मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

बरेली में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दबे पांच मजदूर , एक की मौत, चार घायल

रेस्क्यू में देरी के कारण गुस्साए ग्रामीणों ने भारी हंगामा किया, रोड जाम करने की भी कोशिश की।

by Gulshan
मार्च 22, 2025
in Latest News, उत्तर प्रदेश
Barelly News

Barelly News : बरेली में शनिवार को एक भयंकर हादसा हुआ, जब एक ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से पांच मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, और स्थानीय लोग एवं पुलिस ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

मलबे से चार मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन एक मजदूर, छोटे लाल, की दबकर मौत हो गई। मृतक मजदूर के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस द्वारा रेस्क्यू में देरी होने पर जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को जबरन रोकने का प्रयास किया और हाथों में ईंटें लेकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प भी हुई।

RELATED NEWS

Santosh Gangwar's wife passes away

Santosh Gangwar’s wife passes away: पूर्व केद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी का निधन, घर पर भीड़

मई 24, 2024

हिंदू परिवार को परिवार सहित जान से मारने का मिला धमकी भरा पत्र

अगस्त 3, 2022

घटना मीरगंज थाना क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे की है, जहां मजदूर भट्ठे से ईंटें निकाल कर ट्रैक्टर ट्राली में भर रहे थे, तभी अचानक दीवार गिर गई। घटना के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची, और जेसीबी की मदद से मलबा हटाकर चार मजदूरों को बाहर निकाला।

ग्रामीणों का क्या था आरोप ?

ग्रामीणों का आरोप था कि घटना के काफी समय बाद प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचे, जिसके कारण एक मजदूर की जान जा सकी। साथ ही, भट्ठे पर मौजूद मुंशी और अन्य कर्मचारी घटनास्थल से फरार हो गए थे। मृतक मजदूर की लाश को एम्बुलेंस में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कोशिश के दौरान ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को रोकने की कोशिश की और हिंसक विरोध किया। पुलिस ने मुश्किल से लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

यह भी पढ़ें : शादी में Ranveer Singh का धमाकेदार डांस, बड़े बालों में ‘धुरंधर’…

पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अंशिका वर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। चार घायल मजदूरों को अस्पताल भेजा गया और एक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों को समझा कर मामले को शांत कर लिया गया है और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Tags: barelly news

Gulshan

Related Posts

Santosh Gangwar's wife passes away

Santosh Gangwar’s wife passes away: पूर्व केद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी का निधन, घर पर भीड़

by Mayank Yadav
मई 24, 2024

Santosh Gangwar's wife passes away: आठ बार के सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार की पत्नी का निधन हो...

हिंदू परिवार को परिवार सहित जान से मारने का मिला धमकी भरा पत्र

by Web Desk
अगस्त 3, 2022

आँवला – सिरौली थाना क्षेत्र के गांव केसरपुर में एक हिंदू परिवार को धमकी भरा पत्र उसके दरवाजे पर चिपका...

Next Post
इस लेडी ने सौरभ के ‘डेथ वारंट’ पर किए साइन, जानिए मुस्कान ने पति के किस अंग में घोंपा चाकू और क्यों कहा ‘छूमंतर’

इस लेडी ने सौरभ के ‘डेथ वारंट’ पर किए साइन, जानिए मुस्कान ने पति के किस अंग में घोंपा चाकू और क्यों कहा ‘छूमंतर’

IPL 2025 KKR vs RCB: आरसीबी-केकेआर में कौन किसपर भारी? इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IPL 2025 KKR vs RCB: आरसीबी-केकेआर में कौन किसपर भारी? इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India