शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर ED की छापेमारी, मिली करोड़ों को नकदी और मशीनों से हो रही नोटों की गिनती

Chhattisgarh ED raid: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे के घर-ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, पकड़ी गई करोड़ों की नकदी, नोटों की जारी है गिनती।

by Vinod
मार्च 10, 2025
in Breaking, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

रायपुर ऑनलाइन डेस्क। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 2025 की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। बताया जा रहा है कि भूपेश बघेल के बेटे के घर से करोड़ों की नकदी ईडी के अधिकारियों ने बरामद की है। जिनकी गिनती के लिए बैंक से मशीनें मंगवाई गई। ईडी के ये छापेमारी दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्थित परिसरों पर जारी है।

प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही

ईडी की टीमें सोमवार को पूर्व सीएम भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल के दुर्ग जनपद के भिलाई स्थित घर और ठिकानों पर एक साथ छापा मारा। ईडी की ये कार्रवाई तथाकथित शराब घोटाला मामले में की गई है। भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ धन शोधन जांच के तहत उनके परिसरों पर ईडी ने छापेमारी की। चैतन्य बघेल के करीबी लक्ष्मी नारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल और कुछ अन्य के ठिकानों में भी धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत तलाशी ली जा रही है।

RELATED NEWS

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

जून 23, 2026
कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

नवम्बर 18, 2025

ईडी की कार्रवाई जारी है

जानकारी के अनुसार भूपेश बघेल के घर पर ईडी की कार्रवाई जारी है। ईडी की टीम ने कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। सिम कार्ड समेत 6 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बातचीत की डिटेल खंगाल रही एजेंसी। वहीं, दूसरी तरफ बड़ी मात्रा में कैश मिलने की संभावना जताई गई है। जिसके बाद बैंक के अधिकारी नोट गिनने की मशीन लेकर भी पूर्व सीएम के आवास पर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि नोटों की गिनती का कार्य मशीनों के जरिए जारी है। फिलहाल ईडी के अधिकारी पूर्व सीएम के बेटे के घर पर मौजूद हैं।

ईडी के खिलाफ प्रदर्शन

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास में ईडी की टीम करीब 9 घंटे से कार्रवाई कर रही है। पिछले 9 घंटों से भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल से पूछताछ हो रही है। कार्रवाई के बाद बड़ी संख्या में कांग्रेस विधायक भूपेश बघेल के निवास पर पहुंच गए हैं। भूपेश बघेल के निवास के बाहर कांग्रेस विधायक और दिग्गज नेता ईडी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला जलाया है।

छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा

ईडी की कार्रवाई को लेकर कांग्रेस विधायकों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में हंगामा किया है। सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सदन में आसन के समक्ष आने के बाद कांग्रेस विधायकों को निलंबित कर दिया गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस विधायकों ने प्रश्नकाल में ईडी की छापेमारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने दावा किया कि सरकार में कथित भ्रष्टाचार पर सवाल उठाने वालों को केंद्रीय एजेंसी का इस्तेमाल कर निशाना बनाया जा रहा है।

भाजपा के खिलाफ नारेबाजी

कांग्रेस विधायक उमेश पटेल समेत कांग्रेस सदस्यों ने सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी और दावा किया कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने प्रश्नकाल के महत्व का हवाला देते हुए विपक्षी सदस्यों से शून्यकाल में अपने मुद्दे उठाने को कहा, लेकिन कांग्रेस सदस्य नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए आसन के समक्ष आ गए जिसके बाद नियमों के अनुसार, उन्हें निलंबित कर दिया गया। भूपेश बघेल सदन में मौजूद नहीं थे।

 

 

Tags: Chaitanya BaghelchhattisgarhED Raidformer CM Bhupesh Baghel
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

Chhattisgarh News: महासमुंद में मिला हीरों का खजाना! डायमंड की खोज से बढ़ीं बड़े भंडार की उम्मीदें

by Sadaf Farooqui
जून 23, 2026

Chhattisgarh के महासमुंद जिले से देश के खनिज क्षेत्र के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। सरायपाली...

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

कौन था माड़वी हिड़मा, जिसे सुरक्षाबलों ने पत्नी के साथ ठोका, जानें मौत के जाल में कैसे फंसा नक्सलियों का ‘आका’

by Vinod
नवम्बर 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। देश के गृहमंत्री अमित शाह ने नक्सलवाद के खात्मों के लिए मार्च 2026 की तारीख मुकर्रर...

ED, raid, Saurabh

सौरभ भारद्वाज के घर ED का छापा, आप नेता सौरभ भारद्वाज के ठिकानों पर शिकंजा

by Mayank Yadav
अगस्त 26, 2025

ED raid Saurabh Bharadwaj: आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली सरकार में पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज की...

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले ‘साहेब को इस तोहफे के लिए धन्यवाद’

ED ने भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को किया गिरफ्तार; पूर्व सीएम बोले ‘साहेब को इस तोहफे के लिए धन्यवाद’

by Vinod
जुलाई 18, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शराब...

Chaitanya Baghel

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल ED की हिरासत में, भिलाई में छापेमारी

by Mayank Yadav
जुलाई 18, 2025

Chaitanya Baghel arrest: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार सुबह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे...

Next Post
Uttar Pradesh e-stamping policy

Uttar Pradesh : भौतिक स्टांप पेपर को बंद कर ई-स्टांपिंग लागू ,योगी सरकार की मंत्रिपरिषद बैठक में लिए गए कई बड़े फैसले

Sambhal News: संभल जामा मस्जिद की  रंगाई-पुताई की सुनवाई हुई पूरी, अगली तारीख तय,ASI देगी तीसरी रिपोर्ट

Sambhal News: संभल जामा मस्जिद की रंगाई-पुताई की सुनवाई हुई पूरी, अगली तारीख तय,ASI देगी तीसरी रिपोर्ट

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist