Sunday, November 22, 2026 12:51 pm
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » मेरठ » साथ में हुई आठवी तक की पढ़ाई.. शादी के बाद व्हाट्सएप ग्रुप से शुरु हुई कहानी, मुस्कान और साहिल के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?

साथ में हुई आठवी तक की पढ़ाई.. शादी के बाद व्हाट्सएप ग्रुप से शुरु हुई कहानी, मुस्कान और साहिल के बारे में पड़ोसियों ने क्या कहा?

मेरठ में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश का खतरनाक मेल देखने को मिला।

by Akhand Pratap Singh
20/03/2025
Merrut Murder Case

Merrut Murder Case: मेरठ में एक खौफनाक हत्या का मामला सामने आया है जहां एक शादीशुदा महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इस वारदात में प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश का खतरनाक मेल देखने को मिला। पुलिस को कई चौंकाने वाले खुलासे मिले हैं जिनसे यह साफ हो गया कि कत्ल की योजना काफी पहले से बनाई गई थी।

बचपन की दोस्ती से शुरू हुई कहानी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुस्कान और साहिल का रिश्ता नया नहीं था। दोनों बचपन से एक-दूसरे को जानते थे और मेरठ के विवेकानंद स्कूल में आठवीं तक साथ पढ़े थे। बाद में स्कूल बदल गए रास्ते अलग हो गए और दोनों की जिंदगी अपनी-अपनी दिशा में बढ़ गई। लेकिन सालों बाद सोशल मीडिया ने इन्हें दोबारा जोड़ दिया।

RELATED NEWS

Merrut Murder Case

मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

April 8, 2025
Merrut Murder Case

मुस्कान और साहिल की डिमांड पर सरकारी वकील नियुक्त, कौन हैं रेखा जैन जो लड़ेंगी सौरभ मर्डर केस

March 28, 2025

उनके स्कूल के पुराने दोस्तों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जिसमें मुस्कान और साहिल भी जुड़े। ग्रुप में बातचीत शुरू हुई और जल्द ही ये चैट पर्सनल हो गईं। इस दौरान मुस्कान मेरठ में अकेली रह रही थी क्योंकि उसका पति सौरभ लंदन में नौकरी करता था। मुस्कान और साहिल की मुलाकातें बढ़ती गईं और दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। देखते ही देखते दोनों मेरठ के बाजारों और रेस्टोरेंट में मिलने लगे। ये मुलाकातें कब प्यार में बदल गईं इसका अंदाजा शायद खुद मुस्कान को भी नहीं हुआ।

पति के पैसे पर मौज कर रहा था प्रेमी

पुलिस जांच में पता चला है कि साहिल (Merrut Murder Case) की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसकी जरूरतों का खर्च मुस्कान ही उठाने लगी थी। यहां तक कि वह सौरभ के भेजे गए पैसों को साहिल पर खर्च कर रही थी। उसने साहिल को कई बार नशे के लिए भी पैसे दिए थे। इसी बीच साहिल का मुस्कान के घर आना-जाना भी शुरू हो गया। मकान मालिक ने इसकी शिकायत मुस्कान के पति सौरभ से भी की जिसके बाद सौरभ ने मुस्कान से कहा कि वह साहिल से दूरी बना ले। हालांकि मुस्कान ने किसी तरह अपने पति को मना लिया और साहिल से मिलती रही।

कत्ल की साजिश और खूनी रात

सौरभ 24 फरवरी 2025 को लंदन से मेरठ लौटा था। तभी मुस्कान और साहिल ने उसे रास्ते से हटाने की खतरनाक योजना बना ली। मुस्कान ने पहले खैरनगर के एक मेडिकल स्टोर से नशीली दवा खरीदी जिससे सौरभ को बेहोश किया जा सके। फिर उसने शारदा रोड से एक तेज धार वाला चाकू और उस्तरा खरीदा। 26 फरवरी की रात मुस्कान ने खाने में नशीली दवा मिलाकर सौरभ को बेहोश कर दिया। जब वह बेसुध पड़ा था तब साहिल ने चाकू और उस्तरे से उसके गले पर कई वार किए और बेरहमी से उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े: मेरठ मर्डर मिस्ट्री! भोलेनाथ की तस्वीर, तंत्र-मंत्र के निशान.. कुछ अंग्रेजी शब्द, रहस्य से भरा है साहिल का घर

मुस्कान के बारे में पड़ोसियों ने क्या बताया

मुस्कान के पड़ोसी विकास के मुताबिक हर रात करीब 9 बजे के बाद एक युवक उसके घर आता था और सीधा उसके कमरे में चला जाता था। मुस्कान आमतौर पर पड़ोसियों से बातचीत नहीं करती थी। वहीं पड़ोस में रहने वाली कोमल ने बताया कि मुस्कान सिर्फ जरूरत का सामान लेने के लिए ही बाहर निकलती थी। अगर उसकी बेटी कभी बाहर खेलने की जिद करती और बाहर आ जाती तो मुस्कान उसे जबरन घर के अंदर ले जाती।

रात में अक्सर आता था ‘चोटी वाला लड़का’

कोमल के अनुसार रात के समय मुस्कान के घर पर अक्सर एक लड़का आता था जिसकी चोटी बंधी होती थी। वहीं एक और पड़ोसी राधा ने बताया कि उन्होंने पिछले दो सालों में मुस्कान को मुश्किल से चार-पांच बार ही घर से बाहर देखा था। यहां तक कि त्योहारों पर भी वह बाहर नहीं निकलती थी और उसके घर पर कोई रिश्तेदार भी नहीं आता था।

