शनिवार, अक्टूबर 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2
🔍

संभल में बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव की सरेराह हत्या, जहरीला इंजेक्शन लगाकर उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलफाम सिंह यादव की सरेराह जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई।

by Akhand Pratap Singh
मार्च 11, 2025
in Breaking, उत्तर प्रदेश
Sambhal News

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता गुलफाम सिंह यादव की सरेराह जहरीला इंजेक्शन लगाकर हत्या कर दी गई। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (एसपी) कृष्ण विश्नोई मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

कैसे हुई वारदात?

RELATED NEWS

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

दिसम्बर 20, 2025
UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

अक्टूबर 4, 2025

यह सनसनीखेज मामला संभल जनपद के गुन्नौर तहसील के जुनाबई थाना क्षेत्र के दबथरा गांव का है। बताया जा रहा है कि सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे बीजेपी नेता गुलफाम सिंह यादव किसी जरूरी काम से गांव के पास से गुजर रहे थे। तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अचानक उनके पास आकर उन्हें जहरीला इंजेक्शन लगा दिया और मौके से फरार हो गए।

इलाज से पहले हुई मौत

इंजेक्शन लगते ही बीजेपी नेता की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए अलीगढ़ के अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन उनका शव गांव वापस ले आए। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कृष्ण विश्नोई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अब इस हत्याकांड की गहराई से जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

यह भी पढ़े: भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

मुलायम सिंह यादव के खिलाफ लड़ा था चुनाव

गुलफाम सिंह यादव बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे और पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके थे। साल 2004 में उन्होंने गुन्नौर विधानसभा सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (Sambhal News) के कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव के खिलाफ उपचुनाव लड़ा था। बीजेपी नेता की इस संदिग्ध हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता घटना की निष्पक्ष जांच और जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस पूरे मामले की बारीकी से छानबीन कर रही है और जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का दावा कर रही है।

Tags: sambhal news

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Sambhal road accident news today

Sambhal: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से हुआ दर्दनाक हादसा,एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मातम

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 20, 2025

Sambhal Road Accident :उत्तर प्रदेश के संभल जिले से एक बेहद दुखद और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई...

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

UP News: बेडरूम में रात को बिगड़ी बात, फिर कुछ इस तरह से पत्नी ने पति का काट डाला प्राईवेट पार्ट

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के गुन्नौर...

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

काम नहीं आई मुस्लिम पक्ष की दलील, संभल की मस्जिद के ध्वस्तीकरण पर हाईकोर्ट का रोक लगाने से इनकार

by Vinod
अक्टूबर 4, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल स्थित सरकारी जमीन पर बनी मस्जिद व मैरिज हाल के ध्वस्तीकरण पर इलाहाबाद...

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

पति ने पत्नी के प्रेमी को दी खौफनाक मौत, प्लास से निकले दांत फिर शरीर पर किए 500 वार और काटा प्राइवेट पार्ट

by Vinod
अगस्त 10, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल में एक जघन्य हत्याकांड सामने आया है। यहां अवैध संबंधों के चलते आधी...

Sambhal News

इंस्टाग्राम पर अश्लीलता और गालियों का लगा रहे थे तड़का, महक-परी पर संभल पुलिस की ने कसा शिकंजा 

by Gulshan
जुलाई 15, 2025

Sambhal News :  उत्तर प्रदेश के संभल जिले में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर महक और परी एक बार फिर...

Next Post
UP Weather On Holi

UP Weather On Holi: होली के जश्न में खलल डाल सकती है बारिश, कई राज्यों में गरज-चमक के साथ होगी बरसात

Rudraksha benefits : रुद्राक्ष के चमत्कारी गुण जान हो जाएंगे हैरान इसे धारण करने से किन बीमारियों से रहेंगे दूर

Rudraksha benefits : रुद्राक्ष के चमत्कारी गुण जान हो जाएंगे हैरान इसे धारण करने से किन बीमारियों से रहेंगे दूर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
  • Home 2

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In