बुधवार, अगस्त 12, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Meerut Murder Case: किसने पड़ोसियों से कहा “पापा ड्रम में हैं” जिससे खुला खौफ़नाक हत्या का राज

मेरठ में पत्नी और प्रेमी ने सौरभ राजपूत की हत्या कर शव ड्रम में छिपाया। बेटी के खुलासे से मामला उजागर हुआ। अफेयर और नशे की लत हत्या की वजह मानी जा रही है।

by Ahmed Naseem
मार्च 20, 2025
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut Murder Case: मेरठ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लंदन से अपनी बेटी का जन्मदिन मनाने भारत लौटे सौरभ राजपूत की उनकी पत्नी और दोस्त ने मिलकर हत्या कर दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस खौफनाक जुर्म का खुलासा खुद उनकी मासूम बेटी ने किया। उसने पड़ोसियों से कहा – “पापा ड्रम में हैं।”

पत्नी और दोस्त ने की साजिश

सौरभ राजपूत की पत्नी मुस्कान रस्तोगी और उसके दोस्त साहिल शुक्ला ने मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी। 4 मार्च को उन्होंने सौरभ के 15 टुकड़े कर दिए और शव को गीले सीमेंट से भरे ड्रम में डाल दिया। मुस्कान के माता-पिता ने भी इस बात की पुष्टि की कि उनकी बेटी ही इस हत्या के पीछे है। मुस्कान ने खुद अपनी मां को इस वारदात के बारे में बताया था, जिसके बाद वे उसे पुलिस थाने लेकर गए।

RELATED NEWS

Meerut फिर से चर्चा में, नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश, अब सांप से हत्या’ का मामला

Meerut फिर से चर्चा में, नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश, अब सांप से हत्या’ का मामला

जुलाई 19, 2026
Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

जुलाई 18, 2026

ऐसे खुला राज

हत्या के बाद मुस्कान और साहिल आराम से घूमने चले गए। इस बीच मकान मालिक ने मुस्कान से किराए का कमरा खाली करने को कहा। जब वह वापस लौटी, तो मकान मालिक ने मजदूरों को कमरा खाली कराने के लिए भेजा। मजदूरों ने जब ड्रम हटाने की कोशिश की, तो वह भारी निकला। जब उन्होंने मुस्कान से पूछा कि इसमें क्या है, तो उसने कहा कि यह कबाड़ है। लेकिन जब मजदूरों ने ढक्कन हटाया, तो अंदर से तेज बदबू आई। यहीं से इस खौफनाक हत्याकांड का खुलासा हुआ।

2016 में शादी, 2019 में बेटी

सौरभ और मुस्कान ने 2016 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद सौरभ ने अपनी पत्नी के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए मर्चेंट नेवी की नौकरी तक छोड़ दी। यह बात उनके परिवार को पसंद नहीं आई और घर में तनाव बढ़ने लगा। इसके बाद सौरभ और मुस्कान किराए के मकान में रहने लगे। 2019 में उनकी बेटी का जन्म हुआ। लेकिन इसी दौरान सौरभ को पता चला कि मुस्कान का उसके दोस्त साहिल के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई। मामला तलाक तक पहुंचा, लेकिन बेटी की वजह से सौरभ ने मुस्कान को तलाक नहीं दिया।

नशे ने बिगाड़ा मामला

2023 में सौरभ नौकरी के सिलसिले में लंदन चला गया, लेकिन इधर मुस्कान और साहिल का रिश्ता और गहरा हो गया। दोनों नशे के आदी हो चुके थे और सौरभ इस रिश्ते के लिए रुकावट बन गया था। मुस्कान के माता-पिता के अनुसार, साहिल नहीं चाहता था कि सौरभ वापस आकर मुस्कान को उससे अलग कर दे। इसी वजह से उसने हत्या की योजना बनाई।

Tags: husband murdermeerut crime
Share197Tweet123Share49

Ahmed Naseem

Related Posts

Meerut फिर से चर्चा में, नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश, अब सांप से हत्या’ का मामला

Meerut फिर से चर्चा में, नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश, अब सांप से हत्या’ का मामला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में सामने आए कथित 'सांप से हत्या' के मामले ने पूरे प्रदेश...

Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Meerut Snake Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत ने पूरे...

Meerut Nisha Chauhan Murder Case

Meerut Murder Case: मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना, बेटे की आंखों के सामने हुई मां की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Meerut Nisha Chauhan Murder Case: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा खिवाई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई...

Meerut Crime

मेरठ में दूसरी मुस्कान का खुलासा, प्रेमी संग पति को दी खौफनाक मौत, 10 बार सांप से कंटवाकर दिया वारदात को अंजाम

by Gulshan
अप्रैल 17, 2025

Meerut Crime : सौरभ हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि मेरठ के बहसूमा इलाके से एक और...

Agra, husband murder,

Agra Murder News: आगरा में दिल दहला देने वाली वारदात… पति ने की पत्नी की बेरहमी से हत्या

by Mayank Yadav
अप्रैल 1, 2025

Agra Murder News: आगरा के नाई की मंडी थाना क्षेत्र के सुंदर पाड़ा में एक दर्दनाक घटना सामने आई है,...

Next Post
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा हमला, दो जगहों पर ऑपरेशन, 22 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ा हमला, दो जगहों पर ऑपरेशन, 22 नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Kanpur News: पाकिस्तान के लिए जासूसी में कानपुर में पकड़ा गया आयुध फैक्टरी अधिकारी, उस तक कैसे पहुंची एटीएस

Kanpur News: पाकिस्तान के लिए जासूसी में कानपुर में पकड़ा गया आयुध फैक्टरी अधिकारी, उस तक कैसे पहुंची एटीएस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist