बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home क्रिकेट न्यू़ज

BCCI ने टीम इंडिया के लिए खोला खजाना, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर देगी 58 करोड़ का इनाम…

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में विजयी भारतीय टीम को 58 करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का ऐलान किया। बीसीसीआई के सचिव देवजीत साइकिया ने बताया कि यह 58 करोड़ रुपये खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ, सपोर्ट स्टाफ और चयन समिति के सदस्यों के बीच किस तरह बांटी जाएगी। हर एक को एक बड़ी राशि इनाम के रूप में दी जाएगी।

by Gulshan
मार्च 20, 2025
in क्रिकेट न्यू़ज, खेल
Champions Trophy 2025
Share on FacebookShare on Twitter

Champions Trophy 2025 : बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने आईएएनएस से कहा कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने आईएएनएस को बताया है कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने वाली टीम इंडिया के लिए घोषित 58 करोड़ रुपये के नकद इनाम में से 15 खिलाड़ियों और मुख्य कोच गौतम गंभीर को 3-3 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने इस आठ टीमों के टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने ग्रुप ए में बांग्लादेश, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को हराने के बाद, फाइनल में न्यूजीलैंड को मात देकर 9 मार्च को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में अपनी तीसरी चैंपियंस ट्रॉफी जीती।

RELATED NEWS

विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगा फैसला

BCCI की बड़ी मीटिंग , Virat और Rohit का 2027 वर्ल्ड कप भविष्य तय करने पर होगी चर्चा

नवम्बर 29, 2025
भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

नवम्बर 6, 2025

किन खिलाड़ियों को मिलेगी ये राशि

इस इनाम की राशि उन खिलाड़ियों को भी मिलेगी जो टूर्नामेंट में एक भी मैच नहीं खेले, जैसे अर्शदीप सिंह, ऋषभ पंत और वाशिंगटन सुंदर। सैकिया ने यह भी बताया कि बाकी कोचिंग स्टाफ – बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक, सहायक कोच अभिषेक नायर और रयान टेन डोशेट, फील्डिंग कोच टी दिलीप, और फिजियोथेरेपिस्ट कमलेश जैन व योगेश परमार, टीम डॉक्टर आदित्य दफ्तरी, थ्रोडाउन विशेषज्ञ राघवेंद्र द्विगी, नुवान उडेनेक और दयानंद गरानी, मसाजर चेतन कुमार, राजीव कुमार और अरुण कानाडे, और कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को 50-50 लाख रुपये मिलेंगे।

इसके अलावा, बीसीसीआई से जुड़े अन्य अधिकारी जैसे वीडियो एनालिस्ट हरी प्रसाद मोहन, लायजन ऑफिसर और मीडिया मैनेजर को 25-25 लाख रुपये मिलेंगे। बीसीसीआई सचिव ने बताया कि चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर को 30 लाख रुपये मिलेंगे, जबकि अन्य सदस्य – सुब्रतो बनर्जी, अजय रात्रा, एस शरत और शिव सुंदर दास को 25-25 लाख रुपये दिए जाएंगे। सैकिया ने यह भी बताया कि अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विजेता भारतीय टीम को लगभग 19.45 करोड़ रुपये इनाम में दिए, जो केवल खिलाड़ियों में बांटे गए। प्रत्येक खिलाड़ी को 1.43 करोड़ रुपये मिले।

यह भी पढ़ें : मूड स्विंग, स्ट्रेस और एंग्जायटी का रामबाण इलाज, बस डाइट में इन फूड्स को कर लें शामिल

BCCI सचिव ने  क्या कहा ? 

सैकिया ने गुरुवार को जारी बीसीसीआई के बयान में कहा, “खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को यह इनाम देना हमारे लिए गर्व की बात है। उनकी मेहनत और रणनीतिक खेल की बदौलत भारत विश्व क्रिकेट में शीर्ष पर पहुंचा है। यह जीत सफेद गेंद क्रिकेट में भारत की श्रेष्ठता साबित करती है, और हमें विश्वास है कि टीम आने वाले वर्षों में और ऊंचाइयों को छुएगी।” उन्होंने आगे कहा, “खिलाड़ियों द्वारा दिखाए गए समर्पण और प्रतिबद्धता ने एक नया मानदंड स्थापित किया है, और हमें विश्वास है कि भारतीय क्रिकेट वैश्विक मंच पर अपना मानक ऊंचा करता रहेगा।”

Tags: Champions Trophy 2025cricket
Share198Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

विराट कोहली और रोहित शर्मा के 2027 वर्ल्ड कप भविष्य पर होगा फैसला

BCCI की बड़ी मीटिंग , Virat और Rohit का 2027 वर्ल्ड कप भविष्य तय करने पर होगी चर्चा

by Kanan Verma
नवम्बर 29, 2025

BCCI ने India और South Africa के बीच तीन मैचों की आगामी वनडे सीरीज़ के समाप्त होने के बाद एक...

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

भारतीय ‘ब्रैडमैन’ के साथ हुआ ‘खेला’, अब सांसद जिया उर रहमान बर्क लड़ेंगे सरफराज खान का संसद में मुकदमा

by Vinod
नवम्बर 6, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर मुम्बईया बल्लेबाज का गजब का रौला है। जब आजमगढ़ का छोरा 22...

up t20 league final 2025

UP T20 Final : रिंकू सिंह के बिना खिताब जीतने की चुनौती,यूपी टी-20 लीग का रोमांचक समापन आज

by SYED BUSHRA
सितम्बर 6, 2025

UP T20 Final : यूपी टी-20 लीग का फाइनल आज अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में होगा। यह मुकाबला मेरठ...

BCCI Big Action

दिल्ली कैपिटल्स के स्टार खिलाड़ी पर BCCI की बड़ी कार्रवाई, आचार संहिता उल्लंघन पर लगा भारी जुर्माना!

by Gulshan
मई 22, 2025

BCCI Big Action : आईपीएल 2025 के एक अहम मुकाबले में बुधवार को मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 59...

RR vs PKBS

RR vs PKBS : राजस्थान में पंजाब का धमाका! 10 रन की जीत से प्लेऑफ की रेस में मचाया हल्ला

by Gulshan
मई 19, 2025

RR vs PKBS : नेहाल वढेरा और शशांक सिंह की संयमित और प्रभावशाली बल्लेबाज़ी के साथ-साथ गेंदबाज़ों के उम्दा प्रदर्शन...

Next Post
Yuzvendra Chahal और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी, देने पड़ेंगे इतने करोड़

Yuzvendra Chahal और धनश्री वर्मा का हुआ तलाक, फैमिली कोर्ट ने दी मंजूरी, देने पड़ेंगे इतने करोड़

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

कानपुर की सड़कों पर उतरा 1942 वाला भैंसा ठेला, लगा रंग का ‘कर्फ्यू’ और अटरियन से बरस रहे टेसू

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist