गैस, बदहजमी ,पेट में जलन से हैं परेशान? तो किचन में पाए जाने वाली यह चीज मिनटों में करती कमाल

Health Tips: गैस, बदहजमी ,पेट में जलन से हैं परेशान? तो किचन में पाए जाने वाली यह चीज मिनटों में करती कमाल

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्य सचिव ने जताई थी नाराजगी

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्य सचिव ने जताई थी नाराजगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version