सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Board Allahabad की 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा कॉपी जांच शुरू,रिजल्ट को लेकर क्या है अपडेट?

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच 19 मार्च से शुरू हो गई है और इसे 2 अप्रैल तक पूरा करना है। इस साल परीक्षा में 54.37 लाख छात्र शामिल हुए थे। पिछली बार रिजल्ट 20 अप्रैल को जारी हुआ था, इस बार भी 15 से 20 अप्रैल के बीच आने की संभावना है।

by SYED BUSHRA
मार्च 19, 2025
in उत्तर प्रदेश
UP Board exam copy checking
Share on FacebookShare on Twitter

UP Board exam copy checking उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) की 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन आज 19 मार्च से शुरू हो गया है। इस प्रक्रिया को 2 अप्रैल तक पूरा किया जाएगा।

इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 2.96 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच होनी है। इसके लिए 1,34,000 शिक्षकों को नियुक्त किया गया है। आइए जानते हैं कि रिजल्ट को लेकर क्या अपडेट है।

RELATED NEWS

UP Board ELTI Prayagraj

UP Board के छात्रों के लिए डिजिटल क्रांति: ELTI तैयार कर रहा है 100 विशेष वीडियो लेक्चर

दिसम्बर 18, 2025
UP Board

UP Board Result 2025: 10वीं में यश और 12वीं में महक टॉपर, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

अप्रैल 25, 2025

261 केंद्रों पर होगी कॉपियों की जांच

उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए इस बार प्रदेशभर में 261 केंद्र बनाए गए हैं। यूपी बोर्ड ने पहले ही मूल्यांकन से जुड़े दिशा-निर्देश जारी कर दिए थे। हर शिक्षक को रोजाना 10वीं की 50 और 12वीं की 45 कॉपियां जांचने को दी जाएंगी।इससे ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं किसी भी शिक्षक को जांचने के लिए नहीं दी जाएंगी।सभी कॉपियों की जांच तय समय में पूरी करनी होगी ताकि रिजल्ट समय पर घोषित किया जा सके।

कितने छात्रों ने दी थी परीक्षा?

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं। इस साल परीक्षा में कुल 54.37 लाख से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

हाईस्कूल (10वीं) – 27.32 लाख छात्र

इंटरमीडिएट (12वीं) – 27.05 लाख छात्र

इस साल भी परीक्षा पूरे प्रदेश में सख्त निगरानी में आयोजित की गई थी, ताकि नकल जैसी घटनाओं को रोका जा सके।

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025: कब आएगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट?

पिछले साल यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 20 अप्रैल को घोषित किए गए थे।

2024 में हाईस्कूल का रिजल्ट 89.55% छात्र पास हुए

2024 में इंटरमीडिएट का रिजल्ट 82.60% छात्र पास हुए

हाईस्कूल टॉपर, शुभम वर्मा

इस बार भी संभावना है कि रिजल्ट 15 से 20 अप्रैल के बीच जारी किया जाएगा। हालांकि, यूपी बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

बोर्ड रिजल्ट कब और कहां देखें

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा होने के बाद छात्र ऑनलाइन अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और रोल नंबर डालकर रिजल्ट डाउनलोड करना होगा।

Tags: UP boardUP Board Result
Share198Tweet124Share50

SYED BUSHRA

Related Posts

UP Board ELTI Prayagraj

UP Board के छात्रों के लिए डिजिटल क्रांति: ELTI तैयार कर रहा है 100 विशेष वीडियो लेक्चर

by Mayank Yadav
दिसम्बर 18, 2025

UP Board ELTI Prayagraj: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) के छात्रों के लिए अंग्रेजी भाषा की बाधा को...

UP Board

UP Board Result 2025: 10वीं में यश और 12वीं में महक टॉपर, लड़कियों ने फिर मारी बाज़ी

by Mayank Yadav
अप्रैल 25, 2025

UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 25 अप्रैल 2025 को दोपहर 12:30 बजे हाईस्कूल (10वीं)...

up board result

UP Board Result का काउंटडाउन शुरू, 27 अप्रैल से पहले आ सकता है परिणाम, जानिए सबसे पहले कहां देख सकेंगे परिणाम

by Mayank Yadav
अप्रैल 21, 2025

UP Board Result 2025:  उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP BOARD) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम अब बस...

UP Board

UP Board: नाम और जन्मतिथि में गलती है? सुधार का आखिरी मौका, 9 अप्रैल तक करें आवेदन

by Mayank Yadav
अप्रैल 7, 2025

UP Board Marksheet Correction: अगर आपके या आपके किसी परिचित के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल या इंटर की मार्कशीट में...

UP Board

यूपी बोर्ड परीक्षा मदद के लिए खुला हेल्प डेस्क, इन नंबरों पर करें सकते हैं कॉल

by Gulshan
जनवरी 22, 2025

UP Board : माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं की तैयारी में छात्रों की सहायता के...

Next Post
Dihuli massacre case verdic

Dihuli Massacre Case : 44 साल पहले हुए 24 दलितों की हत्या में 3 को फांसी की सजा, क्या मिल गया इंसाफ़

Yuzvendra Chahal

चहल-धनश्री के तलाक पर कल होगा फैसला, क्या जज के आदेश पर Yuzi को देनी होगी करोड़ों की रकम ?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist