रविवार, सितम्बर 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Noida News: नोएडा एयरपोर्ट क्षेत्र में अवैध निर्माण पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई,मुख्य सचिव ने जताई थी नाराजगी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण में अधिग्रहण की जाने वाली जमीन पर अवैध निर्माण रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। 14 गांवों में निर्माण सामग्री की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है।

by Ahmed Naseem
मार्च 10, 2025
in नोएडा
Share on FacebookShare on Twitter

Noida News: ग्रेटर नोएडा में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के तीसरे चरण में अधिग्रहण की जाने वाली जमीन पर अवैध निर्माण तेजी से हो रहा था। इसे रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस ने मिलकर कड़ा कदम उठाया है। जेवर के 14 गांवों में निर्माण सामग्री की सप्लाई पर रोक लगा दी गई है और कई वाहनों को सीज किया गया है।

अवैध निर्माण रोकने के लिए प्रशासन की सख्ती

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 14 गांवों की 2033 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। इस दौरान कुछ लोगों ने मुआवजे की राशि बढ़वाने के लिए अवैध निर्माण करना शुरू कर दिया था। प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया और इन गांवों में निर्माण सामग्री की सप्लाई पर पूरी तरह से रोक लगा दी। रविवार को तहसील प्रशासन और पुलिस ने कई जगहों पर छापा मारकर 15 ट्रैक्टर जब्त किए, जो निर्माण सामग्री लेकर जा रहे थे।

RELATED NEWS

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action: हादसे के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 17 इमारतें ध्वस्त, हर PG-हॉस्टल की होगी जांच

सितम्बर 9, 2026
Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

अगस्त 31, 2026

मजदूरों और ठेकेदारों पर भी होगी कार्रवाई

प्रशासन ने सख्त निर्देश दिए हैं कि अगर कोई व्यक्ति अवैध रूप से निर्माण करता हुआ पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ठेकेदारों और मजदूरों पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने साफ कहा है कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि मुआवजे में अनावश्यक बढ़ोतरी को रोका जा सके और राज्य सरकार को वित्तीय नुकसान से बचाया जा सके।

भूमाफियाओं की होगी जांच, गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई

प्रशासन ने इस बात पर भी जोर दिया है कि इन गांवों में हो रहे अवैध निर्माणों की फंडिंग कहां से हो रही है, इसकी गहराई से जांच की जाएगी। अगर इसमें भूमाफियाओं की संलिप्तता पाई गई तो उन्हें गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा, जो लोग जानबूझकर मिट्टी और दोयम दर्जे की ईंटों से घर बनाकर मुआवजा बढ़वाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य सचिव ने जताई नाराजगी

हाल ही में, मुख्य सचिव ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का दौरा किया था और आसपास हो रहे अवैध निर्माण पर नाराजगी जताई थी। उन्होंने यमुना अथॉरिटी और प्रशासन को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके बाद प्रशासन ने अवैध निर्माणों को रोकने के लिए समन्वय बनाकर काम शुरू कर दिया।

ईंट, बालू, रोड़ी और अन्य सामग्री पर प्रतिबंध

अवैध निर्माणों को रोकने के लिए प्रशासन ने ईंट, बालू, रोड़ी, डस्ट और सरिया जैसी सभी निर्माण सामग्रियों की सप्लाई पर तत्काल रोक लगा दी है। पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि जो भी वाहन इन गांवों में निर्माण सामग्री लेकर जाता हुआ पकड़ा जाए, उसे तुरंत सीज कर लिया जाए।

ये भी पढ़ें:-Health Tips: गैस, बदहजमी ,पेट में जलन से हैं परेशान? तो किचन में पाए जाने वाली यह चीज मिनटों में करती कमाल

किन गांवों में हो रही है कार्रवाई?

जेवर क्षेत्र के 14 गांव – थोरा, नीमका, ख्वाजपुर, रामनेर, किशोरपुर, बनवारीवास, पारोही, सिवारा, जेवर बांगर, साबौता, चौरोली, दयानतपुर, बंकापुर और रोही में प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई चल रही है। यहां के सभी संदिग्ध निर्माणों की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं और पैसा कहां से आ रहा ह

Tags: illegal constructionNoida airport landpolice action
Share196Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action

Delhi Bulldozer Action: हादसे के बाद अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, 17 इमारतें ध्वस्त, हर PG-हॉस्टल की होगी जांच

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Delhi Illegal Construction Bulldozer Action:सत्य निकेतन में इमारत गिरने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने अवैध निर्माण के खिलाफ...

Lucknow Police Sub Inspector

Lucknow News: लखनऊ में नशे में दरोगा की दबंगई, टिफिन संचालक से मारपीट और कार में तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

by SYED BUSHRA
अगस्त 31, 2026

Lucknow Police Sub Inspector:लखनऊ में शराब के नशे में एक दरोगा पर टिफिन संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और कार में...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Supreme Court on Protest Rights

Fundamental Right: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, किसने बोला शांतिपूर्ण विरोध मौलिक अधिकार

by SYED BUSHRA
जुलाई 27, 2026

Fundamental Right: प्रदर्शनकारियों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी की है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा...

Bariyawan illegal construction action

Illegal Construction: कहां के तालाब की जमीन हुई अतिक्रमण से मुक्त, किसके निर्देश पर चला बुलडोजर, कई परिवारों ने खुद ढहाए मकान

by SYED BUSHRA
नवम्बर 28, 2025

Demolition in Bariyawan Akberpur : अकबरपुर तहसील क्षेत्र के बरियावन गांव में तालाब की जमीन पर खड़े किए गए अवैध...

Next Post
‘गुरु’ कानपुर में ‘रंगबाजी’ का मौसम शुरू, जनिए यहां होरियारे फुर्सत से क्यों मनाते हैं होली

‘गुरु’ कानपुर में ‘रंगबाजी’ का मौसम शुरू, जनिए यहां होरियारे फुर्सत से क्यों मनाते हैं होली

Aamir Khan Film Festival

12 दिन 22 फिल्मों का धमाका, 2025 का सबसे बड़ा फिल्म फेस्टिवल , जानें आमिर खान के लिए क्यों हैं खास ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In