नोएडा ऑनलाइन डेस्क। कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन ने। दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया से शुरू हुई। फिर क्या था प्रेम की दीवानी सीमा ‘सीमा’ लांघ कर भारत आती है और प्रेमी के साथ शादी रचाती है। उस पर आईएसआई का जासूस होने का आरोप लगता है। प्रेमी के साथ सीमा को जेल जाना पड़ता है। जमानत होती है और दोनों सलाखों के बाहर आते हैं और अपनी मोहम्मत को मुकम्मल बनाने के मिशन में जुट जाते हैं। आखिरकार लव स्टोरी सक्सेसफुल होती है और सीमा हैदर सचिन के बेटी की मां बनती हैं। माता-पिता बनने से दोनों की संघर्षभरी लव स्टोरी भी मुस्कराई। जबकि पाकिस्तानी विलाप कर रहे हैं और जी-जी भर कर सीमा हैदर को कोस कर रहे हैं।
बच्ची को दिया जन्म
सीमा को सोमवार को प्रसव पीड़ा हुई थी। जिसके बाद सचिन और उनका परिवार उन्हें ग्रेटर नोएडा के कृष्णा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों की देखरेख में मंगलवार तड़के 4 बजे उन्होंने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। परिवार का कहना है कि जच्चा और बच्चा दोनों ठीक हैं। बेटी के जन्म से सीमा-सचिप बहुत खुश हैं। बेटी का जन्म परिवार के लिए एक नया अध्याय है। उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं। सचिन और सीमा ने अभी तक अपनी नवजात बेटी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार वह जल्द ही एक पारिवारिक समारोह में बच्ची का नामकरण करेंगे। पुत्री के जन्म से पहले सीमा हैदर की गोदभराई की रस्म भी पूरी हुई थी। जिसमें पूरा परिवार सम्मिलित हुआ था। वहीं सीमा हैदर के अधिवक्ता और मोह बोले भाई पहले ही कह चुके हैं कि सीमा हैदर के बच्चे को भारतीय नागरिकता दिलाएंगे।
अब जानें सीमा हैदर के बारे में
सीमा हैदर मुलरूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। कोविड के वक्त सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन से ऑनलाइन गेम पबजी खेलते-खेलते प्यार हो गया। जानकारी के मुताबिक, सीमा और सचिन की बातचीत वर्ष 2019 में कोरानाकाल के दौरान हुई थी। दोनों की बातचीत पबजी खेलने के दौरान ऑनलाइन हुई और वह घंटों एक-दूसरे से बात करते थे। करीब चार महीने के बाद, दोनों ने एक-दूसरे को अपना फोन नबंर दे दिया और ऑडियो-वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे। जनवरी 2021 में दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया। वो दोनों फिल्म गदर से काफी प्रेरित थे, जिसकी कहानी एक भारतीय पुरुष और एक पाकिस्तानी महिला के बीच सरहद पार प्रेम कहानी के इर्द-गिर्द घूमती है। एक दिन सीमा हैदर पाकिस्तान से दुबई होते हुए नेपाल पहुंची। यहां सचिन पहले ही पहुंच चुके थे। दोनों एक होटल में रूकते हैं और फिर मंदिर में शादी करते हैं।
हिन्दू-रीति रिवाज से करती हैं शादी
शादी के बाद सीमा पाकिस्तान चली जाती हैं। वहां वह अपनी संपत्ति को बेचती हैं और फिर अपने चारों बच्चों को लेकर नेपाल आ जाती हैं। नेपाल के जरिए सीमा-सचिन भारत में दाखिल होते हैं। कुछ दिन के बाद सीमा-सचिन को पुलिस अरेस्ट कर जेल भेज देती है। जमानत पर दोनों सलाखों के बाहर आते हैं। फिर हिन्दू-रिती रिवाज के साथ शादी करते हैं। शादी से पहले ही सीमा हैदर इस्लाम धर्म को छोड़ हिन्दु धर्म अपना लेती हैं। अपना और अपने चारों बच्चों का नाम बदल देती हैं। सीमा जब भारत आई थीं तब उनकी उम्र 30 साल की थी, जबकि सचिन 25 वर्ष के थे। सीमा के भारत आने पर उन्हें आईएसआई का जासूस बताया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया, जिसने स्पष्ट रूप से पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने देश नहीं लौटने पर 26/11 जैसे आतंकवादी हमले की चेतावनी दी। इसके अलावा पाकिस्तान के एक गिरोह ने सीमा का सिर कलम करने की धमकी दी थी। इसके बाद सीमा हैदर की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।
गुलाम हैदर से हुई थी सीमा की शादी
सीमा मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। उनकी गुलाम हैदर से शादी हुई, जो अभी सऊदी अरब में काम करते हैं। दोनों के चार बच्चे हैं, इनके पहले बच्चे का जन्म साल 2015 में हुआ था। गुलाम हैदर से शादी के बाद सीमा कराची में शिफ्ट हुईं, इस बीच गुलाम का सऊदी में जाना हुआ और पिछले कुछ साल से लगातार वहीं रह रहे थे। बकौल सीमा, उनकी और शौहर की कई दफा लड़ाई हुई है। गुलाम हैदर ने उनके मुंह पर मिर्च फेंकी है, जिस शादी को गुलाम हैदर लव मैरिज बता रहे हैं उसे सीमा एक जबरन निकाह बताती हैं। साल 2019 के बाद से ही सीमा अपने शौहर से अलग रह रही थीं, उनके बच्चे उनके साथ थे। सीमा हैदर के पति ने भारत में आने के लिए बीजा मांगा है। वह अपने वकील के जरिए कोर्ट में मामला लेकर गया है। वह सीमा को बेवफा बताता है। साथ ही उसे सजा दिलाए जाने की बात करता है। सीमा के मां बनने पर गुलाम की तरह से प्रतिक्रिया आई है। ं गुलाम ने सीमा और सचिन को तो बददुआ दी ही। साथ ही उनके वकील एपी सिंह को भी खूब खरी खोटी सुनाई।
गुलाम हैदर आगबबूला
गुलाम ने कहा, ऐसे भाई पर लानत है जो ऐसी बहन सा साथ दे रहा है, जिसने चार मासूम बच्चों को उनके पिता से अलग कर दिया। गुलाम हैदर बोला, क्या भारत सरकार को अब भी कुछ नजर नहीं आ रहा। एक पिता अपने बच्चों के लिए तड़प रहा है। वहां, सीमा ने पांचवे बच्चे को भी जन्म दे दिया, जो कि बिल्कुल गलत है। ये एक नाजायज औलाद है। गुलाम हैदर ने कहा मैं पिछले दो सालों से न्याय मांग रहा हूं. लेकिन मेरी कोई भी नहीं सुन रहा। वहां सीमा हैदर दूसरे देश में बैठकर मनमर्जी किए जा रही है। उससे भी गलत है एपी सिंह, जो उसका साथ दे रहा है। एपी सिंह तुझपर थू है। अल्लाह करे तेरी बेटी भी सीमा की तरह निकले। घर से भाग जाए और तू फिर मेरी तरह तड़पे.। अब कहां है कानून। किसी को ये नजर क्यों नहीं आ रहा कि सीमा बिना तलाक दिए किसी गैर मर्द के बच्चे की मां बन गई है। मैं अब भी भारत और पाकिस्तान सरकार से गुजारिश करता हूं कि अब तो कोई एक्शन ले लो।