बुधवार, अक्टूबर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP News: यूपी बोर्ड स्कूलों पर 18% GST, दाखिले के WRN की तारीख में नहीं कोई बदलाव

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद से मान्यता प्राप्त और नई मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों को अब मान्यता शुल्क के साथ 18 प्रतिशत जीएसटी भी देना होगा। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से लागू है। वहीं सीएसजेएमयू से संबद्ध कॉलेजों में दाखिले के लिए WRN की अंतिम तिथि 20 अगस्त के बाद नहीं बढ़ाई जाएगी।

by Sadaf Farooqui
अगस्त 23, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

UP Board School Recognition: यूपी बोर्ड से मान्यता प्राप्त और नवीन मान्यता के लिए आवेदन करने वाले स्कूलों के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब मान्यता या संबद्धता शुल्क के अतिरिक्त 18 प्रतिशत जीएसटी देना अनिवार्य होगा। यह नियम 1 अप्रैल 2026 से ऑनलाइन मान्यता या संबद्धता के लिए आवेदन करने वाले संस्थानों पर लागू किया गया है।

बोर्ड सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, जीएसटी जमा होने की पुष्टि के बाद ही मान्यता देने की संस्तुति की जाएगी। बिना जीएसटी भुगतान वाले आवेदन पर न तो विचार किया जाएगा और न ही उसे आगे भेजा जाएगा।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

ऑनलाइन अपलोड करनी होगी GST चालान की कॉपी

विद्यालयों को पहले निर्धारित मान्यता आवेदन शुल्क राजकोष में जमा करना होगा। इसके बाद 18 प्रतिशत जीएसटी की राशि परिषद के निर्धारित बैंक खाते में अलग से जमा करनी होगी। भुगतान के बाद उसकी प्रमाणित और स्पष्ट रसीद या चालान की प्रति ऑनलाइन आवेदन के दौरान पोर्टल पर अपलोड करनी होगी।

संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को भी इसकी प्रति उपलब्ध कराना जरूरी होगा। बोर्ड ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे वित्तविहीन विद्यालयों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और नई मान्यता के आवेदकों को इस व्यवस्था की जानकारी दें।

कॉलेज दाखिले के लिए WRN की तारीख नहीं बढ़ेगी

दूसरी ओर, छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) से संबद्ध महाविद्यालयों में दाखिले को लेकर भी बड़ा बदलाव किया गया है। अब दाखिले के लिए जरूरी वेब रजिस्ट्रेशन नंबर (WRN) की अंतिम तिथि बार-बार बढ़ाने की व्यवस्था पर रोक लगा दी गई है।

20 अगस्त को WRN के लिए अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी, जिसे अब आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। राजभवन में हुई बैठक के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के निर्देश पर विश्वविद्यालय ने इस व्यवस्था को लागू करना शुरू कर दिया है।

समय पर दाखिले और परीक्षा पर जोर

दरअसल, पिछले वर्षों में दाखिले की अंतिम तारीख कई बार बढ़ने के कारण प्रवेश प्रक्रिया अक्टूबर तक चलती रही। इसका असर छात्रों की पढ़ाई और पहले सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी पर पड़ता था। विश्वविद्यालय में पिछले साल करीब दो लाख दाखिले हुए थे, जबकि इस साल अब तक लगभग 1.80 लाख छात्रों का आंकड़ा पहुंचा है।

नई व्यवस्था के तहत अब एक निर्धारित अंतिम तिथि के बाद दाखिले के लिए पंजीकरण पोर्टल दोबारा खोलने से बचने की तैयारी है, ताकि शैक्षणिक सत्र समय पर पूरा हो सके।

 

Tags: UP boardUP NewsUP School Recognition
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
The Ba***ds of Bollywood Season 2: क्या लौटेगी आर्यन खान की सीरीज? Netflix और Red Chillies के बीच बातचीत जारी

The Ba***ds of Bollywood Season 2: क्या लौटेगी आर्यन खान की सीरीज? Netflix और Red Chillies के बीच बातचीत जारी

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

Raksha Bandhan 2026: योगी सरकार का बहनों को तोहफा, महिलाओं की बस यात्रा होगी फ्री, साथी का किराया भी माफ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In