सोमवार, जुलाई 20, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

मेरठ में दूसरी मुस्कान का खुलासा, प्रेमी संग पति को दी खौफनाक मौत, 10 बार सांप से कंटवाकर दिया वारदात को अंजाम

सौरभ हत्याकांड को गुज़रे एक महीना भी नहीं हुआ था कि एक और सनसनीखेज वारदात ने जिले को दहला दिया है।

by Gulshan
अप्रैल 17, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मेरठ
Meerut Crime
Share on FacebookShare on Twitter

Meerut Crime : सौरभ हत्याकांड की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि मेरठ के बहसूमा इलाके से एक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां अकरबपुर सादात गांव में एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। हत्या को हादसे का रूप देने के लिए उन्होंने ऐसा षड्यंत्र रचा, जिसकी परतें खुलते ही पुलिस भी हैरान रह गई।

हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव पर ज़हरीला वाइपर सांप छोड़ दिया ताकि लगे कि मौत सांप के डसने से हुई है। मगर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उनकी चालाकी पर पानी फेर दिया — असल में अमित की मौत दम घुटने से हुई थी, न कि सांप के जहर से।

RELATED NEWS

Meerut फिर से चर्चा में, नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश, अब सांप से हत्या’ का मामला

Meerut फिर से चर्चा में, नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश, अब सांप से हत्या’ का मामला

जुलाई 19, 2026
Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

जुलाई 18, 2026

क्या था पूरा मामला?

अकरबपुर सादात निवासी अमित कश्यप उर्फ मिक्की की मौत को शुरू में सांप के काटने से हुई प्राकृतिक मौत बताया गया था। दावा किया गया कि वाइपर सांप ने उसे 10 बार डंसा। पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ हो गया कि मौत की वजह दम घुटना था, और शरीर में सांप के जहर के कोई संकेत नहीं थे। पुलिस को शक हुआ, और जब जांच की सुई पत्नी रविता और उसके प्रेमी अमरदीप की ओर घूमी, तो पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

1000 में खरीदा गया था सांप

एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविता का प्रेम संबंध पति के दोस्त अमरदीप से था। अमित को जब इस रिश्ते की भनक लगी, तो घर में आए दिन झगड़े होने लगे। इसीलिए रविता और अमरदीप ने अमित को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली। उन्होंने 1000 रुपये में वाइपर सांप खरीदा। पहले अमित का गला घोंटा गया, फिर उसके शव के नीचे सांप को रखकर यह दिखाने की कोशिश की गई कि मौत सांप के जहर से हुई है। शुरुआत में पुलिस को भी यही गुमराह करने की कोशिश की गई।

यह भी पढ़ें : भाभी ने दिखाई सुंदर लड़की, कराई शादी 25 साल बड़ी विधवा महिला से! युवक ने एसएसपी से लगाई गुहार…

सांप बना साजिश का मोहरा

क्राइम सीन पर सांप का होना और शव की हालत ने पुलिस को शुरुआत में गुमराह किया, लेकिन पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट ने असली कारण उजागर कर दिया। जैसे ही पुलिस ने रविता और अमरदीप को हिरासत में लिया और सख्ती से पूछताछ की, दोनों टूट गए और सच उगल दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या, साजिश, सबूत मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Tags: meerut crime
Share197Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Meerut फिर से चर्चा में, नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश, अब सांप से हत्या’ का मामला

Meerut फिर से चर्चा में, नीले ड्रम में पति के टुकड़े तो कभी वॉशरूम के फर्श में दफन लाश, अब सांप से हत्या’ का मामला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 19, 2026

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के हस्तिनापुर क्षेत्र में सामने आए कथित 'सांप से हत्या' के मामले ने पूरे प्रदेश...

Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

Snake Murder Case: फिर सामने आया ‘सांप कांड’: पत्नी और प्रेमी पर पति की हत्या का आरोप, पुलिस जांच में सनसनीखेज खुलासा

by SYED BUSHRA
जुलाई 18, 2026

Meerut Snake Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर क्षेत्र में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत ने पूरे...

Meerut Nisha Chauhan Murder Case

Meerut Murder Case: मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना, बेटे की आंखों के सामने हुई मां की हत्या, पुलिस जांच में जुटी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Meerut Nisha Chauhan Murder Case: मेरठ के सरूरपुर थाना क्षेत्र के हर्रा खिवाई गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई...

Meerut Crime

तंत्र-मंत्र से मुस्कान को किया गया काबू, सौरभ राजपूत मर्डर केस में हुए चौंकाने वाले खुलासे

by Gulshan
मार्च 22, 2025

Meerut Crime : मेरठ में सौरभ राजपूत हत्याकांड इन दिनों हर किसी की जुबां पर है। यह मामला एक ऐसे...

Meerut Murder Case: किसने पड़ोसियों से कहा “पापा ड्रम में हैं” जिससे खुला खौफ़नाक हत्या का राज

Meerut Murder Case: किसने पड़ोसियों से कहा “पापा ड्रम में हैं” जिससे खुला खौफ़नाक हत्या का राज

by Ahmed Naseem
मार्च 20, 2025

Meerut Murder Case: मेरठ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। लंदन से अपनी बेटी का जन्मदिन...

Next Post
Herbal tea health benefits natural remedy

Herbal Tea : इसको पीने से ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल में मिलेगा ज़बरदस्त फ़ायदा,जानिए इसे बनाने का सही तरीक़ा

Mayawati

सपा के बहकावे में न आएं दलित-मुस्लिम, PDA की आड़ में हो रहा शोषण: मायावती का तीखा हमला

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist