बुधवार, सितम्बर 2, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

Fire Cash Case में नया मोड़,फायर डिपार्टमेंट ने कैश मिलने की बात नकारी सुप्रीम कोर्ट बोला- अफवाहें फैलाई गईं

दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर नकदी मिलने की खबरें गलत निकलीं। फायर ब्रिगेड और सुप्रीम कोर्ट ने अफवाहों को नकारा। जस्टिस वर्मा का इलाहाबाद तबादला हुआ, लेकिन बार एसोसिएशन इसका विरोध कर रहा है।

by SYED BUSHRA
मार्च 22, 2025
in दिल्ली
Justice Yashwant Verma fire and cash case
Share on FacebookShare on Twitter

Justice Yashwant Verma : दिल्ली हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा के सरकारी आवास पर आग लगने और नकदी मिलने की खबरों पर शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। दिल्ली फायर ब्रिगेड के प्रमुख अतुल गर्ग ने स्पष्ट किया कि उनकी टीम को वहां कोई नकदी नहीं मिली।

गर्ग के मुताबिक, 14 मार्च की रात 11:35 बजे लुटियंस दिल्ली स्थित बंगले में आग लगने की सूचना मिली थी। जब दमकल टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि स्टोर रूम में आग लगी थी, जिसे 15 मिनट में बुझा दिया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने किसी भी नकदी मिलने की खबरों को गलत बताया।

RELATED NEWS

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

अगस्त 25, 2026
Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

अगस्त 22, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने भी अफवाहों को बताया झूठा

इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने भी बयान जारी किया और कहा कि जज वर्मा के घर से नकदी मिलने की खबरें पूरी तरह से अफवाह हैं। दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश इस मामले पर अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश (CJI) संजीव खन्ना को सौंपेंगे।

जस्टिस वर्मा का तबादला और उठते सवाल

इस घटनाक्रम के बीच सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जस्टिस वर्मा को दिल्ली से इलाहाबाद हाईकोर्ट स्थानांतरित करने का फैसला किया। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि इस तबादले का जज वर्मा के बंगले पर लगी आग या नकदी मिलने की खबरों से कोई संबंध नहीं है।हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने इस फैसले का विरोध किया है। एसोसिएशन का कहना है कि बिना ठोस कारण बताए हुए यह तबादला करना गलत है।

कौन हैं जस्टिस यशवंत वर्मा

जस्टिस यशवंत वर्मा का जन्म 6 जनवरी 1969 को हुआ था। उन्होंने हंसराज कॉलेज से ग्रेजुएशन, दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम (ऑनर्स) और रीवा विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की।उन्होंने 1992 में वकालत शुरू की और 2006 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में विशेष अधिवक्ता बने। इसके बाद वे 2014 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के अतिरिक्त जज बने और 2016 में स्थायी जज के रूप में नियुक्त हुए। 2021 में उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट भेजा गया था।

जस्टिस वर्मा के कुछ प्रमुख फैसले

सत्येंद्र जैन मामला (2022) – दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ चल रही कार्यवाही बंद करने का आदेश दिया।

दिल्ली शराब नीति घोटाला (2022) – CBI और ED को निर्देश दिया कि वे जांच से जुड़ी जानकारियां सार्वजनिक करें।

इनकम टैक्स पुनर्मूल्यांकन (2024) – कांग्रेस पार्टी की याचिका को खारिज किया।

हाईकोर्ट जज को हटाने की प्रक्रिया

भारत में हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के किसी भी जज को हटाने के लिए एक तय प्रक्रिया होती है।

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संबंधित जज से जवाब मांगते हैं।

यदि जवाब संतोषजनक नहीं होता, तो जांच कमेटी बनाई जाती है।

यदि जज दोषी पाए जाते हैं, तो उन्हें इस्तीफा देने के लिए कहा जाता है।

अगर वे इस्तीफा नहीं देते, तो उनके खिलाफ महाभियोग चलाने की सिफारिश की जाती है।

अब आगे क्या हो सकता है

इस मामले की जांच जारी है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हाईकोर्ट से मिली प्रारंभिक रिपोर्ट का अध्ययन किया है। आगे की कार्रवाई इसी रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।

राज्यसभा में भी उठा मामला

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने इस मुद्दे को संसद में उठाया और न्यायपालिका की पारदर्शिता पर चर्चा की मांग की। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने भी कहा कि न्यायपालिका में पारदर्शिता और जवाबदेही जरूरी है।

वहीं, सुप्रीम कोर्ट बार काउंसिल के अध्यक्ष कपिल सिब्बल ने भी न्यायपालिका में सुधार और नियुक्ति प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाने की जरूरत पर जोर दिया।

Tags: Delhi High CourtSupreme Court
Share197Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

Supreme Court Government Job Qualification

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी में ज्यादा पढ़ाई भी बनेगी अयोग्यता, क्या है गरीब युवाओं के हक का मामला

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Supreme Court Job Rule: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे करोड़ों युवाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट का एक अहम फैसला...

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

Supreme Court Relief: सिविल जज बनने वालों के लिए बड़ी राहत, 3 साल की शर्त खत्म अब बस चाहिए कितने साल की वकालत

by Kirtika Tyagi
अगस्त 22, 2026

Supreme Court Relief: निचली अदालतों में सिविल जज बनने की तैयारी कर रहे कानून छात्रों और युवा वकीलों के लिए...

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

Supreme Court का सख्त रुख, किस महिला अधिकारी को स्थायी कमीशन ना देने पर तटरक्षक बल को लगाई फटकार

by Kirtika Tyagi
अगस्त 20, 2026

Court’s Stand: भारतीय तटरक्षक बल में लैंगिक समानता को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है। महिला अधिकारी प्रियंका...

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

Supreme Court का बड़ा कदम, छात्रों की हिंसा और पुलिस कार्रवाई की जांच के लिए पांच सदस्यीय कमेटी गठित

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Committee Formation: छात्रों के हालिया विरोध-प्रदर्शन और उसके दौरान हुई हिंसा को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है।...

Supreme Court Senior Citizen Property Rights

Property Rights: क्या अब वरिष्ठ नागरिक बच्चों को संपत्ति से कर सकते हैं बेदखल, सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

by SYED BUSHRA
अगस्त 19, 2026

Supreme Court Senior Citizen Property Rights:सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया। अदालत...

Next Post
IAS Prathmesh Kumar Invest UP CEO

Lucknow : कौन हैं IAS Prathmesh Kumar जो अभिषेक प्रकाश के सस्पेंड होने के बाद Invest U P, CEO पद पर हुए नियुक्त

Barelly News

बरेली में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दबे पांच मजदूर , एक की मौत, चार घायल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist