सोमवार, जून 29, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

इस लेडी ने सौरभ के ‘डेथ वारंट’ पर किए साइन, जानिए मुस्कान ने पति के किस अंग में घोंपा चाकू और क्यों कहा ‘छूमंतर’

मेरठ में मुस्कान नाम की महिला ने अपने प्रेमी के साथ पति की हत्या, शव के किए टुकड़े, पुलिस की पूछताछ में कातिल लेडी ने उगले सनसनीखेज राज।

by Vinod
मार्च 22, 2025
in Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। ‘तंत्र-मंत्र और जादू-टोना’ के बीच फंसी मेरठ के सौरभ के कत्ल की मिस्ट्री को लेकर हरदिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। कातिल मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले। जिससे जानकार पुलिस भी सन्न रह गई। आरोपी महिला मुस्कान ने अपने पति की हत्या का प्लान कई माह पहले बनाया था। वह हरहाल में सौरभ का वध करने पर तुली थी। मुस्कान ने अपने बपचन के दोस्त साहिल को प्यार के जाल में फंसाया। फिर साहिल की मरी हुई मां बनी। स्नैपचैट पर चैटिंग के जरिए साहिल को सौरभ की हत्या करने को कहा। वह साहिल से कहती कि मैं तुम्हारी मरी हुई मां हूं। तुम्हारे हाथों से ही हाथों सौरभ का वध होना है। तुम सौरभ का वध कर दो। इसके बाद तुम्हारी जिंदगी मुस्कान के साथ आराम से गुजरेगी। कह सतके हैं कि मुस्कान ही वह लेडी थी, जिसने अपने पति के डेथ वारंट पर खुद साइन किए।

मोहल्ले की जान-पहचान से परवान चढ़ा इश्क 

मेरठ के रहने वाले सौरभ की दोस्ती पड़ोस कह रहने वाली मुस्कान से हुई। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सौरभ ने मुस्कान के साथ शादी करने को कहा, जिस पर वह राजी हो गई। पर सौरभ के परिवारवालो इस शादी के खिलाफ थे। ऐसे में सौरभ और मुस्कान ने वर्ष 2016 में लव मैरिज कर ली। शादी के बाद सौरभ और मुस्कान इंदिरा नगर में किराए के मकान पर रहने लगे। शादी से पहले सौरभ ने खुद को मर्चेंट नेवी का अफसर बताया था। लेकिन बाद में पता चला कि सौरभ मर्चेंट नेवी से नौकरी छोड़ चुका है। जिसके कारण सौरभ और मुस्कान के बीच विवाद होने लगा।

RELATED NEWS

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

जनवरी 22, 2026
Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

जनवरी 11, 2026

घर पर मुस्कान और उसकी बेटी रहती थी

शादी के बाद सौरभ शराब का आदी था जिसके चलते दंपति में अक्सर अनबन रहने लगी। इस बीच, मुस्कान ने भी शराब पीनी शुरू कर दी। माली हालत ठीक ना होने के कारण सौरभ के घर का खर्चा भी मुस्कान के मां-बाप उठाते थे। 2016 में सौरभ लंदन की बेकरी में नौकरी करने चला गया और 2018 में वापस लौटा। मगर दंपति के बीच झगड़े बरकरार रहे। इसी बीच वर्ष 2019 में मुस्कान ने एक बच्ची को जन्म दिया। इस दौरान सौरभ परतापुर की प्लाईवुड फैक्ट्री में काम कर रहा था। वर्ष 2019 में सौरभ लंदन में बेकरी पर नौकरी करने चला गया। घर पर मुस्कान और उसकी बेटी रहती थी।

साहिल का मुस्कान के घर पर आना-जाना बढ़ा तो

इसी दौरान मुस्कान की मुलाकात साहिल से हुई। साहिल ने मुस्कान को अपने पुराने दोस्तों के वॉट्सऐप ग्रुप में ऐड कर दिया। इसके बाद दोनों की पर्सनल चैटिंग होने लगी जो मोहब्बत में बदल गई। इसके बाद अक्सर साहिल मुस्कान के ही घर पर रहने लगा था। दोनों रात-रात भर शराब पार्टी करके मुस्कान के घर में ही अय्याशी करते थे। साहिल का मुस्कान के घर पर आना-जाना बढ़ा तो मोहल्ले में भी उनकी चर्चा हो गई। एक दिन मकान मालिक ने साहिल और मुस्कान को घर में बैठकर शराब पीते देखा तो मकान मालिक ने सौरभ को फोन करके पूरे मामले की जानकारी दी थी। तब दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। सौरभ ने मुस्कान से अलग होने का फैसला कर लिया।

तरीके जानने के लिए यू-ट्यूब खंगाला

सौरभ लंदन से मेरठ पहुंचता है। मुस्कान से तालाक लेने के लिए वकील करता था। तभी मुस्कान अपने शातिर दिमाग का प्रयोग करती है। बेटी का हवाला देकर सौरभ को बना लेती है। फिर दोनों एक हो जाते हैं। सौरभ लंदन चला जाता है। पर मुस्कान तय कर लेती है कि हरहाल में सौरभ का कत्ल करना है। सौरभ की हत्या करने से पहले मुस्कान और साहिल ने हत्या के तरीके जानने के लिए यू-ट्यूब खंगाला। मुस्कान ने हसीन दिलरुबा फिल्म के दोनों पार्ट देखे। चाकू से हत्या करने का आइडिया भी यू-ट्यूब से ही लिया था। सौरभ में बेटी के जन्म पर मेरठ आ चुका था। मुस्कान के साथ सौरभ बेटी का जन्मदिन मनाता है। मुस्कान के साथ डांस करता है।

सीमेंट डालने का आईडिया साहिल का था

मुस्कान ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि हत्या का प्लान बना लिया था। चाकू, नशे की गोलियां घर पर आ गई थीं। रात को सौरभ को खाने में नशे की गोलियां दी। जिससे वह बेहोश हो गया। फिर साहिल ने चाकू निकाला और मुझे दिया। साहिल ने मुझसे कहा कि पहला वार तुम ही करोगी। मैंने सौरभ के दिल पर चाकू से कई हमले किए। इसके बाद गले पर भी वार किया। फिर साहिल ने सिर को धड़ से अलग कर दिया। हाथों के पंजों को काटा। पुलिस पूछताछ में मुस्कान ने बताया कि ड्रम में शव रखकर सीमेंट डालने का आईडिया साहिल का था।

चार मजदूर भी ड्रम नहीं उठा पाए

मुस्कान ने पुलिस को बताया, प्लानिंग थी कि ड्रम को मजदूर लगाकर उठाकर बाहर फेंक देंगे, जिससे किसी को शक भी नहीं होगा। शव को ड्रम में सीमेंट के साथ सील करने के बाद मुस्कान और साहिल उसे उठा नहीं पाए। इसलिए घर के अंदर ही ड्रम को छोड़कर ताला डाल शिमला चले गए। वहां से लौटने के बाद मुस्कान ने मजदूरों को बुलाकर ड्रम उठाने का प्रयास किया। चार मजदूर भी ड्रम नहीं उठा पाए। उसके बाद ड्रम के अंदर से बदबू भी बाहर आने लगी थी। फिर मुस्कान ने अपने माता-पिता को सौरभ की हत्या की जानकारी दी। मुस्कान के माता-पिता ने पुलिस में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मुस्कान और साहिल को अरेस्ट कर लिया।

ID पर साहिल से चैट करती थी

साहिल शुक्ला की मां मर चुकी है। मुस्कान ने स्नैपचैट पर साहिल की मां, बहन और भाई के नाम अलग-अलग तीन फर्जी आइडी बनाईं। उक्त आइडी पर साहिल से चैट करती थी। चैट पर लिखा जाता था कि मुस्कान अच्छी लड़की है, वो तेरे लिए बहुत अच्छी रहेगी। उससे शादी करके जीवन में हर सुख प्राप्त होगा। तुम्हारी जोड़ी ऊपर वाले ने बनाकर भेजी है। साहिल शुक्ला ने मुस्कान से शादी करने का निर्णय तक कर लिया था। वह समझ रहा था कि मरी हुई मां की रूह और भाई-बहन भी चाहते हैं कि वह मुस्कान से शादी कर ले। मुस्कान और साहिल ने पूछताछ में यह जानकारी पुलिस को दी।

Tags: MeerutMeerut Saurabh murder caseMuskaanSahil
Share198Tweet124Share49

Vinod

Related Posts

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University

योगी का ‘खेला’: अब मैदान के साथ-साथ विवि में भी दहाड़ेंगे यूपी के खिलाड़ी!

by Mayank Yadav
जनवरी 22, 2026

Meerut Salawa Major Dhyan Chand Sports University: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ के सलावा में राज्य के...

Meerut Kapsaad Case

मेरठ कपसाड़ कांड: ममता पर भारी पड़ा जुनून, बेटी के सामने ही मां का कत्ल

by Mayank Yadav
जनवरी 11, 2026

Meerut Kapsaad Case: मेरठ के सरधना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी पारस...

Meerut murder case:

कातिल बीवी, आशिक और सीमेंट वाला ड्रम: मेरठ के सबसे डरावने कत्ल की फिल्मी दास्तान!

by Mayank Yadav
जनवरी 5, 2026

Meerut murder case: मेरठ का चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड, जिसे 'नीला ड्रम कांड' के नाम से जाना जाता है, एक...

Meerut

दरोगा-सिपाही को भारी पड़ा सादे कपड़ों का शौक, ग्रामीणों ने बना दिया ‘मुर्गा’, अब SSP ने भी नापा!

by Mayank Yadav
दिसम्बर 26, 2025

Meerut Police attack: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के सठला गांव में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक गंभीर घटना...

Meerut

मेरठ में BLO ने खाया ज़हर: सुपरवाइज़र पर ‘सस्पेंड-FIR’ की धमकी का आरोप, अस्पताल में हंगामा

by Mayank Yadav
दिसम्बर 3, 2025

Meerut BLO SIR Form Suicide Attempt: मेरठ में SIR (स्पेशल समरी रिविज़न) की तैयारी में जुटे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO)...

Next Post
IPL 2025 KKR vs RCB: आरसीबी-केकेआर में कौन किसपर भारी? इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

IPL 2025 KKR vs RCB: आरसीबी-केकेआर में कौन किसपर भारी? इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

Jasmin-Aly Relationship

अली गोनी और जैस्मिन भसीन का बड़ा फैसला, 5 साल डेटिंग के बाद लिवइन में रहेंगे साथ

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist