• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Wednesday, August 20, 2025
news 1 india
  • Login
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel
No Result
View All Result
news 1 india
No Result
View All Result
Home Breaking

Raja Bhaiya controversy: राजा भैया की पत्नी पर भाई ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ‘भानवी का असली चेहरा सामने लाना जरूरी’

उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद गहराता जा रहा है। चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि अब उनका असली चेहरा सामने लाना जरूरी है।

by Mayank Yadav
March 12, 2025
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश
0
Raja Bhaiya
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Raja Bhaiya controversy: उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहा विवाद अब और भी गहराता जा रहा है। राजा भैया की पत्नी द्वारा दर्ज की गई नई एफआईआर के बाद उनके चचेरे भाई अक्षय प्रताप सिंह ने दूसरी बार भानवी सिंह पर निशाना साधा है। अक्षय प्रताप ने भानवी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा कि अब भानवी का असली चेहरा सामने लाना जरूरी हो गया है। इस बीच राजा भैया की बेटी राघवी सिंह भी इस विवाद में कूद पड़ी हैं। अक्षय प्रताप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर भानवी के खिलाफ बयान जारी करते हुए कहा कि घर की बातों को बाहर लाने वाली भानवी ने राजा भैया की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया है।Image

अक्षय प्रताप ने भानवी पर लगाए गंभीर आरोप

Raja Bhaiya और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद कोई नया नहीं है। कई साल से परिवार में अनबन चल रही है, लेकिन पिछले हफ्ते भानवी सिंह द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के बाद मामला और गंभीर हो गया। भानवी ने राजा भैया पर मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए दिल्ली के सफदरजंग थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कई निजी बातों का भी खुलासा किया है।

Related posts

Lucknow House

लखनऊ नहीं, जन्नत कहिए! आ रही हैं 4 नई हाउसिंग स्कीमें, बनेंगे 6 लाख घर 

August 20, 2025
कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

कौन है ‘छपरी बॉय’ जिसने लक्ष्मी को बना दिया नीले ड्रम वाली मुस्कान, नहीं आया तरस और बच्चों सामने ऐसे तोड़ी पति की गर्दन

August 20, 2025
Raja Bhaiya
Raja Bhaiya

इस एफआईआर के जवाब में अक्षय प्रताप सिंह ने भानवी पर हमला बोलते हुए कहा कि घर की बातें बाहर लाना गलत है। उन्होंने कहा कि भानवी सिंह ने घर की बातों को मसालेदार गॉसिप बनाकर लोगों के बीच परोसा है। अक्षय प्रताप ने कहा कि भइया (Raja Bhaiya) इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहते, लेकिन भानवी सिंह का आचरण एक पत्नी के रूप में सही नहीं है।

चल-अचल संपत्ति का मामला

अक्षय प्रताप ने आरोप लगाया कि 1995 में विवाह के बाद भानवी सिंह को भदरी से अकूत चल-अचल संपत्ति दी गई थी। इसमें प्रतापगढ़ में खेत, बाग, दिल्ली में शानदार बंगला, उत्तराखंड में विशाल सेब के बाग और दो व्यापारिक संस्थान शामिल थे। साथ ही गहनों और आभूषणों की भी भरमार थी। अक्षय प्रताप ने दावा किया कि भानवी सिंह की संपत्ति राजा भैया से भी अधिक हो गई है।

अदालती मांग और विवाद

अक्षय प्रताप ने यह भी आरोप लगाया कि भानवी सिंह ने राजा भैया से अदालत में 10 लाख रुपये प्रति माह का खर्चा मांगा था। जब यह रकम उनके शौक पूरे करने के लिए कम पड़ी तो उन्होंने अपनी मांग को बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये और 25 लाख रुपये प्रति माह कर दिया। अक्षय ने कहा कि ये सारी बातें प्रमाणित हैं और न्यायालय से अभिलेख प्राप्त किए जा सकते हैं।

राघवी सिंह ने भी साधा निशाना

इस पूरे विवाद के बीच Raja Bhaiya की बेटी राघवी सिंह ने भी अपनी मां भानवी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अक्षय प्रताप के आरोपों का समर्थन करते हुए अपनी नानी को मोहरा बनाने के आरोप लगाए।

विवाद का अंत कब?

Raja Bhaiya और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच चल रहे इस विवाद ने राजनीतिक और पारिवारिक मोर्चों पर हलचल मचा दी है। जहां एक ओर अक्षय प्रताप सिंह भानवी का असली चेहरा सामने लाने की बात कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर राजा भैया अभी तक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं। अब देखना होगा कि इस पारिवारिक विवाद का अंत कब और कैसे होता है।

यहां पढ़ें: Sanjay Nishad on BJP: योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान- बीजेपी में विभीषणों पर निशाना
Tags: Raja Bhaiya
Share196Tweet123Share49
Previous Post

अब Jio भी करेगा Starlink से इंटरनेट सप्लाई, सेटेलाइट से मिलेगा सुपरफास्ट कनेक्शन

Next Post

521KM रेंज और मिनटों में चार्ज! BYD ने एक साथ लॉन्च की दो इलेक्ट्रिक कारें, जानें क्या है कीमत ?

Mayank Yadav

Mayank Yadav

Next Post
BYD Atto 3 Features

521KM रेंज और मिनटों में चार्ज! BYD ने एक साथ लॉन्च की दो इलेक्ट्रिक कारें, जानें क्या है कीमत ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news 1 india

Copyright © 2017 JNews.

Navigate Site

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Politics
    • Business
    • World
    • Science
  • Entertainment
    • Gaming
    • Music
    • Movie
    • Sports
  • Tech
    • Apps
    • Gear
    • Mobile
    • Startup
  • Lifestyle
    • Food
    • Fashion
    • Health
    • Travel

Copyright © 2017 JNews.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version