साहिल की नानी का खुलासा

इस मामले में मुख्य आरोपी साहिल शुक्ला (Merrut Murder Case) की नानी का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि साहिल की मां का 18 साल पहले निधन हो चुका था और उनका दामाद नोएडा में काम करता है लेकिन वह किस क्षेत्र में काम करता है इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि साहिल नशे का आदी था और शराब पीता था लेकिन उसने कभी किसी लड़की से अपने संबंध के बारे में परिवार को कुछ नहीं बताया।

फिलहाल पुलिस ने मुस्कान और साहिल को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ हत्या, षड्यंत्र और साक्ष्य छुपाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की गहन जांच जारी है और पुलिस अब यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इस हत्याकांड के पीछे कोई और गहरी साजिश छिपी थी।

 

Related Posts

Merrut Murder Case

मुस्कान के गर्भ में पल रहा ‘बच्चा’ किसका, सौरभ का साहिल का या किसी ‘तीसरे’ का

April 8, 2025
Merrut Murder Case

मुस्कान और साहिल की डिमांड पर सरकारी वकील नियुक्त, कौन हैं रेखा जैन जो लड़ेंगी सौरभ मर्डर केस

March 28, 2025
Merrut Murder Case

एक हफ्ते से कर रहे थे मर्डर की रिहर्सल.. जानिए कैसे मुस्कान और साहिल ने की हत्या की प्लानिंग

March 25, 2025
Merrut Murder Case

जेल में नशे के लिए तड़प रहा साहिल.. मुस्कान भी है बेचैन, सौरभ हत्याकांड में हो रहे नए खुलासे

March 23, 2025
Merrut Murder Case

मुस्कान ने पहले सौरभ का दिल चीरा.. फिर काटा सिर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सनसनीखेज खुलासा

March 21, 2025
Merrut Murder Case

पति के 15 टुकड़े करने वाली मुस्कान की जेल में कैसे कट रही रात! बेचैनी.. आंसू और प्रेमी से अलग रहने का दर्द

March 21, 2025
Merrut Murder Case

मेरठ की मर्डर मिस्ट्री! भोलेनाथ की तस्वीर, तंत्र-मंत्र के निशान.. कुछ अंग्रेजी शब्द, रहस्य से भरा है साहिल का घर

March 20, 2025
Merrut Murder Case

लव मैरिज.. बेवफाई और फिर किए पति के 15 तुकड़े, मुस्कान ने प्रेमी संग मिलकर उतारा मौत के घाट

March 19, 2025
Next Post
Cyber Crime: साइबर फ्रॉड रोकने के लिए कौन सा उठाया गया कदम, जिसकी वजह से 1 अप्रैल को बदल जाएंगे UPI के नियम

Cyber Crime: साइबर फ्रॉड रोकने के लिए कौन सा उठाया गया कदम, जिसकी वजह से 1 अप्रैल को बदल जाएंगे UPI के नियम

Champions Trophy 2025

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर देगी 58 करोड़ का इनाम...

Yuzvendra Chahal और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी, देने पड़ेंगे इतने करोड़

Yuzvendra Chahal और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी, देने पड़ेंगे इतने करोड़

POPULAR POST

CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

CEO Return : इस्तीफे के बाद दिए वापसी के संकेत, क्या फिर Nvidia की कमान संभालेंगे जेन्सेन हुआंग?

November 18, 2026
PM Modi Lucknow Visit

PM Modi Lucknow visit:पीएम मोदी के आगमन से पहले लखनऊ में सुरक्षा का पहरा, अस्पतालों में सेफ हाउस तैयार; आज इन रास्तों पर रहेगी पाबंदी

November 20, 2026
Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

Happy Passports Index 2026: दुनिया का सबसे खुशहाल पासपोर्ट बना फिनलैंड का, जानिए कौन से देश हैं टॉप-3 में

November 16, 2026
IND vs NZ 1st Test Day 3: 98 रन पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, शतक से चूके; राहुल और पंत ने भी दिखाया दम

IND vs NZ 1st Test Day 3: 98 रन पर बोल्ड हुए शुभमन गिल, शतक से चूके; राहुल और पंत ने भी दिखाया दम

November 21, 2026
Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

Entertainment news : अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ पर छिड़ा विवाद, आखिर किसका है करोड़ों का आलीशान घर? 1993 की गिफ्ट डीड पर उठे सवाल

November 15, 2026
Hyundai Creta vs Kia Seltos

Auto news : बारिश में कौन सी SUV है बेहतर, Creta या Seltos जानिए कीमत और EMI का पूरा गणित

November 19, 2026

LATEST

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

Car Price Hike : Maruti की कारें आज से हुईं महंगी, कितने बढ़े दाम और किन ग्राहकों पर पड़ेगा असर?

November 22, 2026
School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

School Holiday : 24 नवंबर को किन राज्यों में बंद रहेंगे स्कूल? प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी को लेकर क्या है अपडेट

November 22, 2026
Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

Gold Price Crash : सोने में 65 लाख रुपये की भारी गिरावट, क्या पीएम मोदी की सलाह से बच गए ज्वेलर्स?

November 22, 2026
Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

Electric Scooter : 1 लाख से कम में Ola या Ampere, कौन सा स्कूटर है सबसे ज्यादा पैसा वसूल?

November 22, 2026
Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

Navara Rice : क्या केरल के खास लाल चावल में छिपे हैं कई पोषक तत्व, क्या डायबिटीज में भी है फायदेमंद?

November 22, 2026
Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

Kartik Aaryan Birthday: कार्तिक आर्यन का बदला वक्त! कभी पैसों की थी तंगी, आज करोड़ों की कमाई, लग्जरी कारों और बाइक्स का शानदार कलेक्शन

November 22, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India